संदेश

1857 लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

भारत का प्रथम स्वतंत्रता संग्राम, 10 मई की तारीख देश के गौरव का दिन है

चित्र
यह वह धरती है जहाँ वीर उगाये  जाते हैं , तलवारों की धारों पर शीश चढ़ाये जाते हैं । क्या कोई जीतेगा इसका,यहाँ बलिदानों से विजय बुलाई जाती है , शौर्य - तेज की हर सुबह हुंकार लगाई  जाती है , जौहर और बलिदानों के सतत मंजर, युग युग से हमनें देखे है , यहां जीवन देकर,राष्ट्र जीवन को अमरता संभलाई जाती है ! - अरविन्द सिसोदिया  - अरविन्द सिसोदिया  इतिहासकारों का  कहना है कि 10 मई की तारीख स्वाधीनता संग्राम के इतिहास की सर्वाधिक महत्वपूर्ण तारीख है, क्योंकि आज ही के दिन 1857 में अंग्रेजों के खिलाफ योजनाबद्ध ढंग से लड़ाई शुरू हुई थी। हालाकिं मंगल पांडे और ईश्वरी प्रसाद ने हालांकि 1857 के मार्च और अप्रैल महीने में ही आजादी की लड़ाई का बिगुल फूंक दिया था लेकिन योजनाबद्ध संग्राम की शुरुआत की तारीख 10 मई मानी जाती है। मेरठ, झांसी, लखनऊ और कानपुर इस संग्राम के बहुत बड़े केंद्र थे |  लेकिन इस दिन उत्तरप्रदेश और भारत सरकार ने भी कोई खास आयोजन नहीं किया। जबकि 10 मई की तारीख देश के गौरव का दिन है लेकिन इसे भुला देना शर्म की बात है। 10 मई को भड़की चिनगारी दिल्ली तक पहुंच...

क्रन्तिकारी तात्याटोपे को फांसी नहीं लगी थी

चित्र
                          *** 1857 की क्रांति के महानायक तात्या टोपे *** 1857 की क्रांति के इस महानायक तांत्या टोपे का जन्म, 1814 में हुआ था। बचपन से ही ये अत्यंत सुंदर थे। तांत्या टोपे ने देश की आजादी के लिये हंसते-हंसते प्राणो का त्याग कर दिया। इनका जन्म स्थल नासीक था। इनके बचपन का नाम रघुनाथ पंत था। ये जन्म से ही बुद्धिमान थे। इनके पिता का नाम पांडुरंग पंत था। जब रघुनाथ छोटे थे उस समय मराठों पर पेशवा बाजीराव द्वितीय का शासन था। रघु के पिता बाजी राव के दरबार में कार्यरत थे। कई बार बालक रघु अपने पिता के साथ दरबार में जाते थे। एक बार बाजी राव बालक की बुद्धिमानी देखकर बहुत प्रभावित हुए। उन्होंने बालक को एक टोपी उपहार में दी और उन्होंने उनको तांत्या टोपे नाम दिया। उसी दिन से लोग इन्हें इसी नाम से पुकारने लगे।   उस समय ब्रितानी भारत में व्यापार करने के लिये आए थे। लेकिन भारत के राजा आपसी फ़ूट के कारण आपस में ही झगड़ा किया करते थे इसलिये फ़िरंगी आसानी से यहां अपने...