संदेश

पीएम नरेंद्र मोदी ने जताया दुख लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

महंत नरेन्द्र गिरी के संदिग्ध निधन पर सपा की राजनीति,पाखण्ड की पराकाष्ठा - अरविन्द सिसौदिया

चित्र
           हिंदुत्व को लगातार अपमानित करते रहे,अवरोधित करते रहे, उसके ऊपर कहर बरपाती रही, उत्तरप्रदेश की सत्ता में कई बार रही समाजवादी पार्टी के हाथ निदोर्ष हिन्दूओं के खून से सने हुये हैं। उनके द्वारा, उत्तर प्रदेश के चुनाव को देखते हुये,निरंजनी अखाड़े के महंत और अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष परमपूज्य संत महंत नरेंद्र गिरि जी के दुःखद निधन प्रकरण को लेकर के राजनीति करना निंदनीय है ।         यह हिंदुत्व पर सपा का तुच्छ राजनीति का बघार ही माना जायेगा । उनका बचकाना पन माना जायेगा। राजनैतिक स्वार्थ के लिये एक हिन्दू धर्माचार्य की संभावित हत्या / आत्महत्या को मजाक बनानें की नौटंकी माना जायेगा । पुलिस की जांच टीम पर सिर्फ इसलिये अविश्वास आरोपित करना कि समाजवादी पार्टी को सत्ता से बाहर करने वाली भाजपा वहां शासन में है। यह संवैधानिक व्यवस्था पर प्रश्न उठानें का बचकाना नमूना मात्र है। इसे मानसिक दिवालियापन ही इसे कहा जा सकता है। यह अत्यंत निंदनीय है और संपूर्ण हिंदू समाज को अपमानित करने वाला है ।     ...