भारत तिब्बत सहयोग मंच की राष्ट्रीय परिषद 3 व 4 अगस्त को हरियाणा में BTSM



बीटीएसएम की राष्ट्रीय परिषद हरियाणा में 

भारत तिब्बत सहयोग मंच की राष्ट्रीय परिषद 3 व 4 अगस्त को हरियाणा में 

कोटा 24 जुलाई। भारत तिब्बत सहयोग मंच की प्रांतीय बैठक बुधवार अपराह्न में गोमती विला रंगबाड़ीरोड स्थित पर संपन्न हुई। मंच के चित्तौड़ प्रांत अध्यक्ष अरविंद कौशल ने बताया कि भारत तिब्बत सहयोग मंच की राष्ट्रीय परिषद  की दो दिवसीय बैठक 3 और 4 जुलाई को हरियाणा के सोनीपत जिले के समालखा में आयोजित होगी।

 उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय परिषद को मंच के मुख्य मार्गदर्शक एवं वरिष्ठ संघ प्रचारक इंद्रेश कुमार का मुख्यमार्ग दर्शन प्राप्त होगा ,  वहीं राष्ट्रीय संरक्षक कुलदीप सिंह अग्निहोत्री, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष हरजीत सिंह ग्रेवाल एवं राष्ट्रीय महामंत्री पंकज गोयल के मार्गदर्शन भी प्राप्त होगा ।

कौशल नें बताया कि राष्ट्रीय परिषद में राष्ट्रीय, क्षेत्रीय, प्रांतीय एवं जिला कार्यसमिति के सूचिबद्ध कार्यकर्ता आमंत्रित हैँ। चित्तौड़ प्रान्त के विभिन्न जिलों से दो दर्जन सूचिबद्ध कार्यकर्ता राष्ट्रीय परिषद में सम्मिलित होंगे।

कौशल नें बताया कि मंच के कार्यकर्ता प्रतिवर्ष नबंवर माह में अरुणाचल प्रदेश के तवांग मठ की यात्रा कर चीन के अरुणाचल पर भ्रामक प्रचार का जबाव देते हैँ  कि " अरुणाचल प्रदेश भारत का अभिन्न अंग है और यह भारत के पास ही है। " इस तवांग यात्रा का रजिस्ट्रेशन भी अगस्त से प्रारंभ किया जायेगा।

उपरोक्त बैठक में पवित्र श्रावण मास में चलने वाले कैलाश मानसरोवर मुक्ति संकल्प अभियान को लेकर कार्यक्रमों की विशेष रुपरेखा बनाई गईं।

प्रमुखरूप से प्रांतीय अध्यक्ष अरविन्द कौशल, प्रांतीय प्रचार प्रमुख अरविन्द सिसोदिया, जिला अध्यक्ष सुरेश मित्तल, जिला महामंत्री उमेश कालरा, कार्यक्रम संयोजक हुकूमत सिंह झाला, कार्यक्रम संयोजक पुरषोत्तम दाधीच सहित समिति के सदस्य सम्मिलत हुये।

भवदीय 
अरविन्द सिसोदिया 
9414180151

टिप्पणियाँ

इन्हे भी पढे़....

"आदमी की औकात " - जैन मुनि तरुण सागर जी महाराज

राजपूतो की शान रोहणी ठिकाना : सिर कटने के बाद भी लड़ने वाले वीरों की कहानी

माननीय इन्द्रेश कुमार जी indresh kumar rss

छत्रपति शिवाजी : सिसोदिया राजपूत वंश

तेरा वैभव अमर रहे माँ, हम दिन चार रहें न रहे।

सेंगर राजपूतों का इतिहास एवं विकास

भारत का बड़ा भू भाग बचाने वाले : डा. श्यामाप्रसाद मुखर्जी Dr Shyama Prasad mukhrji

राजस्थान के व्याबर जिले में देवमाली गांव,कैंसर का 'झाड़ा'

श्री चांदमारी बालाजी मंदिर मार्ग कोटा की समस्या व समाधान Chandmari Balaji Kota

कांग्रेस की हिन्दू विरोधी मानसिकता का प्रमाण