मोदी जी ने UNGA में चीन पाकिस्तान को नहीं दी तब्बजो
अरविन्द सिसौदिया 9414180151 25 सितम्बर 2021 संयुक्त राष्ट्र महासभा में भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने चीन और पाकिस्तान को कोई तब्बजो नहीं दी, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने इससे पहले दिये अपने वर्चुअल माध्यम के सम्बोधन में भारत पर , भाजपा पर, संघ पर अनेकों प्रकार के दोषारोपण किये थे, ये उसकी उकसावे की कार्यवाही थी कि भारत सफाई और जबावों में उलझ जाये और मूल बात नहीं कह पाये। मगर इमरान को कडा जबाव भारत ने राइट टु रिप्लाई के तहत तत्काल दिया, संयुक्त राष्ट्र में भारत की फर्स्ट सेक्रेटरी स्नेहा दुबे ने इमरान की एक एक बात का जबाव देते हुये उसे POK खाली करने को कह दिया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने भी नाम लिये बगैहर ही सीधे सीधे कहा “ आतंकवाद को पॉलिटिकल टूल के रूप में इस्तेमाल करने वालों को यह समझना होगा कि आतंकवाद, उनके लिए भी उतना ही बड़ा खतरा है। “ यह कह कर चीन पाक्रिस्तान को कडा संदेश भी दे दिया है। निश्चित रूप से मोदी जी ने उच्च स्तरीय व्यक्तित्व की योग्यता को साबित किया है। वहीं उन्होने बता दिया कि भारत बडी सोच वाला देश है, वह टुच्चेप...