संदेश

सावधान लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

सावधान फिर गुलामी न आये.... - अरविन्द सिसौदिया

चित्र
  शहीदों को सलाम....! न फूल चढ़े, न दीप जले, न नाम तुम्हारे जानें हैं। पर लक्ष्य तुम्हारा गंगा सा पावन, साहस तुम्हारा हिमालय से ऊंचा। तुम बलिदान हुए, देश आजाद हुआ, शत-शत तुम्हें प्रणाम हमारा है।। आत्मनिरीक्षण अवश्य हो....!     आजादी की बात यहीं से शुरू होगी। क्योंकि कंगुरों पर किसने ध्वज लहराये, सत्ता का सुख किसने भोगा, उसका महत्त्व नहीं है। महत्त्व इसका है कि इस मजबूत नींव में कौन-कौन समाये हैं। किनके बलिदान पर यह स्वतंत्रता की इमारत खड़ी है। इस इमारत में कौन से रंग भरने के सपने देखे थे, कौन-कौन पूरे हुए और कौन-कौन अधूरे हैं....। फिर गुलामी न आये....!     तथ्य की बात यह हे कि यह आजादी एक बहुत बड़ी कीमत अदा करके मिली है, इसे अक्ष्क्षुण्ण रखना होगा और यह भी याद रखना होगा कि अबके अगर गुलाम हुए तो शायद फिर आजाद नहीं हो पायेंगे।     पिछले साठ साल की उपलब्धि है कि हम आजाद हैं, हमारी सीमायें काफी हद तक यथावत है। पड़ौसी चीन और पाकिस्तान ने हमारे कुछ भू भाग दबा रखे हैं, उन्हें मुक्त करवाना है। सत्ता की अदला बदली हो गई, मगर शेष स्वतंत्रतायें बाकी हैं...

सावधान भारत ....! ओबामा ने खजूर पर चडाया हे...!!

चित्र
जब कोई बढाई  करे तो सावधान हो जाओ - अरविन्द सिसोदिया इन दिनों भारत कि बड़ी कद्र अमरीका कर रहा हे , अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा कहतें हें कि जब भारत के प्रधान मंत्री मनमोहन सिंह बात करते हें तो सारी दुनिया सुनती हे , उनका कथन अतिश्योक्ति हे , भारतीय दर्शन कहता हे कि जब कोई बडाई करे तो सावधान हो जाओ , जरुर कोई स्वार्थ फंसा हे . सावधान भारत ....! ओवामा ने खजूर पर चडाया हे , उस पर चड़ने कि कोई जरूरत नही हे . हमें  सावधान होने कि जरूरत हे , अमेरिका और हमारे क्या संबंध हो सकते हें , उन्हें कितना  निभाया जा सकता हे , यह सोचना जरूरी हे , अमेरिका के सामने चीन हे , रूस चुप भले ही हो मगर वह सावधान हे ,रणनीतिक  स्थिति में और अधिक  अमरीका कमजोर हुआ   हे . उसकी फोज  अफगानिस्थान में फशी   हुई हें , वियतनाम कि तरह वह यह युध भी जीत नही पा रहा हे . वर्षों हो गए कोई नतीजा नही निकल रहा हे . मित्र देश भी अब कन्नी काटने लगे हें .      ...