संदेश

ज्ञानवापी लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

ज्ञानवापी मामले में हिन्दूओं को मजबूती मिली - अर्जी सुनेगा न्यायालय

चित्र
ज्ञानवापी मामले में हिन्दूओं को मजबूती मिली - अर्जी सुनेगा न्यायालय Gyanvapi Masjid Case अयोध्या में जब रामजन्मभूमि - बाबरी ढांचा मामला पूरी तरह से राष्टव्यापी मामला था और न्यायालय में लंबित था। तब कांग्रेस सरकार ने हिन्दुओं की इस तरह की अन्य जायज मांगों से रोकने के लिये, मुस्लिम तुष्टिकरण के अर्न्तगत, तत्कालीन प्रधानमंत्री पीवी नरसिंह राव सरकार नें 1991में एक कानून पूजा स्थल (विशेष प्रावधान) अधिनियम,1991 बनाया, जिस में धर्म स्थलों को 15 अगस्त 1947 की यथा स्थिती में रखना तय किया गया था। यूं तो यह कानून तब आया जब बाबरी मस्जिद और अयोध्या का मुद्दा बेहद गर्म था। हलांकी यह कानून संविधान में प्रदत्त विधि के समक्ष न्याय के अधिकार के विरूद्ध है। इस कानून की आढ़ लेकर धर्मिक अतिक्रमण बनाये रखने वाले तत्व,पीढित पक्ष को नैसर्गिक न्याय से बंचित करनें की कोशिश करते रहते है। जो कि अनुचित है। उपरोक्त प्रकरण में भी यही अडंगा लगाया गया था कि इस कानून के कारण यह मामला न्यायालय में सुना ही नहीं जा सकता। इसी पर बाराणसी के अनुभवी न्यायाधीश डॉ. अजय कृष्‍ण विश्‍वेश ने यह निर्णय दिया है कि मामला सुनने योग्य है...

ज्ञानवापी की सर्वे रिपोर्ट को सार्वजनिक ही किया जाना चाहिये - अरविन्द सिसौदिया gyanvapi-case-survey-report-leaked

चित्र
ज्ञानवापी की सर्वे रिपोर्ट को सार्वजनिक ही किया जाना चाहिये - अरविन्द सिसौदिया ज्ञानवापी की सर्वे रिपोर्ट को सार्वजनिक ही किया जाना चाहिये, क्यों कि गुप्त रहने जैसा कुछ बचा भी नहीं है। बल्कि इसे गुप्त रखनें पर फेरबदल के अनेकानेक आरोप प्रत्यारोप लगेंगे। मेरा मानना तो यह है कि इस तरह के सर्वे की ऑन स्पाट प्रसारण भी होना चाहिये ताकि बाद में बदलनें को कुछ बचे ही नहीं। एक दिन वह सार्वजनिक होनी भी है, उस पर तर्क विर्तक भी होने हैं। वाराणसी जिला न्यायालय ने प्राप्त सर्वे रिपोर्ट मुकदमें के वादी एवं प्रतिवादी गणों को बंद लिफाफों में सौंपी थी और इसके कुछ समय बाद ही यह देश के विभिन्न चेनलों पर चलने लगी। जो कि न्यायालय के आदेश के अनुसार नहीं चलनी चाहिये थी। इसे गुप्त रखनें के निर्देश भी थे। हिंदू पक्ष ने अपने सीलबंद लिफाफे दिखाते हुये कहा है कि यह लीकेज साजिश के तहत हुआ है। इसकी सीबीआई जांच होनी चाहिये। न्यायालय को सर्वे रिपोर्ट लीक मामले में जिम्मेवारी तय करनी चाहिये। वादी राखी सिंह के अधिवक्ता शिवम गौड़ ने कहा, मुख्य वादी को छोड़कर अन्य सभी 4 वादियों ने कोर्ट से सबूत के रूप में वीडियो और फोटो लिय...

ज्ञानवापी : 'पूजा स्थल अधिनियम के तहत किसी धर्मस्थल का धार्मिक चरित्र पता करना प्रतिबंधित नहीं' Worship Act

चित्र
कांग्रेस की नरसिंह राव सरकार के द्वारा पार्टी के भारी दबाव के चलते श्रीराम जन्मभूमि मुक्ति आन्दोलन के समय पूजा स्थल अधिनियम 1991 (Places Of Worship Act 1991)  बनाया गया था। मेरा मानना है कि यह अधिनियम पूरी तरह से असंवैधानिक एवं हिन्दूंओं के विरूद्ध था। हमलावरों के अतिक्रमणों को कानूनी संरक्षण देना था । जो कि भारत की स्वतंत्रता के अधिकारों एवं भारत के संविधान की भावना के विरूद्ध भी है। वर्तमान सरकार को इस अधिनियम को संसद के द्वारा समाप्त कर देना चाहिये। हलांकी ज्ञानवापी की सुनवाई में भी सर्वोच्च न्यायालय ने कहा है कि किसी भी पूजास्थल की प्रकृति पता लगानें में यह कानून बाधा नहीं डालता।   --------------  वर्शिप एक्ट और सुप्रीम कोर्ट सुप्रीम कोर्ट की इस टिप्पणी से साफ है कि 1991 का प्लेसेज ऑफ वर्शिप ऐक्ट इस मामले में रोड़ा नहीं अटकाता है। जानकारों का मानना है कि अदालत की टिप्पणी ने साफ कर दिया है कि ज्ञानवापी के मामले पर अब सुनवाई जारी रहेगी। सुप्रीम कोर्ट ने साफ कर दिया है कि इस पूरे मामले में फैसला निचली अदालत ही करेगी। 'पूजा स्थल अधिनियम के तहत किसी धर्मस्थल का धार्मिक चरि...

ज्ञानवापी : नागा साधुओं के बलिदान , जो छुपा दिया गया

चित्र
भारत का गौरवशाली इतिहास , 1664 में काशी विश्वनाथ मंदिर की रक्षा करते हुए औरंगजेब को हराया था नागा साधुओं ने!  नागा साधु: सनातन धर्म के रक्षक!!  जब हम उनके बारे में सुनते हैं, तो हमें शरीर में राख के साथ नग्न साधुओं का गलत विचार आता है!! लेकिन उन्होंने हिंदू धर्म की कई बार रक्षा की आक्रमणकारी और फिर अंग्रेजों से! नागों के गुरु दत्तात्रेय थे, त्रिदेवों के अवतार - ब्रह्मा, विष्णु और महादेव। मठवासी परंपरा के दशनामी संप्रदाय को दत्तात्रेय के लिए जिम्मेदार बताया जाता है, जिसे आदि शंकराचार्य द्वारा 4 मठों में आयोजित किया गया था। मठों के अलावा, उन्होंने सनातन धर्म की रक्षा के लिए योद्धा साधुओं के एक वर्ग को भी संगठित किया! बाद में उन्हें 'नागा साधु' के रूप में जाना जाने लगा! उन्हें मृत्यु का कोई भय नहीं है और त्रिशूल, तलवार, लाठी और शंख उनके अस्त्र रहे हैं।  काशी विश्वनाथ मंदिर मंदिर 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है ।  इस्लामी लुटेरों ने मंदिर पर कई बार हमला किया था।  औरंगजेब और उसकी मुगल सेना ने 1664 में काशी विश्वनाथ मंदिर पर हमला किया। नागा साधुओं ने विरोध किया और मंदि...

'ताला है तो तोड़िए, पूरी ज्ञानवापी का सर्वे कीजिए'- जिला कोर्ट वाराणसी

चित्र
  तमाम अडंगेबाजी को नजर अंदाज कर, वाराणसी के जिला न्यायालय ने ज्ञापवापी के सर्वे करनें और सर्वे में आ रही तमाम अडचनों को हटानें का आदेश जिला प्रशासन को दे दिया है। साथ ही वर्तमान कमिश्नर को यथावत रखते हुये सहयोग हेतु एक कमिश्नर ओर लगा दिया है। भारत में इस्लामिक आक्रमण के दौरान लाखों मंदिरों का ध्वस्त कर उसी मलवे से अन्य निर्माण कर लिये गये थे, जिनमें मस्जिदें भी हैं और अनेकों अन्य प्रकार के निर्माण भी है। वहीं करोडों मूर्तियों को खण्डित किया गया था। लाखों हिन्दू पुस्तकों एवं बहुत से पुस्तकालयों को जला दिया गया । करोडों हिन्दुओं का धर्मानतरण इस्लाम में करवा दिया गया। देश 1947 में स्वतंत्र हो गया है। मुसलमानों को पाकिस्तान दिया जा चुका है, उनका भारत पर नैतिक अधिकार नहीं है। पाकिस्तान में 1947 के बाद भी हिन्दूओं का उन्मूलन किया गया वहां की हिन्दू जनसंख्या को धर्मान्तरिक करवा लिया गया। भारत की स्वतंत्रता के साथ ही  इस्लामिक शासन के दौरान ध्वस्त मंदिरों को हिन्दूंओं को लौटा दिया जाना चाहिये था, मगर उन पर कब्जे की हठ धर्मिता के कारण ही अयोध्या हुआ और अब मामलें वाराणसी,मथुरा, दिल्ली ...