संसद में कांग्रेस की शैतानी हरकतों से देश शर्मिंदा - अरविन्द सिसोदिया Channi, Gandhi, Bittu,


संसद में कांग्रेस की शैतानी हरकतों से देश शर्मिंदा है, संविधान और लोकतंत्र की हत्या हो रही है - अरविन्द सिसोदिया


देश की संसद में और विशेषकर लोकसभा में सदन की कार्यवाही तमाशा बन गई है। प्रधानमंत्री मोदी के द्वारा दिये गये अभिभाषण के जबाव में पूरे संम्बोधन के दौरान गैर जरूरी हुल्लडबाजी नें प्रमाणित कर दिया कि राहुल गांधी के नेतृत्व में सदन को शैतानी तौर तरीके से बंधक बनाया जा रहा है। इससे मुक्ति के लिये देश के सम्मान के लिये और इस अपमान जनक स्थिती से छुटकारा पानें के लिये कठोर कदम उठानें होंगे। क्यों कि संसद में कांग्रेस की शैतानी हरकतों से देश शर्मिंदा है, संविधान और लोकतंत्र की हत्या हो रही है ।

--------------

25 -7- 2024 

पहले भिंडरावाले को खड़ा किया, अब अमृतपाल सिंह का समर्थन; लोकसभा में चन्नी के बयान पर भड़की भाजपा


चन्नी की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी ने कहा कि अमृतपाल से जुड़ा मामला न्यायालय में विचाराधीन है। उन्होंने कहा कि यह मामला न्यायालय में है। उन पर गंभीर आरोप हैं।


पंजाब के कांग्रेस सांसद चरणजीत सिंह चन्नी ने अमृतपाल सिंह को लेकर गुरुवार को लोकसभा में कुछ ऐसा कह दिया कि इससे राजनीतिक बखेड़ा खड़ा हो गया है। चन्नी ने दावा किया कि भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने विवादास्पद खडूर साहिब के सांसद अमृतपाल सिंह की अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर अंकुश लगाया है। इस टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा सांसद रवनीत सिंह बिट्टू ने कहा कि चन्नी देशद्रोही की तरह व्यवहार कर रहे हैं। बिट्टू की लोकसभा में पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री के साथ तीखी नोकझोंक हुई।


बिट्टू ने कहा, "एक पूर्वसीएम देशद्रोही की तरह व्यवहार कर रहे हैं और सदन के माध्यम से पूरे देश को गुमराह कर रहे हैं। चन्नी ने कहा कि किसानों पर एनएसए लगाया गया है। लेकिन यह किस पर लगाया गया है - यह उन पर लगाया गया है जो देश और पंजाब को तोड़ना चाहते थे। चन्नी का ये कहना कि किसानों के खिलाफ एनएसए लगाया गया है और यह गलत है। एक पूर्वसीएम ने देश और पंजाब को तोड़ने की बात कही है। कांग्रेस और राहुल गांधी उनके सामने बैठे थे और उनसे यह कहलवा रहे थे। जब हमने

उनसे सदन में सबूत लाने के लिए कहा, तो वे बैकफुट पर चले गए और उनके पास कोई जवाब नहीं था। कांग्रेस पार्टी और पूरा इंडी गठबंधन उनके कारण शर्मिंदा है।"


चन्नी को पार्टी से निकाले कांग्रेस- भाजपा सांसद

भाजपा सांसद दिनेश शर्मा ने दावा किया कि चन्नी ने आतंकवादियों के समर्थन में बात की है और उन्हें कांग्रेस से निष्कासित कर देना चाहिए। उन्होंने कहा, "चरणजीत सिंह चन्नी आतंकवादियों के समर्थन में बोल रहे हैं और कनाडा में बैठे कुछ राष्ट्रविरोधी तत्वों के निर्देश पर काम कर रहे हैं। कांग्रेस को उन्हें निष्कासित कर देना चाहिए। अगर कांग्रेस उनके खिलाफ कार्रवाई करने में विफल रहती है, तो इसका मतलब है कि वेभी ऐसे राष्ट्रविरोधी लोगों से जुड़े हुए हैं।" 


बजट पर बहस के दौरान बोलते हुए चरणजीत सिंह चन्नी ने दावा किया कि भाजपा सरकार ने देश में अघोषित आपातकाल लगा दिया है। उन्होंने कहा, "वे (भाजपा) हर दिन आपातकाल के बारे में बोलते हैं। लेकिन आज देश में अघोषित आपातकाल के बारे में क्यों नहीं बोलते?... यह भी आपातकाल है कि एक व्यक्ति जिसे पंजाब में 20 लाख लोगों ने सांसद के रूप में चुना था, वह एनएसए के तहत सलाखों के पीछे है। वह यहां अपने निर्वाचन क्षेत्र के लोगों के विचार प्रस्तुत करने में असमर्थ है। यह भी आपातकाल है।"

चन्नी का इशारा अमृतपाल सिंह की ओर था, जो 2024 का लोकसभा चुनाव जीतकर सांसद बना है। अमृतपाल फिलहाल राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत असम की जेल में बंद है। चन्नी ने दावा किया कि जब किसानों ने अपने अधिकार मांगे तो उन्हें खालिस्तानी घोषित कर दिया गया।


"आपातकाल के दौरान इंदिरा गांधी पर टिप्पणी करना संभव था?"

चन्नी की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी ने कहा कि अमृतपाल सिंह से जुड़ा मामला न्यायालय में विचाराधीन है। उन्होंने कहा, "यह मामला न्यायालय में है। उन पर (अमृतपाल सिंह) गंभीर आरोप हैं। संसद में इस पर बात करना उचित नहीं है। कांग्रेस ने जो किया है, वह जनता के सामने है। आपातकाल के दौरान वे (चरणजीत सिंह चन्नी) नहीं थे, इसलिए उन्हें नहीं पता कि उस समय क्या स्थिति थी। आज वे प्रधानमंत्री पर टिप्पणी करते रहते हैं, क्या आपातकाल के दौरान इंदिरा गांधी पर ऐसी टिप्पणी करना संभव था?"


केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कांग्रेस पर खालिस्तान समर्थक तत्वों का समर्थन करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, "चन्नी के बयान पर मैं सिर्फ इतना कहूंगा कि इंदिरा गांधी का हत्यारा खालिस्तानी था और कांग्रेस लिस्तानियों का समर्थन कर रही है। वाहरे कांग्रेस, जय चन्नी। यह भारत की संप्रभुता पर हमला है। इस पर कार्रवाई होनी चाहिए...कांग्रेस का हाथ, खालिस्तानियों के साथ।"


Amritpal Singh Charanjit Singh Channi BJP


कांग्रेस ने भिंडरावाले को खड़ा किया- भाजपा

अमृतपाल सिंह पर कांग्रेस सांसद चरणजीत सिंह चन्नी के लोकसभा मेंदिए गए बयान पर भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता आरपी सिंह ने कहा, "यह कांग्रेस का डीएनए है जो सामने आ रहा है। कांग्रेस ने ही भिंडरावाले को खड़ा किया और उसके जरिए पंजाब का बंटवारा किया और बाद में चुनाव जीते। आज वे अमृतपाल के साथ खड़े हैं... चूंकि पंजाब में 2027 में चुनाव होने वाले हैं और उन्हें (चरणजीत सिंह चन्नी) पता है कि वे चुनाव हारने वाले हैं और इसलिए वे ऐसे व्यक्ति का समर्थन कर रहे हैं जो देश को बांटने की कोशिश कर रहा है। लेकिन वह और क्या कर सकते हैं, यह उनकी पार्टी लाइन है। राहुल गांधी कहते हैं कि भारत राज्यों का संघ है और अमृतपाल भी यही कहता है। यह उनके बीच एक तरह का सहयोग दिखाता है। मल्लि कार्जुन खरगेऔर उनकी पार्टी को यह स्पष्ट करना चाहिए कि क्या उनकी पार्टी ऐसेव्यक्ति के साथ खड़ी हैजो देश को बांटनेकी कोशिश कर रहा है..."

लोकसभा में आपातकाल और अमृतपाल सिंह पर दिए गए अपने बयान पर कांग्रेस सांसद चरणजीत सिंह चन्नी ने संसद के बाहर कहा, "...मैं ने गरीबों, किसानों के बारे में बात की कि कैसे किसानों को एमएसपी पर दिए गए वादे पूरे नहीं किए जा रहे हैं। मैंने पूरे बजट के बारे में बात की, देश के हालात के बारे में बात की और जिस तरह से देश आर्थिक रूप से डूब रहा है उसके बारे में बात की।" अमृतपाल सिंह के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि उन्हें जो कहना था वह "सदन के अंदर कहा।"


खूब भिड़े थेचन्नी और बिट्टू

इससे पहले लोकसभा में बृहस्पतिवार को केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू और कांग्रेस सांसद चरणजीत सिंह चन्नी के बीच तीखी नोकझोंक हो गई और हंगामा बढ़ने के कारण सदन की कार्यवाही लगभग 35 मिनट के लिए स्थगित कर दी गई। सदन में केंद्रीय बजट 2024-25 पर चर्चा के दौरान जालंधर से कांग्रेस के सांसद और पंजाब के पूर्वमुख्यमंत्री चन्नी अपनी बात रख रहे थे। उन्होंने सरकार पर आरोप लगाया कि ये देश के हवाई अड्डे समेत सबकुछ बेच रहे हैं। चन्नी ने कहा, ‘‘आप (सरकार) देश की संपत्तियों के संरक्षक हैं, मालिक नहीं हैं। इन्हें बेचने की और देश को बर्बाद करने की गलती मत कीजिए।’’


-----------------

क्या राहुल ने किया आग में घी डालने का काम ? संसद में भिड़े बिट्टू और चन्नी,

LoP की करतूत पर BJP भड़की


July 26th 2024


क्या राहुल ने किया आग में घी डालने का काम? संसद में भिड़े बिट्टू और चन्नी,LoP की करतूत पर BJP भड़की

Parliament Session : रवनीत सिंह बिट्टू और चरणजीत सिंह चन्नी संसद में भिड़ गए थे। बीजेपी दावा करती है कि राहुल ने इस दौरान सांसदों को उकसाने की कोशिश की थी।


Charanjit Singh Channi, Rahul Gandhi, Ravneet Singh Bittu

चरणजीत सिंह चन्नी, राहुल गांधी और रवनीत सिंह बिट्टू |


Charanjit Singh Channi Vs Ravneet Singh Bittu: क्या लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने चरणजीत सिंह चन्नी और रवनीत सिंह बिट्टू के बीच जुबानी जंग में आग में घी डालने का काम किया है? भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस सांसद राहुल के एक तथाकथित वीडियो पर उन्हें घेर लिया है। उस वीडियो में कथित तौर पर राहुल गांधी को संसद की कार्यवाही के दौरान सांसदों को उकसाते हुए देखा गया था। भारतीय जनता पार्टी इसका दावा करते हुए कह रही है कि ये खतरनाक है।


लोकसभा में गुरुवार को केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू और कांग्रेस सांसद चरणजीत सिंह चन्नी आपस में उलझ गए थे। पंजाब से आने वाले दोनों नेताओं के बीच तीखी नोकझोंक हुई थी। हंगामा इतना बढ़ गया था कि सदन की कार्यवाही को भी लगभग 35 मिनट के लिए स्थगित करना पड़ा। नोंकझोंक की शुरुआत तब हुई थी, जब बजट पर चर्चा के दौरान जालंधर से कांग्रेस के सांसद चरणजीत सिंह चन्नी अपनी बात रख रहे थे। चन्नी ने तभी बिट्टू के पिता को लेकर टिप्पणी की थी।


जब संसद में भिड़े चन्नी और बिट्टू

चरणजीत सिंह चन्नी ने अपने बयान में कहा- 'आपके पिताजी देश के लिए शहीद हुए थे। लेकिन मैं आपको कह दूं कि वो उस दिन नहीं मरे थे, वो उस दिन मरे जिस दिन आपने कांग्रेस को छोड़ा।' तभी चन्नी की बात को काटते हुए रवनीत सिंह बिट्टू खड़े हो गए और कहा- 'इन्होंने (चन्नी ने) मेरा नाम लिया। मेरे दादा सरदार बेअंत सिंह ने देश के लिए कुर्बानी दी थी, कांग्रेस के लिए नहीं दी थी।' इतना कहते ही बिट्टू का गुस्सा और फूट पड़ा। उन्होंने चरणजीत सिंह चन्नी पर सदन के अंदर ही गंभीर आरोप लगा डाले। बिट्टू ने कहा- 'सारे पंजाब में सबसे अमीर और भ्रष्ट आदमी अगर ये ना हों तो मैं अपना नाम बदल दूंगा।' बिट्टू ने इस दौरान चन्नी पर लगे कई तरह के अलग-अलग आरोपों को भी सदन में गिना दिया। इसके बाद बात और बिगड़ती चली गई।


संसद टीवी के वीडियो में देखा गया कि जब रवनीत सिंह बिट्टू लगातार चन्नी के सवालों का जवाब दे रहे थे और वो सदन के वेल की तरफ बढ़े तो राहुल गांधी ने कथित तौर पर उन्हें वेल के भीतर आने का इशारा किया। विपक्ष के भी कुछ सांसद राहुल गांधी के नजदीक आकर खड़े हो गए थे। गनीमत रही कि देश के सबसे बड़े मंदिर में अनर्थ होते-होते रह गया। संसद की सारी मर्यादा तार-तार हो सकती थी। क्योंकि बात हाथापाई तक पहुंचती दिख रही थी। हालांकि बीजेपी के सांसदों ने बिट्टू को संभाल लिया। यहां तक कि राजनाथ सिंह को भी वीडियो में बीच बचाव करते हुए देखा गया था।


बीजेपी ने राहुल गांधी पर लगाए आरोप

अभी भारतीय जनता पार्टी कह रही है कि राहुल गांधी ने अपने सांसदों को उकसाने की कोशिश की थी। अमित मालवीय कहते हैं- 'अहंकार का चौंकाने वाला प्रदर्शन करते हुए और सभी मानदंडों का उल्लंघन करते हुए, बालक बुद्धि राहुल गांधी, जो विपक्ष के नेता भी हैं, को मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू के खिलाफ हिंसा भड़काते हुए देखा जा सकता है। यह खतरनाक और अभूतपूर्व है।'


शहजाद पूनावाला का कहना है- 'राहुल गांधी लीडर ऑफ अपोजिशन हैं, या लीडर ऑफ वायलेंस। पीएम के भाषण के दौरान भी उन्होंने एमपी को भड़काने का प्रयास किया था और कल इससे भी ज्यादा शर्मनाक। रवनीत बिट्टू के खिलाफ हिंसा भड़काने का प्रयास कर रहे थे। राहुल गांधी वेल में आने के लिए उकसा रहे थे, हाथापाई की स्थिति पैदा करने का प्रयास कर रहे थे, चन्नी का समर्थन कर रहे थे। राहुल गांधी जो चन्नी अमृतपाल के कसीदे पढ़ रहे थे. महान बता रहे थे। राहुल गांधी दल को देश के पहले आगे रखते हैं, ये बात सिद्ध हो गई।'


आरपी सिंह कहते हैं- 'राहुल गांधी को अब तक पार्लियामेंट और जंतर मंतर में कोई फर्क नहीं मालूम चला है, जिसके कारण वो संसद में मानवीय व्यवहार करते हैं और अपने सांसदों को भड़काने का काम करते हैं। खालिस्तान मूवमेंट कांग्रेस ने खड़ा किया था और भिंडरवाला ने इंदिरा गांधी के साथ चुनाव प्रचार भी किया था।'

टिप्पणियाँ

इन्हे भी पढे़....

सेंगर राजपूतों का इतिहास एवं विकास

जीवन मे कुछ करना है तो, मन को मारे मत बैठो

"जननी जन्मभूमि स्वर्ग से महान है"।

हमारा देश “भारतवर्ष” : जम्बू दीपे भरत खण्डे

छत्रपति शिवाजी : सिसोदिया राजपूत वंश

लोकदेवता बाबा रामदेव

डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के प्रेरणात्मक विचार

सबूत मिटवानें वाली ममता सरकार का नया ड्रामा, फांसी का कानून - अरविन्द सिसौदिया

तेरा वैभव अमर रहे माँ, हम दिन चार रहें न रहे।

संगठन गढ़े चलो, सुपंथ पर बढ़े चलो