राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ,जियो और जीने दो में विश्वास करने वाला एक अहिंसक, मानवतावादी, लोक कल्याणकारी और चरित्र निर्माण वाला महान संगठन है । - अरविंद सिसोदिया
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ चरित्र निर्माण की सबसे बड़ी पाठशाला है - अरविंद सिसोदिया हाल ही में एक न्यूज पोर्टल को दिए इंटरव्यू में जावेद अख्तर ने कहा था कि तालिबान बर्बर हैं, उनकी हरकतें निंदनीय हैं, मगर आरएसएस, विहिप और बजरंग दल का समर्थन करने वाले सभी एक जैसे हैं। जावेद अख्तर की ये टिप्पणि उनकी कुंठित मानसिंकता का परिचायक है। उससे पहले भी उन्होने कई कुठित बयान दिये है। जिनकी निंदा हुई है। जिन्हे विवादित माना गया। “ जावेद अख्तर की तालिबान वाले बयान से प्रत्येक राष्ट्रभक्त की भावनाओं को चोट पहुंची है। उनकी टिप्पणी मनोविकार से पीड़ित है। भारत एक शांति एवं सद्भाव पूर्ण देश है जिसने हमेशा ही दूसरे देशों के पीड़ितों को अपने यहां शरण दी और कभी पंथ परिवर्तन को नहीं कहा हे उसमें वे तालिबान खोज रहे हे। जावेद अख्तर की ये टिप्पणी उनकी कुंठित मानसिकता का परिचायक है। “एक देशभक्त, राष्ट्रवादी, देश के लिए व्यक्ति निर्माण में लगे , त्याग, तपस्या और बलिदान की प्रतिमूर्ति वाले स्वयंसेवकों के महान संगठन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ,जो इस देश के अंद...