संदेश

भारत और अमेरिका लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

उत्साहवर्द्धक शिरूआत है नरेन्द्र मोदी - जो बाइडेन द्विपक्षीय बैठक

चित्र
अरविन्द सिसौदिया 9414180151           मेरी समझ से यह बैठक भारत के लिये अत्यंत महत्वपूर्ण है। क्यों कि हम चीन के शत्रु नहीं हैं मगर चीन हमारा शत्रु है। उसकी विस्तार वादी भूख में हमारी स्थिती निवाले जैसी है। वह हमें निगलना चाहता है। इसलिये चीन का शत्रु  अमरीका  हमारा स्वाभाविक मित्र है और यह मित्रता प्रगाढ़ होनी भी चाहिये और प्रगाढ़ करनी ही चाहिये।          अफगानिस्तान एपीसोड में विश्वशांति के लिये चीन - पाकिस्तान गठजोड एवं क्रियाकलाप अत्यंत निराशाजनक रहे है। बल्कि वे खतरा बन कर उभर रहे हैं। इन परिस्थितियों में जो स्वाभाविक रूप इनके विरूद्ध होगा, वही हमारा मददगार एवं मित्र होगा । हमें कोई चीन पाकिस्तान तो साथ ले नहीं रहा है, हम उनके साथ जा भी नहीं सकते , इसलिये अन्ततः हमें अमरीका और उसके मित्र देशों का ही सहयोग लेना ही पढ़ेगा । यही सही रणनीति होगी ।         लगभग एक घण्टा द्विपक्षीय बैठक सकारात्म एवं स्वागत योग्य एवं सफल मानी जानी चाहिये। बहुत सारी बातें गुप्त भी रहती है। कुछ अभी साम...