अफगान जनता की मदद में सर्तकता भी रखनी होगी - अरविन्द सिसौदिया
* - अरविन्द सिसौदिया 9414180151 अफगानिस्तान की तालिबान सरकार को पहले चीन ने, इसके बाद अमेरिका ने , कनाडा ने आर्थिक मदद का ऐलान किया और भी कई देश इस तरह की मदद का ऐलान करेंगे । लेकिन सावधानी बहुत जरूरी है। कारण यह है कि यह सरकार स्पष्ट रूप से आतंकी तालिबान की है । इसमें भयानकतम आतंकी हैं । और स्वयं तालिबानी एक आतंकी संगठन है। अनेकों आतंकी संगठनों से संबंध भी रखता है और यह वही तालिबानी है जिनको पिछले 20 साल से अमेरिका सहित संपूर्ण विश्व बिरादरी में आतंकी मान कर अलग थलग किया हुआ था । ये वही तालिबान सरकार है जिस पर करीब करीब 60 देशों ने आर्थिक प्रतिबंध लगा दिया था। अमेरिका सेना की वापिस उनका अंदरूनी मामला था और उनके चुनाव का वायदा था । लेकिन इसका अर्थ यह नहीं है कि अमेरिका पीछे हट गया अथवा अमेरिका पराजित हो गया तो , हम आतंकवादियों की मदद करनें लगें अथवा आतंकवाद को मजबूत करने लगे । कहीं ना कहीं यह संपूर्ण विश्व बिरादरी की जिम्मेवारी है कि आतंकवाद पर पूरी तरह नियंत्रण रख...