जेपीसी से जांच तो कांग्रेस के देश विरोधी टूलकिट की होनी चाहिये - अरविन्द सिसौदिया
जेपीसी से जांच तो कांग्रेस के देश विरोधी टूलकिट की होनी चाहिये - अरविन्द सिसौदिया देश में कांग्रेस के द्वारा लगातार सुनियोजित तरीके से देश विरोधी एजेण्डा चलाया जा रहा है। जिसकी अगुवाई कांग्रेस राजकुमार कर रहे हैं। देश के सफल उद्योपतियों में अंबानी और अडाणी का नाम है। कांग्रेस लगातार उन्हे किन विदेशी कंपनियों को लाभ पहुंचानें के लिये टारगेट कर रही है। अमेरिका की एक कंपनी हिडनबर्ग के द्वारा अणाडी ग्रुप के खिलाफ झूठ फैला कर पहले भी बहुत बडा नुकसान भारतीय निवेशकों को पहुंचाया जा चुका है। अब फिर भारतीय निवेशकों को नुकसान पहुचानें के लिये साजिश की जा रही है। कांग्रेस ने जेपीसी की मांग इस तरह कर दी जैसे हिडनवर्ग उनकी पार्टी को कोई मोर्चा अथवा प्रकोष्ठ हो या अग्रिम संगठन हो....! सच यह है कि भारत सरकार को जेपीसी का गठन कांग्रेस के राष्ट्रविरोध कृत्यों की जांच के लिये करना चाहिये। क्यों कि भारत की अर्थव्यवस्था पर जब विदेशी ताकतें हमला कर रहीं हों तो कांग्रेस का भारतीय राजनैतिक दल होनें के नाते भारत के साथ खडा होना चाहिये, न कि विदेशी षडयंत्रकारी की हां में हां मिलाना चाहिये। कां...