चीन से ही सावधान रहना होगा ब्रिक्स देशों को - अरविन्द सिसौदिया
प्रतिक्रिया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आज BRICS देशों का सम्मेलन हुआ। वर्चुअल तरीके से हुए इस सम्मेलन में आतंकवाद पर चर्चा की गई है। BRICS देशों ने नई दिल्ली घोषणा पत्र को मंजूर किया है। इसके अलावा आतंकवाद के खिलाफ सहमति भी बनी है। इस सम्मेलन में रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन ने अफगानिस्तान का मुद्दा उठाया। “काउंटर टेररिज्म एक्शन प्लान ” (Counter Terrorism Action Plan) भी अडॉप्ट किया है । चीन से ही सावधान रहना होगा ब्रिक्स देशों को - अरविन्द सिसौदिया चीन हमेशा से ही दोहरे वर्ताव का आदी रहा है। जिस जिसने उस पर विश्वास किया उस उससे उसने घात किया । भारत प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के रूप में चीन के छल कपट और पांखण्डपूर्ण धोके का पहले ही शिकार हो चुका है। उसकी लगातार खराब नियत से पूरी दुनिया को सावधान रहना होगा। एक तरफ वह ब्रिक्स देशों के सम्मेलन में “काउंटर टेररिज्म एक्शन प्लान” स्विकार किये हुये है। वहीं इस बैठक के ठीक एक दिन पहले अफगानिस्तान की शुद्ध आतंकवा...