संदेश

करवा चौथ : सुहागिन महिलाओं का प्रिय पर्व - नीना शर्मा

चित्र
Neena Sharma - नीना शर्मा आज बहूत सखियों ने पुछा की ठीक विधि क्या है ? इस पर ये कहना छौंगी की सभी के घरो की अपनी परंपरा होती है उसके ही तौर तरीके से ही करनी चहिये मेरे एक प्रिये दोस्त ने कहा की इस व्रत का कुछ महात्म्य है  या यूँ ही लेडीज को भाव दे कर उल्लू बनाया मर्द क्यों नही करते..? ये भी सही है कई पति भी रखते हैं उलू बनाने की बात कुछ भी नहीं ये हिन्दू धर्म में ये भी एक व्रत है मेरे विचार से पति का ध्यान अपनी तरफ करने के लिए भी हो सकता है कभी कभी भटक जाते हैं खैर हिन्दू धर्म में इसका क्या महत्व है ये लिख रही हूँ ......विधि-विधान से करें करवा चौथ-सौभाग्यदायक व्रत है करवा चौथ--पति की दीर्घायु के लिए सुहागिन महिलाओं का प्रिय पर्व करवा चौथ का व्रत में महिलाएँ आज दिन भर निर्जल रहकर विधि-विधान से करेंगी। विधि-विधान से किया गया व्रत बहुत ही फलदाई होता है। इसमें व्रत की कथा सुनने का भी बहुत महत्व है। व्रत का विधि-विधान :- करवा चौथ के व्रत के दिन शाम को लकड़ी के पटिए पर लाल वस्त्र बिछाएँ। इसके बाद पटिए पर भगवान शिव, माता पार्वती, कार्तिकेय, गणेशजी की प्रतिमा...

When is Karva Chauth & Story

चित्र
When is Karva Chauth in 2013? http://www.astrocamp.com/karva-chauth-in-2012.html Karwa Chauth in 2013 will be celebrated on 22nd October. It’s not just a fast but has deeper meaning. Karva Chauth is a fast undertaken by married women who offer prayers seeking the longevity, prosperity and well being of their husband. Over years, this fast has become very popular among youngsters too, who fast for their partners. The calculation of the date of Karva Chauth in 2012 is on the basis of the traditional Hindu calendar. Generally, Karva Chauth falls about nine days prior to Deepavali as Kartik Chauth somewhere in October and November. This fast is particularly popular in North India and there is more to the fast as it is an occasion for women to indulge in a lot of fun and frolick. Wearing bright colourful clothes, beautiful ornaments and flaunting exquisite henna designs on their hands, women celebrate it like a festival with tremendous fervor. Married women dedicate t...

SWAMI VIVEKANANDA : THE SAGES OF INDIA

SWAMI  VIVEKANANDA : THE SAGES OF INDIA http://www.ramakrishnavivekananda.info/vivekananda/volume_3/lectures_from_colombo_to_almora/the_sages_of_india.htm In speaking of the sages of India, my mind goes back to those periods of which history has no record, and tradition tries in vain to bring the secrets out of the gloom of the past. The sages of India have been almost innumerable, for what has the Hindu nation been doing for thousands of years except producing sages? I will take, therefore, the lives of a few of the most brilliant ones, the epoch-makers, and present them before you, that is to say, my study of them. In the first place, we have to understand a little about our scriptures. Two ideals of truth are in our scriptures; the one is, what we call the eternal, and the other is not so authoritative, yet binding under particular circumstances, times, and places. The eternal relations which deal with the nature of the soul, and of God, and the relations between souls and...

स्वतंत्रता आन्दोलन के प्रेरणा-स्रोत : स्वामी विवेकानंद

चित्र
Daily Katha ब्लॉग से साभार http://katha.vkendra.org/2013/04/blog-post_22.html Monday, 22 April 2013 ॐ वीरेश्वराय विद्महे विवेकानन्दाय धीमहि । तन्नो वीर: प्रचोदयात् ।                            स्वामी विवेकानंद : स्वतंत्रता आन्दोलन के प्रेरणा-स्रोत सन १८९२ में अपने भारत-भ्रमण के दौरान स्वामी विवेकानंद ने देखा कि ब्रिटिश शासन की शोषक नीतियों के कारण हमारे देश के किसानों और व्यापारियों की दशा दयनीय हो गई थी। जब वे पश्चिमी विश्व में गए, तो उन्हें यह अनुभव  हुआ कि भारत को ही पश्चिमी जगत का मार्गदर्शन करना है, क्योंकि, भले ही पश्चिम समृद्ध प्रतीत होता हो, किन्तु आध्यात्मिकता के अभाव में वह बिखरकर नष्ट हो जाएगा। स्वदेश लौटने पर उन्होंने भारत का आह्वान करते हुए कहा, “भारत जागो! विश्व जगाओ!!” स्वामी विवेकानंद जानते थे कि कोई भी राष्ट्र किसी गुलाम देश से शिक्षा ग्रहण नहीं करेगा। इसलिए नियति द्वारा भारत के लिए निर्धारित, मानवतावादी भूमिका को निभाने के लिए, ‘भारत की स्वतंत्रता’ एक आवश्यक चरण थी। भारत का राष्ट्र...

मोदी रैली की में गूंजा ‘ शेर आया, शेर आया '

चित्र
आज तक की रिपोर्ट रैली में गूंजा ‘ शेर आया, शेर आया आशीष मिश्रा [Edited By: अमर कुमार] | लखनऊ, 20 अक्टूबर 2013  http://aajtak.intoday.in/story/modi-revives-bjp-in-up-1-744995.html पिछले एक दशक के दौरान यूपी की राजनीति में हाशिए पर चली गई बीजेपी को 19 अक्टूबर को कानपुर के गौतमबद्घ पार्क में आयोजित पार्टी के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी की धमाकेदार रैली ने संजीवनी दे दी है. कानपुर में मोदी को सुनने उमड़ी करीब तीन लाख लोगों की भीड़ ने बीजेपी नेताओं के बीच मोदी नाम का डंका बजा दिया है. राममंदिर आंदोलन के बाद यह पहला मौका था जब यूपी में बीजेपी की रैली में इतनी बड़ी भीड़ जुटी हो. मोदी के साथ मंच में मौजूद पूर्व मुख्यमंत्री और एटा से निर्दलीय सांसद कल्याण सिंह, कलराज मिश्र, ओमप्रकाश सिंह के साथ बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने बखूबी यह संदेश देने की कोशिश की कि यूपी में पार्टी के भीतर किसी प्रकार का अंतर्विरोध नहीं है और कार्याकर्ताओं के साथा पार्टी के सभी बड़े नेता नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प कर चुके हैं. कानपुर की रैली में पार्टी नेत...

अखंड सौभाग्य का व्रत : करवा चौथ

चित्र
अखंड सौभाग्य के लिए करवा चौथ व्रत - रश्मि शर्मा दैनिक भास्कर से साभार मंगलवार २२ अक्टूबर २०१३ को करवा चौथ है। यह व्रत कार्तिक कृष्ण की चंद्रोदय व्यापिनी चतुर्थी को किया जाता है। यह पर्व दंपती के लिए एक?दूसरे के प्रति प्रेम, त्याग एवं उत्सर्ग की चेतना लेकर आता है। इस दिन सुहागिन स्त्रियां पूर्ण श्रृंगारित होकर भगवान गणेश एवं चंद्रमा से अपने अखंड सौभाग्यवती होने की प्रार्थना करती है। इस दिन सुहागिन महिलाएं कुछ भी ग्रहण नहीं करती एवं अखंड रूप से भगवान से अपने पति की मंगल कामना करती है एवं पूर्ण निष्ठा से इस व्रत के पालन में तत्पर रहती है। इस दिन केवल चंद्र ही नहीं बल्कि शिव?पार्वती, कार्तिकेय का भी पूजन होता है। शिव?पार्वती का दांपत्य एक आदर्श दांपत्य है, इसलिए उनका पूजन किया जाता है। जैसे घोर तप कर पार्वतीजी ने अखंड सौभाग्य श्ंाकरजी के रूप में पाया था, वैसा ही सौभाग्य सभी को मिले इसलिए इस दिन गौरी पूजन होता है। महाभारत काल में द्रौपदी ने भी अर्जुन की सुरक्षा के लिए इस व्रत को भगवान श्रीकृष्ण के कहने पर किया था एवं अर्जुन को वापस सुरक्षित पाया था। इस पूजन में एक कथा भी श्रवण...

कानपुर में नरेन्द्र मोदी ने क्या - क्या कहा....

चित्र
1.कांग्रेस चुनाव जीतने के लिए वोट बैंक की राजनीति करती है और भाजपा कहती है देश के सारे धर्म मिल कर भारत माता की सेवा करो - नरेन्द्र मोदी 2.जनता की तपस्या बेकार नहीं जाएगी: नरेंद्र मोदी 3.अहंकारी हैं कांग्रेस के नेता : नरेंद्र मोदी 4=60 सालों से कांग्रेस झूठ बोल रही- नरेंद्र मोदी 5.यूपी में आतंकवादियों को छोड़ा जा रहा है= नरेंद्र मोदी 6.दिल्ली की सरकार चिकन बिरयानी का भोजन परोसती है -नरेंद्र मोदी 7.मैंने गरीबी को जिया है, इसीलिए गरीबों का दर्द समझता हूँ।- नरेन्द्र मोदी 8.सरकार को गरीबों की चिंता नहीं: नरेंद्र मोदी 9.चुनावों में झूठे वादे करती हैं कांग्रेस: नरेंद्र मोदी 10.कांग्रेस पार्टी ने देश को बर्बाद किया-नरेंद्र मोदी 11.कांग्रेस अहंकार में जी रही है। कांग्रेस को देश की परवाह नहीं। सोनिया ने कभी महंगाई की बात नहीं कीः नरेंद्र मोदी 12. ‘शहजादे जी कहते हैं गरीबी कुछ नहीं होती, सिर्फ मन की एक अवस्‍था है.’=नरेंद्र मोदी 13.शहजादे कैमरे की नजर से शहजादे गरीबी देखते हैं.=नरेंद्र मोदी 14.धूप में आप तपस्या कर रहे हैं। देश के कोने-कोने में यह प्यार उमड़ रहा है। आपकी तपस्या व्यर्थ नहीं जा...

लोकसभा चुनाव में भाजपा की जीत सुनिश्चित - मोदी

चित्र
कानपुर रैली में नरेंद्र मोदी NDTV India, 19 अक्टूबर 2013 http://khabar.ndtv.com/news/india/narendra-modis कानपुर: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कांग्रेस से पिछले 10 वर्ष का हिसाब मांगा। मोदी ने कहा कि गुजरात की जनता को पिछले वर्ष ही मैंने अपना हिसाब दे दिया है और वहां के लोगों ने मुझे 2012 में विशेष योग्यता का अंक देकर पास घोषित कर दिया है। अब 2014 के चुनाव में कांग्रेस को पिछले 10 वर्ष का हिसाब पूरे देश की जनता को देना चाहिए। उत्तर प्रदेश की औद्योगिक नगरी कानपुर में एक रैली को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि कांग्रेस देश की जनता को गुमराह न करे क्योंकि जनता जनार्दन है और उसने इन्हें पिछले 10 वर्ष से देश की बागडोर सौंपी है। इसलिए उसको जवाब मांगने का हक है और इन्हें भी चाहिए कि वह पाई-पाई का हिसाब जनता को दें। कांग्रेस नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की चुटकी लेते हुए गुजरात के मुख्यमंत्री ने कहा कि आज लोकसभा चुनाव के पहले जब हिन्दुस्तान महंगाई और भ्रष्टाचार का जवाब मांग रहा है तो ये कहते हैं कि मैंने कानून बना दिया है। मोदी ने सवालि...

खजाने की खुदाई से सरकार ने देश का मजाक बनाया : मोदी

चित्र
नवभारतटाइम्स.कॉम | 1 8 Oct , 2013, http://navbharattimes.indiatimes.com चेन्नै।। बीजेपी के पीएम पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी ने अब यूपी के डौंडियाखेड़ा में चल रही खजाने की खोज को लेकर केंद्र सरकार को निशाने पर लिया है। मोदी ने कहा कि एक साधु के सपने के आधार पर खजाने की खुदाई से आज पूरी दुनिया हमारा मजाक उड़ा रही है। उन्होंने कहा सिर्फ सपने के आधार पर खुदाई हो रही है। किसी को सपना आया और दिल्ली की सरकार एक हजार टन सोने की खुदाई करने में लगी है। हालांकि कांग्रेस ने यह कहकर खुदाई के फैसले का बचाव किया है कि जिऑलजिकल सर्वे ऑफ इंडिया की रिपोर्ट में इसकी सिफारिश की गई थी। मोदी ने कहा, 'अरे दिल्ली की सरकार... स्विट्जरलैंड के बैंकों में हिन्दुस्तान के चोर-लुटेरों ने जो रुपये रखे हैं वे एक हजार टन सोने से भी ज्यादा कीमत के हैं। उनके बारे में तो पता है, उन्हें ले आओ। विदेशी बैंको में चोरों ने जो पैसे रखे हैं उन्हें अगर वापस लाते तो, सोना खोजने की जरूरत नहीं पड़ती और देश की बेइज्जती नहीं होती।' मोदी के इस हमले पर जब कांग्रेस नेता रेणुका चौधरी से इस बाबत पूछा गया तो उन्होंने प...

विभाजन पर, एक बार फिर सुभाष की आत्मा रोई होगी..

चित्र
विभाजन पर, एक बार फिर सुभाष की आत्मा रोई होगी.. अरविन्द सीसौदिया     ‘‘हमारा कार्य           आरम्भ हो   चुका है।      ‘दिल्ली चलो’ के नारे के साथ हमें तब तक अपना श्रम और संघर्ष समाप्त नहीं करना चाहिए, जब तक कि दिल्ली में ‘वायसराय हाउस’ पर राष्ट्रीय ध्वज नहीं फहराया जाता है और आजाद हिन्द फौज भारत की राजधानी के प्राचीन ‘लाल किले’ में विजय परेड़ नहीं निकाल लेती है।’’     ये महान स्वप्न, एक महान राष्ट्रभक्त नेताजी सुभाषचन्द्र बोस का था, जो उन्होंने 25 अगस्त 1943 को आजाद हिन्द फौज के सुप्रीम कमाण्डर के नाते अपने प्रथम संदेश में कहे थे। यह सही है कि नेताजी ने जो सोचा होगा, उस योजना से सब कुछ नहीं हो सका, क्योंकि नियति की योजना कुछ ओर थी। मगर यह आश्चर्यजनक है कि उस वायसराय भवन पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराने और लाल किले पर भारतीय सेना की परेड़ निकालने का अवसर महज चार वर्ष बाद ही यथा 15 अगस्त 1947 को नेताजी की ही आजाद हिन्द फौज की गिरफ्तारी के कारण उत्पन्न सैन्य विद्रोह और राष्ट्र जागरण...