संदेश

Indresh Kumar लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

भारत तिब्बत सहयोग मंच की राष्ट्रीय परिषद 3 व 4 अगस्त को हरियाणा में BTSM

चित्र
बीटीएसएम की राष्ट्रीय परिषद हरियाणा में  भारत तिब्बत सहयोग मंच की राष्ट्रीय परिषद 3 व 4 अगस्त को हरियाणा में  कोटा 24 जुलाई। भारत तिब्बत सहयोग मंच की प्रांतीय बैठक बुधवार अपराह्न में गोमती विला रंगबाड़ीरोड स्थित पर संपन्न हुई। मंच के चित्तौड़ प्रांत अध्यक्ष अरविंद कौशल ने बताया कि भारत तिब्बत सहयोग मंच की राष्ट्रीय परिषद  की दो दिवसीय बैठक 3 और 4 जुलाई को हरियाणा के सोनीपत जिले के समालखा में आयोजित होगी।  उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय परिषद को मंच के मुख्य मार्गदर्शक एवं वरिष्ठ संघ प्रचारक इंद्रेश कुमार का मुख्यमार्ग दर्शन प्राप्त होगा ,  वहीं राष्ट्रीय संरक्षक कुलदीप सिंह अग्निहोत्री, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष हरजीत सिंह ग्रेवाल एवं राष्ट्रीय महामंत्री पंकज गोयल के मार्गदर्शन भी प्राप्त होगा । कौशल नें बताया कि राष्ट्रीय परिषद में राष्ट्रीय, क्षेत्रीय, प्रांतीय एवं जिला कार्यसमिति के सूचिबद्ध कार्यकर्ता आमंत्रित हैँ। चित्तौड़ प्रान्त के विभिन्न जिलों से दो दर्जन सूचिबद्ध कार्यकर्ता राष्ट्रीय परिषद में सम्मिलित होंगे। कौशल नें बताया कि मंच के कार्यकर्ता प्रतिवर्ष...

भारत तिब्बत सहयोग मंच के 25 वर्ष पूर्ण BTSM Kota

चित्र
क्या है बीटीएसएम राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ( RSS ) समर्थित प्रकल्प भारत तिब्बत सहयोग मंच (बीटीएसएम) संघ के वरिष्ठ राष्ट्रीय प्रचारक डॉ. इंद्रेश कुमार जी द्वारा संचालित किया जाता है। इस प्रकल्प की शुरुआत 1999 में इंद्रेश जी द्वारा की गई थी। इस प्रकल्प का प्रमुख उद्देश्य कैलाश मानसरोवर तीर्थ स्थल को मुक्त करवाना, जिससे हजारों सालों से हिंदुस्तानियों की आस्था जुड़ी हुईं हैं। इस संगठन का दूसरा प्रमुख उद्देश्य तिब्बत की आजादी है, जिससे देश की सीमाओं को चीन के खतरे से मुक्त किया जा सके। तिब्बत के शरणार्थियों के पुनर्वास के लिए ये संगठन काफी बड़ी भूमिका निभाता है। ज्ञात हो कि सात दशक पहले चीन ने तिब्बत पर कब्जा करके 12 लाख तिब्बतियों की निर्मम हत्या कर दी थी। तभी से हिंदुस्तान और चीन की सीमाएं आमने सामने हुईं, वरना उससे पहले तक तिब्बत के कारण देश को चीन की तरफ से कोई खतरा नहीं था। हमारे बारे मे       हमारे बारे में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य एवं वरिष्ठ प्रचारक माननीय इंद्रेश कुमार जी जब जम्मू-कश्मीर, लेह-लददाख और हिमाचल प्रदे...

कैलाश मानसरोवर मुक्त करवाना है भारत अखण्ड बनाना है

चित्र
  1- इस तरह के कथन के साथ अपने अपने वीडियो कैलाश मानसरोवर की मुक्ति हेतु बना कर अनेकानेक सोसल मीडिया प्लेटफार्मों पर डालना चाहिये। जय श्रीराम ! 2- में क्या करूंगा वो कर लेगा, यह मेरा काम नहीं है, इसके बजाए पहल men करूँ इस भाव से जुट जाएँ... कम ज्यादा जितना होसके करें जरूर.... इससे आदत बनेगी..... जो अन्य के लिए प्रेरणा होगी.....। याद रखें और नित्य प्रेरित करें ......  कैलाश मानसरोवर मुक्त करवाना है भारत अखण्ड बनाना है ....... जिस तरह बीज बहुत छोटा होता है और सुरक्षित रखा जाये तो अनुकूल परिस्थिती आनें पर वह वट वृक्ष बन जाता है। इसी बीज की तरह हमें अपने सनातन हिन्दू वैभवशाली अतीत को, सनातन शौर्य को, अपनी संस्कृति को, अपनी विरासत को हमेशा याद रखते हुये पुनः प्राप्त करने के लिए प्रयत्नरत रहना चाहिए। इसलिए अपने गौरवशाली अतीत को, जो हमसे छिना लिया गया उसकी जानकारी अपने समाज में, अपनी अगली पीढ़ियों में, इस बीज स्वरूप को प्रदान करते हुये निरंतर स्मरण में बनाये रखना है। कि यह हमारा है और उसे प्राप्त करना है। भविष्य में जब भी अनुकूल परिस्थितियां आयें तब वह पुनः वट वृक्ष बन सके...