संदेश

shree ram लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

सुनो विघ्न असंतोषी, जनमत रामजी के साथ खड़ा है - अरविन्द सिसोदिया Ram Mandir

चित्र
सुनो विघ्न असंतोषी, जनमत रामजी के साथ खड़ा है - अरविन्द सिसोदिया भजन.. आनंद है उत्सव है सब और राम ही राम हैँ, श्री राम की प्रभुताई को कोटि कोटि प्रणाम है। प्रणाम है प्रणाम है कोटि कोटि प्रणाम है। भव्य है दिव्य है मंदिर तो अविराम है। युगों युगों से रहा यह पवित्रता का धाम है। अयोध्या में रामलला का भव्य और दिव्य मंदिर बन रहा है। मंदिर के गर्भ गृह पूर्ण हो चुका है, इसमें 22 जनवरी 2024 को रामलला की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा शास्त्रोक़्त विधि से की जा रही है। जिसे भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा स्थापित किया जायेगा। यूँ तो 17.5 लाख वर्ष पूर्व त्रेता युग से ही अयोध्या में रामजी विराजमान है। एक युग में लाखों वर्ष होते है। त्रेतायुग और कलयुग के बीच द्वापर युग भी बीता है। द्वापर युग 8 लाख 64 हजार वर्ष का था। कलयुग के भी 5 हजार वर्ष गुजर चुके हैँ। इन दोनों युगों से पूर्व त्रेता में जो कि स्वयं 12 लाख 96 हजार वर्ष का था, में कभी श्रीराम जी का जन्म हुआ था। क्योंकि वैज्ञानिक साक्ष्य राम सेतु की आयु 17.5 लाख वर्ष पूर्व की मानते हैँ जो त्रेता युग में ही बैठती है। श्रीर...