संदेश

21 सिख बलिदानी लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

शौर्यपूर्ण बलिदान की भारतीय परम्परा : सारागढ़ी युद्ध

चित्र
शौर्यपूर्ण बलिदान की भारतीय परम्परा : सारागढ़ी युद्ध - अरविन्द सिसौदिया 9414180151 भारत में करोडों यशोगाथायें जिनमें भरतवंशियों ने युद्ध करना और मृत्यु का वरण करना स्विकार किया किन्तु पीठ दिखना कभी स्विकार नहीं किया । इसीक्रम में एक महान युद्ध की बरसी का यशोगान की यात्रा हम सभी करते है।   आज इतिहास प्रसिद्ध सारागढ़ी युद्ध की वर्षी है (12 सितंबर 1897)। यह युद्ध हल्दीघाटी के युद्ध की तरह ही प्रसिद्ध है। भारतवंशियों की महान वीरता की यशोगाथा है। भारत के महान शौर्यपूर्ण बलिदान की परम्परा का एक और अध्याय है। अफगानिस्तान क्यों ढहा इस तथ्य को समझने के लिये उदाहरण भी है।   आज इतिहास का एक ऐसा दिन है जब भारत के 21 सिख योद्धाओं ने 10हजार के लगभग अफगान मुस्लिम हमलावरों के आगे आत्म समर्पण नहीं करते हुये युद्ध का निश्चिय किया और अंतिम दम तक युद्ध करते हुये, सैंकडों अफगान हमलावरों को मार गिराया था और अपना बलिदान कर दिया।’ सारागढ़ी तब भारत में था, अब सारागढ़ी पाकिस्तान के ख्य्बेर पख्तुन्वा में है। 36 सिख यूनिट के हवालदार इशर सिंह सारागढ़ी पोस्ट पर तैनात थे, उनके साथ उनके 20 साथी और थे। मात्र ...