हडताल का कोई ओर तरीका हो.....
- अरविन्द सिसोदिया हडताल का कोई ओर तरीका हो..... राजस्थान में चिकित्सक हडताल पर हैं....शरीर को कष्टकारी रोगी भगवान भरोषे हैं...चिकित्सकों की मांग जायज और जरूरी हो सकती हैं। मगर उनके हडताल का कोई ओर तरीका होनो चाहिये...आम व्यक्ति को उनके कारण यदि कष्ट होता है तो वे आईपीसी के अंतर्गत अपराध के दोषी मानें जायें और कोई मरता है तो धारा 302 के तहत मुकदमा चले । किसी दूसरे को कष्ट देने का अधिकार किसी को नहीं दिया जा सकता , चिकित्सक पेसा पवित्र और चिकित्सकों को भगवान का दर्जा प्राप्त है। व्यापारी करण के इस दौर में नैतिकताये तो भले ही खूंटें पर टंग गई हों मगर अपराध तो अपराध है। राजस्थान में हड़ताल पर सरकारी डॉक्टर, मरीज हुए परेशान केन्द्र के समान वेतनमान और समयबद्ध पदोन्नति समेत अन्य मांगों को लेकर बुधवार से शुरू हुई चिकित्सकों की हडताल का राज्य में आशिंक असर पडा है। राजस्थान सरकार ने मंगलवार देर रात डाक्टरों की हडताल को गैर कानूनी घोषित कर रेस्मा लागू कर दिया जिसके बाद अधिकतर चिकित्सक अज्ञात वास पर चले गये हैं। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग सूत्रों के अनुसार राज...