संदेश

कश्मीरी पंडितों का पुनर्वास लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

कश्मीरी पंण्डितों को जम्मू और कश्मीर में तुरंन्त बसाया जाये - अरविन्द सिसौदिया

चित्र
- अरविन्द सिसौदिया     अब वह समय आ गया है कि विस्थापित कश्मीरी पंण्डितों को पुनः जम्मू और कश्मीर में बसाया जाना चाहिये । उन्हे नये सिरे से जमीन जायदाद दी जानी चाहिये, उनकी क्षतीपूर्ति की जानी चाहिये। यदि वर्तमान को गंबा दिया गया तो आगे फिर कभी नहीं हो  पायेगा। यह उनका अधिकार है और सरकार का कर्त्तव्य भी है। रहे काम रावण भी नहीं हुये। अर्थात अविलम्ब उन्हे बसानें का काम प्रारम्भ किया जाना चाहिये।   कश्मीरी पंण्डितों का निष्कासन        भारत की असली समस्या का प्रारम्भ सम्राट अशोक के द्वारा भगवान बुद्ध का अनुयायी बन कर बौद्ध धर्म के विस्तार, प्रसार एवं प्रचार के युग से प्रारंभ होता है। जिसने हिन्दुत्व के शौर्य को तोडने का काम किया। क्यों कि बौद्ध हिन्दू अहिंसक होकर वैचारिक रूप से इतना निर्बल और असमर्थ हो गया कि वह अपनी ही रक्षा नहीं कर सका। नतीजा सामने है कि हिन्दुकुश पर्वत से लेकर बंगाल की खाडी तक इसी अहिंसक बौद्ध हिन्दू का व्यापक धर्मान्तरण इस्लाम में जबरिया कर लिया गया। इसी में कश्मीर का बौद्ध हिन्दू भी धर्मान्तिरित हुआ । वहां हिन्दू पूजा प...