सावधान : हिन्दुत्व के विरूद्ध अन्तर्राष्ट्रीय षडयंत्रों को गंभीरता से लेना होगा - अरविन्द सिसौदिया
हाल ही में हिन्दुत्व को समाप्त करने की योजना पर काम करने वाली मानसिकता के लोगों ने अमेरिका में ‘डिसमेंटलिंग ग्लोबल हिंदुत्व’ के नाम से वर्चअल सम्मेलन किया है। यह सम्मेलन प्रतिष्ठित हार्वर्ड, स्टैनफोर्ड, प्रिंसटन, कोलंबिया, बर्कले, शिकागो, पेन्सिलवेनिया यूनिवर्सिटी समेत 50 से ज्यादा विश्वविद्यालयों ने मिलकर प्रायोजित की है। सम्मेलन के शीर्ष्रक से प्रगट हो रहा है कि सम्मेलन डिसमेंटल्रिग जैसे घ्रणित एवं कुत्सित शब्द के विचारों की मानसिकता से ग्रसित था । आयोजकों का कहना तो यह है कि उनका उद्देश्य “लिंग, अर्थशास्त्र, राजनीति विज्ञान, जाति, धर्म, स्वास्थ्य और मीडिया में विशेषज्ञता रखने वाले दक्षिण एशिया के विद्वानों को एक मंच मुहैया कराना है और उनके नजरिए से हिंदुवादी विचारधार को समझना है। इससे आगे उनका यह भी कहना है कि वे आगे भी इस तरह के कार्यक्रम जारी रखेंगें। मूलतः जो समझ में आ रहा है वह यह तथ्य है कि यह आयोजक किसी बडे अर्न्तराष्ट्रीय षड़यंत्र के तहत काम कर रहे है। इनके पीछे बडी ताकतें है। विश्विद्यालय सामान्यतौ...