UP में TET परीक्षा, 87 लाख बरामद
- अरविन्द सिसोदिया कितना भी तुम बोलो, मुंह से साफ सफाई, जर्रा जर्रा बोल रहा, भ्रष्टाचार की काली कमाई | भ्रस्टाचार का हल बेहाल हे हर जगह यह मौजूद हे , छोटी से छोट नौकरी में या प्रतियोगीता में धन बल का ही बोलबाला हो जाता हे , योग्यता एक तरफ रखी रह जाती हे ..पूरी व्यवस्था धन बल की गिरिफ्त में है | TET परीक्षा केस:--------------------------- पांच लोगों के साथ 87 लाख रुपए बरामद http://khabar.ibnlive.in.com लखनऊ। उत्तर प्रदेश में टीईटी परीक्षा में हुए घोटाले में 5 लोगों को 87 लाख रूपए के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है। पकड़े गए आरोपियों ने कबूल किया कि वो ये पैसा लखनऊ में बैठे शिक्षा विभाग के कुछ बड़े अफसरों तक पहुंचाने वाले थे। आपको बता दें कि आईबीएन7 ने ही कुछ दिन पहले टीईटी परीक्षा में धांधली का खुलासा किया था। उत्तर प्रदेश पुलिस के मुताबिक कानपुर देहात से पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से 87 लाख रूपये नगद और टीईटी परीक्षा से जुड़े तमाम अहम दस्तावेज बरामद हुए हैं। गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि टीईटी परीक्षा में रिजल्ट संशोधन के नाम ...