अयोध्या से तो भाजपा ही जीती है, राहुल गाँधी झूठ फैला रहे हैँ - अरविंद सिसोदिया Ayodhya Rahul Jhooth



अयोध्या से तो भाजपा ही जीती है, राहुल गाँधी झूठ फैला रहे हैँ - अरविंद सिसोदिया 

कोटा 7 जुलाई। भाजपा के कोटा संभाग मीडिया संयोजक अरविन्द सिसोदिया नें दावा किया है कि अयोध्या नाम की कोई लोकसभा सीट नहीं है। वहाँ फैजाबाद नामक लोकसभा सीट है जिसमें अयोध्या सहित पांच विधानसभायें हैँ। इस लोकसभा चुनाव में फैजाबाद लोकसभा में अयोध्या विधानसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी को बड़त मिली है किन्तु शेष चार विधानसभा क्षेत्रों में पिछड़ने से भाजपा लोकसभा सपा से हार गईं है। अर्थात अयोध्या क्षेत्र में तो भाजपा जीती है उसके बाहर जो दूसरी विधानसभायें थीं वहाँ से भाजपा हारी है।

उन्होंने कहा कि इस फैजाबाद सीट पर कभी कांग्रेस का कब्जा रहता था, किन्तु वहाँ की जनता नें रामजन्म भूमी आंदोलन के बाद से कांग्रेस को नकार रखा है। इस दौरान वह मात्र एक बार ही फैजाबाद से जीती। वर्तमान में भी वहाँ कांग्रेस नहीं सपा जीती है।

सिसोदिया नें दावा किया है कि फैजाबाद सीट में पांच विधानसभा सीटें हैँ, उनमे से एक अयोध्या है जिस पर भाजपा प्रत्याशी को लगभग पांच हजार वोट से जीत मिली हुईं है, किन्तु वे अन्य चार विधानसभा क्षेत्रों से पिछड़ने से फैजाबाद लोकसभा हार गये हैँ। इसलिए सही तथ्य यह है कि अयोध्या में इस लोकसभा चुनाव में भी भाजपा को ही बड़त प्राप्त करने में सफल रही है। यह छलपूर्ण प्रचार है कि अयोध्या हार गये। जबकि फैजाबाद हारे हैँ और अयोध्या जीते हैँ।

भाजपा नेता सिसोदिया नें कहा कि इस फैजाबाद सीट पर कभी कांग्रेस का एकक्षत्र राज्य रहा है, इस सीट पर 7 बार कांग्रेस और 5 बार भाजपा जीती है। किन्तु रामजन्म भूमी आंदोलन के बाद वहाँ कांग्रेस साफ हो चुकी, उसे 1984 के बाद से 2024 तक की,इस लंबी अवधी में मात्र 1 बार कांग्रेस जीत हांसिल हुईं है। 

सिसोदिया नें कहा कि राहुल गाँधी यह एक झूठ स्थापित करने की कोशिस कर रहे हैँ कि अयोध्या में हो रहे नवनिर्माण के जनता खिलाफ रही है जबकि अयोध्या से भाजपा प्रत्याशी का 4667 वोटों से आगे रहना यह साबित करता है कि अयोध्या नवनिर्माण के विकास के साथ है। 

उन्होंने कहा कि राहुल गाँधी हिन्दू आस्थाओं को कई बार निशाना बना चुके है किन्तु हिन्दुत्व की सहनशीलता की जो गहराई है वही उसकी अमरता है, जिसे सेंकड़ों आक्रमणकारी भी समाप्त नहीं कर पाये।

टिप्पणियाँ

इन्हे भी पढे़....

छत्रपति शिवाजी : सिसोदिया राजपूत वंश

तेरा वैभव अमर रहे माँ, हम दिन चार रहें न रहे।

सेंगर राजपूतों का इतिहास एवं विकास

भारत रत्न बाबा साहब की बात कांग्रेस मानती तो भारत अखण्ड और तिब्बत स्वतंत्र रहता - अरविन्द सिसोदिया

God is within us and also beyond us — Arvind Sisodia

कविता - पूरे ब्रह्माण्ड में एक अकेली, अपनी धरती माता है

माँ बाण माता : सिसोदिया वंश की कुलदेवी

राजस्थान प्रदेश में अब 48 संगठनात्मक जिले बनें

कण कण सूं गूंजे, जय जय राजस्थान

हमारा देश “भारतवर्ष” : जम्बू दीपे भरत खण्डे