'कांग्रेस के पेट में सबसे ज्यादा जहर' - नरेंद्र मोदी





ज़ी मीडिया ब्यूरो
Sunday, February 02, 2014
http://zeenews.india.com/hindi/news/india/live-bjp-s-vijay-shankhnaad-rally-in-meerut/201366
-सोनिया ने अपने बेटे राहुल गांधी से कहा था कि सत्ता जहर है और देश की सत्ता में सबसे ज्यादा समय तक कांग्रेस पार्टी रही है। कांग्रेस ने सबसे ज्यादा सत्ता का जहर पीया है, इसलिए कांग्रेस के पेट में सबसे ज्यादा जहर है और सबसे ज्यादा जहर उगलने का काम यही पार्टी करती है।

-कांग्रेस पार्टी तोड़ो और राजनीति करो की पार्टी है। कांग्रेस जहर बोने का काम करती है। वह दंगे और हिंसा कराती है। कांग्रेस पार्टी देश को तबाह कर रही है। कांग्रेस राज्य को राज्य से लड़ाने का काम करती है। आज समय की मांग है कि वोट बैंक की राजनीति छोड़कर विकास की बात की जाए। 2014 के चुनाव भारत के भाग्य का निर्माण करेंगे।

-यूपी में बिना सिफारिश और रिश्वत दिए बिना नौकरी नहीं मिलती है। जनता की पाई-पाई जनता के काम आना चाहिए। गुजरात में बिना भ्रष्टाचार के नौकरी मिली। बीजेपी इस देश की चौकदार है। दिल्ली को ग्लोबल सिटी बनना है लेकिन अरुणाचल के एक छात्र की मौत से देश का सिर शर्म से झुक गया है। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के नाक के नीचे अरुणाचल के एक बच्चे की हत्या हो गई। दिल्ली में कभी अफ्रीकी और मणिपुर की महिलाओं के साथ असभ्य व्यवहार होता है।

-मोदी ने कहा कि उत्तर प्रदेश को हिंसा मुक्त बनाना है। दंगा मुक्त बनाना है। भाजपा एकता, सद्भावना और भाईचारे में विश्वास करती है। भाजपा यूपी को दंगा मुक्त बना देगी।

-लगता है यूपी में राजनीतिक दलों के नाम बदल गए हैं। यहां कानून-व्यवस्था चरमरा गई। सपा सरकार के शासन में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। समाजवादी पार्टी नहीं यह समाज विरोधी पार्टी है। उत्तर प्रदेश में गुनाहों में 240 प्रतिशत इजाफा हुआ है। मुलायम सिंह यादव अपनी तुलना मेरी रैलियों स न करें बल्कि गुजरात के विकास से करें।

-मेरठ में गन्ने के किसानों की हालत खराब है। चीनी मिलें पैसे नहीं दे रही हैं। चीनी मिलें काम नहीं कर रही हैं। आज चौधरी चरण सिंह होते, महेंद्र सिंह टिकैत होते तो गन्ना किसानों का भला होता। वे किसानों के लिए लड़ते। किसानों की भलाई के लिए एक किसान नेता चौधरी चरण सिंह हुए।

-सपा की सरकार लोगों को बिजली तक नहीं दे पा रही है और क्या दे पाएगी। बिजली आती है तो यूपी में समाचार बन जाते हैं। बस में, ट्रेन में लोग चर्चा करते हैं कि तुम्हारे यहां बिजली आई थी कि नहीं। बिजली मुहैया कराने में सपा सरकार विफल हुई है। यूपी में बिजली जाना नहीं बिजली का आना खबर बनती है।

-मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि इस पार्टी ने स्वतंत्रता सेनानियों को भुला दिया। कांग्रेस केवल यह बताती आई है कि स्वतंत्रता संग्राम में केवल उस पार्टी का योगदान है। मेरठ की आबादी बढ़ रही है लेकिन यहां विकास नहीं हो पा रहा है।

मेरठ : अपनी विजय शंखनाद रैली को संबोधित करते हुए भाजपा के पीएम पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी ने कहा कि मेरठ की धरती वीरों की धरती है। यह धरती 1857 की क्रांति का प्रेरणास्थल रही है। हम 1857 के स्वतंत्रता संग्राम से हम प्रेरणा लेते हैं। आजादी की लड़ाई में कमल और रोटी का संदेश था।

टिप्पणियाँ

इन्हे भी पढे़....

तेरा वैभव अमर रहे माँ, हम दिन चार रहें न रहे।

छत्रपति शिवाजी : सिसोदिया राजपूत वंश

कण कण सूं गूंजे, जय जय राजस्थान

सेंगर राजपूतों का इतिहास एवं विकास

हमें वीर केशव मिले आप जबसे : संघ गीत

कहानी - अमर विश्वास

हिंदू नववर्ष 2083 को भव्य एवं ऐतिहासिक स्वरूप में मनाये जाने का आव्हान

विष्णु पुराण के अनुसार काल-गणना vishnu puran kal ganana

Pandit Deendayal Upadhyaya : ' A Rashtra Dharmaa'

लोकसभा अध्यक्ष के एआई (AI) जनरेटेड 'डीपफेक' वीडियो पर कांग्रेस संचार विभाग के 9 प्रमुख नेताओं को विशेषाधिकार हनन (Breach of Privilege) और सदन की अवमानना (Contempt of House) का नोटिस जारी