नरेन्द्र मोदी : प्रधानमंत्री बनकर हर हफ्ते एक कानून हटाएंगे



प्रधानमंत्री बनकर हर हफ्ते एक कानून हटाएंगे मोदी
भाषा | Feb 27, 2014,

नई दिल्ली बीजेपी के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि देश में कानून बहुत ज्यादा हैं और ऐसा लगता है कि सरकार व्यापारियों को चोर समझती है। उन्होंने व्यापारी समुदाय से कहा कि वे वैश्विक चुनौतियों से भागने की बजाय उनका सामना करें। साथ ही ऐसे अनावश्यक कानूनों को हटाने का वादा किया जो आभास देते हैं कि सभी चोर हैं। नरेंद्र मोदी ने व्यापारियों की इस चिंता को सही बताया कि देश में बहुत अधिक और बहुत पेचीदा कानून हैं। उन्होंने कहा, 'कानूनों का एक जाल है। आप हमें शक्ति दीजिए कि (सत्ता में आने पर) हम हर हफ्ते एक कानून को निरस्त कर सकें।'
नरेंद्र मोदी ने शासन के तरीकों में बड़े बदलाव का पक्ष लेते हुए कहा कि दिल्ली से देश के मामलों को चलाने के चलन को बंद किया जाना चाहिए और राज्यों पर शासन चला सकने का भरोसा करना चाहिए।
मोदी ने कहा, 'मैं नहीं जानता कि इसका मुझे राजनीतिक रूप से लाभ मिलेगा या नहीं लेकिन व्यापारी समुदाय को वैश्विक चुनौतियों से भागना नहीं चाहिए। उन्हें यह नहीं मानना चाहिए कि व्यापार के ऑनलाइन होने से वे बर्बाद हो जाएंगे। आपको सरकार से मांग करनी चाहिए कि वह इससे मिलने वाली चुनौतियों का सामना करने के लिए आपकी क्षमता बढ़ाए।'

भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार ने कहा कि देश इस तरह नहीं चल सकता और चाहे सरकार हो या समाज, दोनों का एक-दूसरे में विश्वास होना चाहिए और कानून को बीच में तभी आना चाहिए जब यह विश्वास टूटे। उनके अनुसार, 'व्यवस्था कानूनों पर नहीं बल्कि विश्वास पर चलती है। कानून की जरूरत तभी पड़ती है जब व्यवस्था टूटती है। इसी मूल अवधारणा से शासन का कायापलट किया जाएगा, जिसकी मैं बात करता हूं।'

टिप्पणियाँ

इन्हे भी पढे़....

सेंगर राजपूतों का इतिहास एवं विकास

आन बान और शान का पर्व भुजरिया

कण कण सूं गूंजे, जय जय राजस्थान

Instead of Opposing the RSS, Intolerant Americans Should Look Within — Arvind Sisodia

अर्द्धनारिश्वर स्त्री, समान अस्तित्व का सम्मान

तेरा वैभव अमर रहे माँ, हम दिन चार रहें न रहे।

कविता - रक्षाबंधन पर्व नहीं, कर्तव्य है बहन के प्रति

RTI द्वितीय अपील

असहिष्णु अमेरिकियों को अपने भीतर झांकना चाहिए - अरविंद सिसोदिया

छत्रपति शिवाजी : सिसोदिया राजपूत वंश