हमारा ये गठबंधन सच्चे अर्थ में भारत की आत्मा है - पीएम मोदी pm modi nda meeting
एनडीए का यह कार्यकाल बड़े फैसलों और तेज विकास के लिए है: पीएम मोदी June 7, 2024 Quote - हमारा ये गठबंधन सच्चे अर्थ में भारत की आत्मा है : एनडीए संसदीय दल की बैठक में पीएम मोदी Quote- एनडीए ने हमेशा करप्शन-फ्री स्थिर सरकार देश को दी है: पीएम मोदी Quote- हम सर्वमत का निरंतर प्रयास करेंगे और देश को आगे ले जाने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ेंगे: एनडीए संसदीय दल की बैठक में पीएम मोदी Quote- दक्षिण भारत में एनडीए ने एक नई राजनीति की नींव मजबूत की है: पीएम मोदी Quote- विजय की गोद में उन्माद पैदा नहीं होता है। पराजित लोगों के प्रति उपहास हमारे संस्कार नहीं हैं: एनडीए संसदीय दल की बैठक में पीएम मोदी भारत माता की.. भारत माता की। मैं सबसे पहले तो इस सभागृह में उपस्थित एनडीए घटक दलों के सभी नेतागण, नवनिर्वाचित सभी सांसदगण और हमारे राज्यसभा के भी सांसदगण आप सबका हृदय से बहुत-बहुत आभार व्यक्त करता हूं। मेरे लिए खुशी की बात है कि इतने बड़े समूह को आज मुझे यहां स्वागत करने का अवसर मिला है, जो साथी विजय हो करके आए हैं वे सभी अभिनंदन के अधिकारी हैं लेकिन जिन लाखों कार्यकर्ताओं ने दिन-र...