भंवरी देवी : सचमुच मौत की नींद सुला दिया
सत्ता की हवस और साफ सुथरा दिखनें, जनता के सामने नीति परायण श्रीराम बनाने वाले अनैतिक नेताओं का सच सामने आगया है.. ---------------------------- अब नहीं लौटेगी भंवरी देवी http://aajtak.intoday.in/story नई दिल्ली, 5 जनवरी 2012 चार महीने पहले मार दी गई भंवरी देवी अब सचमुच मर गई. राजस्थान की पूरी राजनीति में खलबली मचा देने वाली नर्स भंवरी देवी अब कभी लौट कर नहीं आएगी. क्योंकि उसक कत्ल हो चुका है और उसकी लाश को जंगल में जला दिया गया है.सीबीआई के मुताबिक भंवरी का कत्ल किसी और ने नहीं बल्कि राज्सथान के पूर्व ताकतवर और कद्दावर मंत्री महिपाल मदेरणा और मलखान सिंह के इशारे पर किया गया. गुमशुदगी के ठीक 126 दिन यानी करीब चार महीने बाद इस शक पर पुख्ता मुहर लग गई कि नर्स भंवरी देवी सचमुच मर चुकी है. भंवरी देवी का खून कर उसकी लाश को सैकड़ों मील फैले जंगल मे ठिकाने लगा दिया गया. राजस्थान पुलिस से जांच लेने के बाद और एक लंबी तफ्तीश पूरी कर सीबीआई उस जलौड़ा के जंगलों में जा घुसी जहां भंवरी की लाश को जला दिया गया. इस मामले के अहम आरोपी कैलाश जाखड़ को सीबीआई ने मंगल...