पंजाब , फिलहाल कांग्रेस हाई कमान फैल हुआ - अरविन्द सिसौदिया
- अरविन्द सिसौदिया 9414180151 पंजाब में पूर्व भाजपा सांसद नवज्योजसिंह सिद्धू पंजाब कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष बन कर मुख्यमंत्री बनना चाहते थे। राहुल - प्रियंका के चलते वे सफलता के बहुत नजदीक पहुंच गये । नाईटवाच मेन के तौर पर चन्नी का मुख्यमंत्री बनना उन्ही की सहमती से हुआ था, हलांकि वे अंतिम समय में वे स्वयं मुख्यमंत्री की दौड में सम्मिलित हो गये थे किन्तु बडबोलेपन के कारण वे बेहद विवादास्पद भी हो गये थे। किन्तु मुख्यमंत्री बनते ही चन्नी ने ज्यों ही मंत्रालयों का वितरण किया, तो उसमें संभवतः सिद्धू की कतई नहीं चली । इसी से नाराज होकर सिद्धू ने त्यागपत्र दे दिया है। कुल मिला कर एक दलित मुख्यमंत्री को सिद्धू ही नहीं पचा पा रहे। उसे काम नहीं करने दे रहे है। यह सारा ड्रामा चन्नी को जेब में रखनें का है और उसे फेल करने का है। यह समय ही बतायेगा कि सिद्धू फैल होते हैं या चन्नी फैल होते है फिलहाल कांग्रेस हाई कमान फैल हो चुका है। पंजाब में मुख्यमंत्री चननी के द्वारा मंत्रियों को विभाग वितरित किए जाने...