पाकिस्तान अवैध तरीके से कब्जाए POK को फौरन खाली करे - भारत
संयुक्त राष्ट्र महासभा : पाकिस्तान अवैध तरीके से कब्जाए कश्मीर को फौरन खाली करे - भारत 25 sep 2021 न्यूयॉर्क पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने आदतन एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत के खिलाफ जमकर जहर उगला है । किन्तु उसे करारा जबाव भी तुरन्त ही मिल गया है। भारत की ओर संयुक्त राष्ट्र में तैनात, भारतीय फर्स्ट सेक्रटरी स्नेहा दुबे ने पाकिस्तान को करारा जबाव दिया है। संयुक्त राष्ट्र महासभा के 76वें सत्र में भाषण के दौरान कश्मीर के मुद्दे पर इमरान ने भारत को घेरने की कोशिश की जिसका प्रखरता से जबाव देते हुये, स्नेहा ने कहा है कि “ सारी दुनिया यह मानती है कि पाकिस्तान की जमीन पर आतंकी पलते भी हैं और खुलेआम उन्हें सपॉर्ट किया जाता है।“ उन्होंने पाकिस्तान से सीधे मांग की “अवैध तरीके से कब्जाए कश्मीर के हिस्सों को फौरन खाली कर दे।” भारत की स्नेहा दुबे ने दिया करारा जवाब इमरान को उनके भाषण पर भारत की फर्स्ट सेक्रटरी स्नेहा दुबे ने बुरी तरह धो डाला। उन्होंने कहा कि यह पहली बार नहीं है जब पाकिस्त...