स्विस बैंकों में, क्या काला धन कांग्रेस का है ...?
- अरविन्द सीसोदिया क्या काला धन कांग्रेस का है ...? स्विसबेंक उसी के धन से अटे पड़े हैं ...?? धन वापसी के ईमानदार प्रयत्न क्यों नहीं...??? और कौन कौन इसमें शामिल हैं....???? अभी बहुत जोर शेर से प्रचारित किया जा रहा है कि स्विट्जरलेंड सरकार से समझौता हो गया है, अब काला धन वापस लाना संभव होगा , मगर यह असलियत नहीं है , इस संदर्भ में लोक सभा में लाल कृष्ण आडवानी जी के प्रश्न के जबाब में वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी के लोकसभा में दिए बयान के बाद स्पष्ट हो गया है कि यह समझौता स्विस बैंकों में पूर्व में जमा कराए धन पर लागू नहीं होता है। इस समझौते के तहत दोनों देश सीमित तौर पर ही सूचनाओं का आदान-प्रदान कर सकेंगे, जिसका उपयोग भी दोहरे कराधान को रोकने में किया जा सकेगा। स्विस सरकार बैंकिंग लेन-देन से संबंधित किसी प्रकार का खुलासा नहीं करेगी। प्रणब मुखर्जी की इस स्वीकारोक्ति के बाद सवाल यह उठता है कि जब सरकार समझौता कर रही थी, तो इस तरफ उसका ध्यान क्यों नहीं गया। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर होने वाले ऐसे किसी भी द्विपक्षीय समझौते में राष्ट्रीय हित सवरेपरि रहते हैं। ऐसे में सर...