संदेश

Ram Mandir लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

रामजी के कारसेवकों का खून बहाने वाले,चुनावी फायदे के लिए हिंदू विभाजन में जुटे - अरविन्द सिसोदिया

चित्र
रामजी भी हँस रहे हैं, तुष्टिकरणवादियों की भयंकर झूठी नौटंकी पर - अरविन्द सिसोदिया कोटा, 11 जुलाई। राजस्थान राज्य पाठ्यपुस्तक मंडल के शिक्षा प्रोत्साहन प्रन्यासी एवं वरिष्ठ बुद्धिजीवी अरविन्द सिसोदिया ने कहा कि, "रामजन्मभूमि मंदिर की भव्यता और हिंदुत्व की एकता प्रबल हिंदुत्व-विरोधियों को पच नहीं रही है। इसीलिए विराट संघर्ष से प्राप्त सफलता को तिलभर की चूक के बहाने लांछित करने के षड्यंत्र चल रहे हैं। सर्व हिंदू समाज को इस हेतु सावचेत रहते हुए इन षड्यंत्रों को पराजित करना है।" सिसोदिया ने कहा कि, "रामजी के रथ को लेकर चले लालकृष्ण आडवाणी का रामरथ लालू प्रसाद यादव ने बिहार में रोका और उन्हें बंदी बनाया। रामजी के कारसेवकों पर समाजवादी पार्टी के मुख्यमंत्री मुलायम सिंह ने गोली चलवाई। रामजी के पक्ष में खड़ी राज्य सरकारों को कांग्रेस के प्रधानमंत्री नरसिंह राव ने बर्खास्त किया। आज वही घोर राम-विरोधी पार्टियां चुनावी लाभ के लिए हिंदू समाज को बाँटने की राजनीति कर रहे हैं। झूठ के झंडावरदार बन रहे हैँ और रामजी भी इन नौटंकीबाजों पर हँस रहे हैं।" सिसोदिया न...

अयोध्या जीते,भ्रामक दुष्प्रचार का मुंहतोड़ जबाव दें - अरविन्द सिसोदिया Ayodhya victory

चित्र
अयोध्या जीते,भ्रामक दुष्प्रचार का मुंहतोड़ जबाव दें - अरविन्द सिसोदिया  सबसे बड़ा सच यह है कि उत्तर प्रदेश में अयोध्या लोकसभा क्षेत्र कोई है ही नहीं, यह एक झूठा भ्रम फैलाया जा रहा है कि अयोध्या में नवनिर्माण के कारण भाजपा हार गईं। योजना पूर्वक अयोध्या और श्रीराम  में अनास्था उत्पन्न करने का षड्यंत्र चल रहा है। अयोध्या से बीजेपी हार गई या राम भक्त हार गए, यह विपक्षी राजनीतिक दलों का एक बड़ा झूठ आधारित षड्यंत्र है,  जो देश में हिन्दू धर्म के प्रति अनास्था पैदा करना चाहता है, वे ही फैजाबाद लोकसभा क्षेत्र को बार बार अयोध्या कह कर दुष्प्रचार  कर रहे हैँ, दुर्भाग्य वश इस झूठ में बड़े-बड़े अखबार और मीडिया हाउस तक भी सम्मिलित हो गए। सही तटीय है कि फैजाबाद लोकसभा क्षेत्र के पांच विधानसभाओं में एक विधानसभा क्षेत्र अयोध्या है और चार अन्य है, तथा अयोध्या विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी 4667 से आगे रही है किंतु वह अन्य चार विधानसभा क्षेत्र में हार गई इसलिए फैजाबाद लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी हार गईं है। अयोध्या विधानसभा क्षेत्र में भाजपा की जीत को छिपाया जा...