संदेश

पर्सनल लॉ लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

हिंदुओं के कानून ही बदलती है सरकारः सुप्रीम कोर्ट

चित्र
http://navbharattimes.indiatimes.com   हिंदुओं के कानून ही बदलती है सरकारः सुप्रीम कोर्ट 10 Feb 2011 नई दिल्ली ।। सुप्रीम कोर्ट ने अल्पसंख्यक समुदायों के पर्सनल लॉज में बदलाव न करने को लेकर सरकार की खिंचाई करते हुए कहा है कि सरकार सिर्फ हिंदुओं से जुड़े कानूनों में ही बदलाव करती है। इससे सरकार की धर्मनिरपेक्षता पर भी सवाल उठते हैं।  अदालत ने मंगलवार को कहा कि पर्सनल लॉज में सुधार की सरकार की कोशिशें हिंदू समुदाय से आगे नहीं बढ़तीं। अदालत ने कहा कि हिंदू समुदाय परंपरागत कानूनों में सरकार की तरफ से होने वाली इन कोशिशों को लेकर सहिष्णु रहा है। लेकिन, इस मामले में धर्मनिरपेक्ष नजरिए की कमी दिखती है। ऐसा सुधार दूसरे धार्मिक समुदायों से जुड़े कानूनों में नहीं किया जा रहा। जस्टिस दलवीर भंडारी और जस्टिस एक.के. गांगुली ने राष्ट्रीय महिला आयोग की एक याचिका पर सुनवाई के दौरान ये बातें कहीं। याचिका में कहा गया था कि विवाह की उम्र को लेकर अलग-अलग कानूनों से काफी उलझन है। इसलिए याचिका में शादी की न्यूनतम उम्र पर एक समान कानून की जरूरत बताई गई थी।  -------------- Friday, Februar...