मोदीजी से मुमकिन हुआ,ओलंपिक और पैरालंपिक में एैतिहासिक सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन
भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की यह विशेषता है कि वे छाटी से छोटी बात को भी बडी बातों जितनी ही महत्वपूर्ण मानते है, पूरा पूरा ध्यान रखते है। समस्याओं को टालते नहीं हल करते हैं। इस कारण वे परिणाम देने में सफल होते है। इसी लिये कहा गया है कि मोदी है तो मुमकिन है। हमनें 1947 से 1977 तक एक छत्र कांग्रेस का राज देखा, इसके बाद 10 साल मनमोहन सिंह जी के नेतृत्व में कांग्रेस का राज देखा, मगर विश्व मंच पर भारत के वर्तमान मान सम्मान जैसा कभी कुछ नहीं देखा। विशेष कर खेलों में हम बहुत पिछडे रहे । क्यों कि भारत के मान सम्मान की चिन्ता किसी को थी ही नहीं। इसलिये भारतीय प्रदर्शनों को सरकार के स्तर पर कभी गंभीरता से लिया ही नहीं गया । उनकी तैयारी योजना आदि पर कभी पशीना बहाया ही नहीं गया । यह पहली बार है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की सरकार ने ओलम्पिक एवं पैरालम्पिक खेलों को गंभीरता से लिया और अभी तक के सर्व श्रैष्ठ प्रदर्शन किये। इसके लिये प्रधानमंत्री मोदी जी को कोटि - कोटि धन्यवाद तो बनता है। भारत का मान - सम्मान पूरे विश्व में...