भाजपा को मिलेगी ऐतिहासिक सफलता : आडवाणी



-------------------
लोकसभा चुनाव में भाजपा को मिलेगी ऐतिहासिक सफलता : आडवाणी

 February 22, 2014


http://www.newsview.in/national/14664
नई दिल्ली। भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी को पक्का भरोसा है कि इस वर्ष अप्रैल/मई में होने जा रहे आम चुनावों में उनकी पार्टी को अपार सफलता मिलने जा रही है। उनका कहना है कि चुनावों के बाद त्रिशंकु संसद बनने का सवाल ही नहीं उठता। बकौल आडवाणी, ‘भाजपा लोकसभा में सबसे बड़ी पार्टी बन कर उभरेगी। वह अब तक के अपने इतिहास में सर्वाधिक सीटें जीतेगी।’ उन्होंने कहा कि चुनावों में कांग्रेस की दुर्गति होने जा रही है। देश पर सर्वाधिक समय तक राज करने वाली पार्टी सबसे कम सीटें पाने जा रही है।

आडवाणी शनिवार को पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उनके अनुसार, ‘मौजूदा समय में भाजपा को अपार समर्थन मिल रहा है। ऐसा माहौल मैंने कभी नहीं देखा। इस बार पार्टी रिकार्ड बनाएगी। भाजपा अपने इतिहास में सर्वाधिक सीटें हासिल करने जा रही है।’ भ्रष्टाचार और कुशासन के लिए उन्होंने कांग्रेस की जमकर आलोचना की। आडवाणी का कहना था, ‘आजादी के बाद से देश पर सबसे ज्यादा समय तक राज करने वाली कांग्रेस इस चुनाव के बाद एक कमजोर पार्टी के रूप में उभरेगी। वह अब तक के अपने इतिहास में सबसे कम सीटें पाने जा रही है।’ भाजपा नेता के मुताबिक, भ्रष्टाचार, कुशासन और नीतिगत अपंगता ने कांग्रेस की जड़ों को खोखला कर दिया है। इस पार्टी को रसातल में जाने से कोई नहीं रोक सकता।

टिप्पणियाँ

इन्हे भी पढे़....

महारानी कर्णावती का जौहर ही इस्लामी अत्याचार का सत्य Queen Karnavati

"आदमी की औकात " - जैन मुनि तरुण सागर जी महाराज

राजस्थान के व्याबर जिले में देवमाली गांव,कैंसर का 'झाड़ा'

राजपूतो की शान रोहणी ठिकाना : सिर कटने के बाद भी लड़ने वाले वीरों की कहानी

सेंगर राजपूतों का इतिहास एवं विकास

छत्रपति शिवाजी : सिसोदिया राजपूत वंश

माननीय इन्द्रेश कुमार जी indresh kumar rss

तेरा वैभव अमर रहे माँ, हम दिन चार रहें न रहे।

स्वामी विवेकानन्द : प्रेरक प्रसंग Swami Vivekananda motivational incident

श्री चांदमारी बालाजी मंदिर मार्ग कोटा की समस्या व समाधान Chandmari Balaji Kota