हिंदू नववर्ष 2083 कोटा महानगर के आयोजन


----17  -----

 मार्ग और चौराहे भगवा स्वरूप में सजाए गए 

 स्वागत द्वारों और पुष्पांजलियों द्वारा रैली का अभिनंदन हुआ 

हनुमान चालीसा और भारतमाता की आरती से सम्पन्न हुई

जड़ के बालाजी की एक वर्ष में मंदिर निर्माण की चेतावनी दी 

कोटा के इतिहास की ऐतिहासिक और सबसे बड़ी भगवा रैली 

सैकड़ों रैलियों से कोटा भगवामय हुआ, हजारों हिंदू युवाओं ने सम्मिलित होकर निकाली विराट भगवा रैली 
कोटा, 21 मार्च। हिंदू नववर्ष आयोजन समिति, कोटा महानगर के तत्वावधान में आयोजित पंचदिवसीय कार्यक्रमों के समापन पर शनिवार को कोटा महानगर में विराट भगवा वाहन रैली निकली। रैलियों में डीजे की धुन, भारत माता, भगवान श्री राम, महाराणा प्रताप, छत्रपति शिवाजी, बाबा साहब अंबेडकर और लव जिहाद सहित अनेकों झांकियां रहीं और हिंदू सहभागी भगवा दुपट्टा, भगवा झंडी और भगवा साफा धारण कर सम्मिलित हुए।
भगवा रैली संयोजक युधिष्ठर सिंह नें बताया कि कोटा की 500 से अधिक छोटी-बड़ी बस्तियों से सर्व हिंदू समाज के नागरिक अपने-अपने वाहनों से निकले और अपने नगर की टोलियों में सम्मिलित हुए। इस प्रकार 12 नगरों की टोलियां अपने-अपने एकत्रीकरण स्थल पर पहुंचीं। सभी चार एकत्रीकरण स्थलों से सायं 4 बजे के लगभग यह रैलियां टीलेश्वर मंदिर चौराहे की ओर बढ़ीं और लगभग पांच बजे टीलेश्वर चौराहे पर महासंगम करते हुए, जड़ के बालाजी दशहरा मैदान पहुंचकर हनुमान चालीसा के साथ सम्पन्न हुईं।
रैली में भारत माता की जय, वंदे मातरम्, जय श्रीराम, "एक ही नारा, एक ही नाम—जय श्रीराम, जय श्रीराम" के नारे गूंज रहे थे। वहीं डीजे पर “घर-घर भगवा छाएगा”, “मुझे भाया भगवा रंग”, " हिंदू हैँ हम हिंदू की बात करेंगे " जैसे जोशीले भजनों पर युवाशक्ति झूमते हुए आगे बढ़ती रही।
समापन कार्यक्रम मेम जड़ के बालाजी प्रांगण में मंचस्थ गोदावरी धाम की महामंडलेश्वर साध्वी हेमा सरस्वती, महंत प्रीतमराम स्नेही, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के चित्तौड़ प्रान्त कार्यवाहक शंकर लाल माली, समिति के अध्यक्ष गोविन्द नारायण अग्रवाल,महामंत्री ड़ा बाबूलाल भाट रहे वहीं मंच संचालन रैली संयोजक युधिष्ठिर सिंह हाड़ा नें किया।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत कार्यवाहक शंकर लाल माली ने कहा कि " जब जब देश की सज्जन शक्ति, एक जुट होकर प्रगट हुई है तब तब परिणाम पक्ष में आए हैँ। उन्होंने कहा कि देश की सज्जन शक्ति को हमेशा देशहित के साथ खडे होनें की आदत डालनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि युगो युगो से चली आ रही हमारी सनातन संस्कृति है। जब भी देश की सज्जन शक्ति ने एक होकर के समस्या का समाधान चाहा, हल हुआ। उन्होंने कहा कि " सज्जनशक्ति के शक्ति प्रगटीकरण से साइन बोर्ड मसला हल हुआ, अयोध्या में भगवान श्री राम का दिव्य मंदिर निर्माण हुआ , रामसेतु को तोड़ने का षडयंत्र विफल हुआ , धर्म पूछ करके गोली मारने वालों को सबक सिखाने के लिए सरकार को प्रेरित किया। देश की सज्जन शक्ति जब-जब जागी है तब तब उसने परिणाम प्राप्त किया है। देश की सज्जन शक्ति का देश के साथ जुड़ाव बहुत जरूरी है।

गोदावरी धाम की महामंडलेश्वर हेमा सरस्वती ने " हिंदू समाज को एक जुट होकर षड्यंत्रों को विफल करने का आव्हान किया।"

 भगवा रैली संयोजक की युधिष्ठिर सिंह जी ने आह्वान किया कि " जड़ के बालाजी की प्रतिमा हेतु भव्य मंदिर को एक वर्ष के अंदर निर्माण करें, अन्यथा हिंदू समाज सड़कों पर उतरेगा।

इस अवसर पर पूरे कोटा महानगर का वातावरण पूर्णतः भक्तिमय और आध्यात्मिक ऊर्जा से ओत-प्रोत नजर आया। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर रैली का स्वागत किया तथा धर्म ध्वजा के साथ सनातन संस्कृति के प्रति अपनी आस्था प्रकट की। यह आयोजन केवल एक रैली न होकर हिंदू समाज की एकता, आस्था और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक बनकर उभरा, जिसमें युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए धर्म और राष्ट्र के प्रति अपनी निष्ठा का परिचय दिया।

समाजसेवी श्याम बिहारी नागर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सत्यनारायण श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष ओम प्रकाश त्रिपाठी,सहित विशाल वाहन रैली संयोजक युधिष्ठिर सिंह हाड़ा,सह संयोजक मुकुट नागर, लव शर्मा, विजय सिंह, विकास शर्मा, योगेश रेनवाल, सुमेर सिंह, राकेश मिश्रा, सत्य प्रकाश शर्मा बालिता, पवन सिंह, रौनक आनंद, रामचरण लोधा सहित रैली में अपने अपने नगरों के साथ सम्मिलित हुये।

भवदीय
अरविंद सिसोदिया
9414180151

------ 16 -------

प्रेस विज्ञप्ति -2

कोटा महाराव इज्यराज सिंह नें संघ संस्थापक ड़ा केशव बलिराम हेडगेवार के स्मृति मंदिर के दर्शन किये 
कोटा महाराव इज्यराज सिंह एवं महराजकुमार युवराज जयदेव सिंह ने स्वदेशी मेले का अवलोकन किया एवं उत्साहवर्धन किया व इस दौरान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्थापक परमपूज्य ड़ा केशव बलिराम हेडगेवार के स्मृति मंदिर के दर्शन किये व नमन किया।

प्रेस विज्ञप्ति -3
प्रसिद्ध भजन गायिका गीता रबारी की भजनों से हुआ स्वदेशी मेले का समापन

कोटा, 20 मार्च। हिंदू नव वर्ष आयोजन समिति, कोटा महानगर के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय स्वदेशी मेले का भव्य समापन भजन संध्या के धार्मिक आस्था और भक्ति के दिव्य वातावरण के बीच सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर गुजरात की अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त भजन गायिका गीता रबारी की भजन संध्या ने पूरे परिसर को भक्तिरस में सराबोर कर दिया।

भजन संध्या के दौरान मधुर भजनों एवं देशभक्ती गीतों की अविरल सरिता बहती रही, जिसमें उपस्थित श्रद्धालु भाव-विभोर होकर भक्ति में लीन हो गए। गीता रबारी की सुरमयी और ओजस्वी प्रस्तुति ने ऐसा राष्ट्रभक्ति पूर्ण वातावरण निर्मित किया कि श्रोता मंत्रमुग्ध होकर देर रात तक भजनों का आनंद लेते रहे। मंच पर अयोध्या के भगवान श्री राम के बाल स्वरूप, राधा-कृष्ण, सालासर बालाजी एवं खाटू श्याम बाबा की झांकियां सजीं, वहीं भारत माता के विराट कटआउट के समक्ष भारत माता की आरती का गायन हुआ।

भजन संध्या का शुभारंभ गणपति स्तुति से हुआ और भारत माता की आरती के साथ समापन हुआ। इस दौरान भगवान राम, राधा-कृष्ण, राष्ट्रभक्ति, राजस्थान और महाराणा प्रताप पर प्रमुखता से प्रस्तुतियां हुईं।

सबसे प्रसिद्ध प्रस्तुति “श्री राम घर आए”, जिसे प्रधानमंत्री मोदी जी ने भी ट्वीट किया था, विशेष आकर्षण रही। इसके साथ ही " वृंदावन में हुकम चले राधा रानी का", मेरी झोंपड़ी के भाग आज खुल जायेंगे", " शिव तांडव ", " जो सुख पायो राम भजन में", “मंगल भवन अमंगल हारी”, “हो जाओ तैयार साथियों”, “नीले घोड़े रा असवार”, “धन-धन राजस्थान” सहित करीब तीन घंटे तक कार्यक्रम चला।

इस पावन अवसर पर अतिथि के रूप में कोटा के महाराव इज्यराज सिंह, विधायक कल्पना देवी, राजस्थान तकनीकी विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रोफेसर निमित्त चौधरी मौजूद रहे। साथ ही, हजारों की संख्या में श्रद्धालु कोटा के दशहरा मैदान स्थित श्रीराम रंगमंच पर एकत्रित होकर भक्ति की इस संध्या के साक्षी बने।

अतिथियों का स्वागत हिंदू नव वर्ष आयोजन समिति के अध्यक्ष गोविंद नारायण अग्रवाल, महामंत्री डॉ. बाबूलाल भाट, कोषाध्यक्ष रामकुमार मेहता, सह कोषाध्यक्ष महेश विजय मां भारती, भजन संध्या आयोजन समिति के संयोजक पंकज मेहता, सह-संयोजक किसन पाठक, राजेंद्र खंडेलवाल एवं स्वदेशी मेला संयोजक प्रमोद राठौर ने किया।

यह आयोजन न केवल सांस्कृतिक समृद्धि का प्रतीक बना, बल्कि समाज में धार्मिक जागरण और आध्यात्मिक उत्थान का संदेश भी प्रदान कर गया।

1- कोटा महाराव इज्यराज सिंह नें संघ संस्थापक ड़ा केशव बलिराम हेडगेवार के स्मृति मंदिर के दर्शन करते हुये....

2- गीता रबारी जी बहन संध्या में... 


भवदीय 
अरविन्द सिसोदिया 
9414180151

------15------

प्रेस विज्ञप्ति - 1

विराट हिंदू भगवा रैली शनिवार को कोटा महानगर में, उमड़ेगा हिंदू युवाओं का जोश 

आज ( 21 मार्च ) कोटा महानगर में विराट भगवा रैली, हजारों हिंदू होंगे सम्मिलित

कोटा, 21 मार्च। हिंदू नववर्ष के आयोजनों के क्रम में शनिवार को कोटा महानगर में भव्य भगवा वाहन रैली हिंदू नववर्ष आयोजन समिति के तत्वावधान में आयोजित हो रही है। रैली में डीजे की धुन, झांकियां और भगवा साफा धारण कर सर्व हिंदू समाज के बंधु सम्मिलित होंगे। इस रैली को लेकर शहरभर के युवाओं और श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

भगवा रैली संयोजक युधिष्ठिर सिंह हाड़ा ने बताया कि कोटा महानगर के 12 नगरों की 120 बस्तियों और 500 से अधिक उपबस्तियों से भगवा झंडी लगे युवा वाहनों से निकलकर अपने-अपने नगर के एकत्रीकरण स्थल पर पहुंचेंगे। उन्होंने बताया कि चार एकत्रीकरण स्थल बनाए गए हैं—नयापुरा में स्टेडियम, डीसीएम रोड पर आईटीआई के सामने, मल्टीपरपज स्कूल गुमानपुरा और कॉमर्स कॉलेज के सामने।

संयोजक हाड़ा ने बताया कि चारों एकत्रीकरण स्थलों से रैलियां अपने-अपने तय समयानुसार चलेंगी और शाम 5 बजे टीलेश्वर महादेव चौराहे पर महासंगम करेंगी। महासंगम के पश्चात यह विशाल रैली दशहरा मैदान स्थित जड़ के बालाजी तक जाएगी, जहां हनुमान चालीसा के साथ कार्यक्रम सम्पन्न होगा।

रैली हेतु सहसंयोजक मुकुट नागर, लव शर्मा, विजय सिंह, विकास शर्मा, योगेश रेनवाल, सुमेर सिंह, राकेश मिश्रा, सत्य प्रकाश शर्मा बालिता, पवन सिंह, रौनक आनंद, रामचरण लोधा आदि संपर्क अभियान में जुटे हुए हैं।

महासंगम के पश्चात यह विशाल रैली दशहरा मैदान स्थित जड़ के बालाजी तक जाएगी, जहां कार्यक्रम का समापन होगा। आयोजन समिति का दावा है कि इस रैली में हजारों की संख्या में नागरिक शामिल होंगे। वहीं, शहर में जगह-जगह स्वागत द्वार और सजावट की भी तैयारी की गई है।

हिंदू नववर्ष के इस आयोजन को लेकर युवाओं में खासा जोश देखने को मिल रहा है, और इसे कोटा के प्रमुख धार्मिक-सांस्कृतिक आयोजनों में से एक माना जा रहा है।

भवदीय
अरविंद सिसोदिया

------ 14------
प्रेस विज्ञप्ति

आज (20 मार्च) मेले में गीता रबारी की भजन संध्या 

 राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित सुश्री आस्था सक्सेना डॉ संगीता सक्सेना द्वारा वंदे मातरम प्रस्तुत किया गया
संघ के 100 वर्षपूर्ण होनें पर लगी चित्र दीर्घा आकर्षण का केंद्र बनी हुई है 

हिंदू नववर्ष पर स्वदेशी मेला प्रारंभ, 365 से अधिक स्टाल, आज ( 20 मार्च ) भी रहेगी मेले की धूम

कोटा, 19 मार्च। हिंदू नव वर्ष उत्सव आयोजन समिति के तत्वावधान में नव वर्ष प्रतिपदा के पावन अवसर पर गुरुवार को कोटा के दशहरा मैदान में दो दिवसीय स्वदेशी मेले का भव्य शुभारंभ गुरुवार को हुआ, जो शुक्रवार रात्री तक जारी रहेगा। शुक्रवार को अपराहन 3 बजे से मेला पुनः आमजन के लिए खुल जायेगा।

मेले का उद्घाटन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्रीय कार्यकारिणी सदस्य राजेंद्र प्रसाद जी के करकमलों द्वारा संपन्न हुआ। इस दौरान गणेश जी का पूजन अर्चन कर मेले का शुभारंभ किया गया एवं अतिथि स्वागत साफा एवं दुपट्टा पहना कर किया गया। शुभारंभ कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि मौजीबाबा गुफा की महमण्डलेश्वर साध्वी हेमा सरस्वती, कबीर आश्रम के संत प्रभाकर दासजी साहिब,विधायक संदीप शर्मा,विधायक कल्पना देवी , राजस्थान तकनीकी विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो.निमित्त चौधरी, राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय के कुलगुरु डॉ. विमला डूकवाल , समिति के अध्यक्ष गोविंद नारायण अग्रवाल, समिति के महामंत्री डॉ बाबूलाल भाट, स्वदेशी मेला संयोजक प्रमोद राठौर, सह संयोजक नारायण हेड़ा, सुनीता गोयल जौली, मुकेश विजय,भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष छगन माहुर, भाजपा के जिला अध्यक्ष राकेश जैन सहित समिति पदाधिकारी गण मौजूद रहे। सभी अतिथियों ने स्वदेशी मेला का निरीक्षण किया और स्टालों पर पहुंचकर संचालकों का उत्साहवर्धन किया ।

विधायक कल्पनदेवी नें ड़ा हेडगेवार के स्मृति मंदिर में नमन किया 

 विधायक कल्पना देवी ने मेले के अवलोकन के दौरान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्थापक परमपूज्य डॉक्टर केशव बलिराम हेडगेवार जी के "स्मृति मंदिर" के दर्शन किए और नमन किया।

स्वदेशी मेला संयोजक प्रमोद राठौर ने बताया कि मेले में विविध प्रकार के सांस्कृतिक, सामाजिक एवं पारंपरिक आयोजन के साथ 365 से अधिक स्वदेशी स्टॉल लगाए गए हैं, जो शुक्रवार को अपराहन 3 बजे से रात्रि तक आमजन के लिए खुला रहेगा।

भजन संध्या संयोजक पंकज मेहता ने जानकारी दी कि 20 मार्च शुक्रवार को अंतर्राष्ट्रीय भजन गायिका गीता रबारी की भव्य भजन संध्या सायं 7:30 बजे से प्रारंभ होगी, सभी श्रोताओं को बैठने की पर्याप्त व्यवस्था समिति की ओर से की गईं है। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं इसमें शामिल होंगे।

स्वदेशी मेला भारतीय संस्कृति, परंपरा और स्वाभिमान की जीवंत अभिव्यक्ति बनकर उभर रहा है। मुख्य मंच पर आयोजित रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया, वहीं भारतीय कला मंच पर लोककलाओं की सजीव प्रस्तुति ने सांस्कृतिक वैभव को उजागर किया। 

संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में प्रदर्शनी 

विशेष रूप से संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित संघ शताब्दी वर्ष प्रदर्शनी मेले का प्रमुख आकर्षण बनी हुई है, जो राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की गौरवशाली शताब्दी यात्रा, उसके सेवा, संगठन और राष्ट्र निर्माण के योगदान को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत कर रही चित्र दीर्घा है। 

मेले में पेयजल, मेडिकल हेल्प और नियंत्रण कक्ष जैसी सुव्यवस्थित व्यवस्थाएं सेवा और समर्पण का उदाहरण प्रस्तुत कर रही हैं। हवन-यज्ञ स्थल पर गूंजते वैदिक मंत्रोच्चार और ज्योतिष स्थल पर पारंपरिक ज्ञान के प्रति आस्था ने भारतीय आध्यात्मिक परंपरा की गहराई को सजीव किया।

खेल और लोकजीवन से जुड़ी गतिविधियों में कुश्ती, दंगल, दही-हांडी और कबड्डी प्रतियोगिताओं ने पारंपरिक खेलों की ऊर्जा को पुनर्जीवित किया, वहीं झूला स्थल पर बच्चों और युवाओं का उत्साह देखते ही बनता था। साहित्य स्थल और कोटा इतिहास प्रदर्शनी ने ज्ञान और संस्कृति के समन्वय को साकार किया, जबकि पर्यावरण संरक्षण एवं पुष्प प्रदर्शनी ने प्रकृति के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।

रंगोली, मांडना और मेहंदी स्टालों पर सृजनात्मकता और लोकपरंपराओं की अनुपम छटा देखने को मिली। स्वदेशी स्टालों पर ‘वोकल फॉर लोकल’ की भावना साकार होती नजर आई, जहां लोगों ने गर्व के साथ स्वदेशी उत्पादों को अपनाया। फूड कोर्ट में पारंपरिक व्यंजनों की सुगंध ने भारतीय खानपान की समृद्ध विरासत का अनुभव कराया।

आयोजकों ने समस्त शहरवासियों से अपील की है कि वे परिवार सहित मेले में पहुंचकर इस सांस्कृतिक महोत्सव का हिस्सा बनें और स्वदेशी भावना को सशक्त करें।

भवदीय 

अरविन्द सिसोदिया 
9414180151

------ 13 ------

प्रेस विज्ञप्ति -2 

 कोटा के संत समाज समाजसेवी बुद्धिजीवी व्यवसाही मातृशक्ति एवं सभी वर्गों में मिलकर के उत्साह पूर्वक महा आरती में भाग लिया 

वर्तमान संवत की बिदाई और आगत के स्वागत में धर्ममय हुआ कोटा महानगर 

आतिशबाजी , हनुमान चालीसा, सुंदरकांड और भजनों से गूंजे मंदिर और देशस्थान 

दीपदान और महाआरती से श्रद्धामय हुआ कोटा महानगर
कोटा, 18 मार्च। हिंदू नववर्ष के स्वागत की पूर्व संध्या पर बुधवार को संध्या में कोटा महानगर दीपदान और महाआरतियों, हनुमान चालीसा, सुंदरकांड, भजनों से आस्था, धर्म और श्रद्धा में कोटा महानगर सरोबार हो गया। वर्तमान संवत् के अंतिम सूर्यास्त की विदाई पूरे महानगर में मंदिरों में महाआरती के माध्यम से दी गई।

हिंदू नववर्ष आयोजन समिति के अध्यक्ष गोविन्द नारायण अग्रवाल नें बताया कि हिन्दू नववर्ष की पूर्व संध्या 18 अप्रेल 2026 को आने वाले नूतन वर्ष के स्वागत में कोटा शहर और आसपास के क्षेत्रों में एक दिन में 120 बस्तियों में 360 उपबस्तियों की गली,मोहल्लों में 700 से ज्यादा छोटे बड़े मंदिरों में हिन्दू नववर्ष के भव्य और भावपूर्ण आयोजन हुये है।जो हमारी वर्तमान और आने वाली पीढ़ी को संस्कृति से जोड़े रखने के हेतु मुख्य आयाम है।

इस अवसर पर कोटा महानगर में लगभग एक साथ कार्यक्रम आयोजित हुए। हिंदू समाज के लोग अपने-अपने घरों से दीपक लेकर मंदिरों में पहुंचे और भगवान की आरती कर नवसंवत्सर के स्वागत की मंगल कामनाऐं की। कई स्थानों पर हनुमान चालीसा पाठ, सुंदरकांड पाठ और भजन संध्याओं का भी आयोजन किया गया, वहीं कोटा महानगर के नगरों के प्रमुख बाजारों को भगवा पन्नीयों से सजाया गया। जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।

महाआरतियों एवं विभिन्न कार्यक्रमों में समाजसेवी सत्यनारायण यादव, समाजसेवी श्यामबिहारी नागर, अनिल जैन,समिति के अध्यक्ष गोविन्द नारायण अग्रवाल, महामंत्री ड़ा बाबूलाल भाट,वरिष्ठ उपाध्यक्ष सत्यनारायण श्रीवास्तव, ओम प्रकाश त्रिपाठी, कोषाध्यक्ष रामकुमार मेहता, सह कोषाध्यक्ष महेश विजय, पंकज मेहता, किसन पाठक,बी एल पचेरवाल, उपाध्यक्ष आनंदस्वरूप राठी , महेश गुप्ता , विवेक राजवंशी, कुलदीप माथुर, संदीप पहाड़िया, प्रेम भाटिया,क्रांति जैन, गणपत लाल शर्मा, संदीप चाँदीवाला, श्रीनाथ मित्तल, मोतीलाल मीणा, रवि विजय, संजय शर्मा, नेता खंडेलवाल, कुंजबिहारी गौतम, हेमंत विजय, राजाराम कर्मयोगी, ड़ा बी एल गोचर, गजेंद्र भार्गव, सत्यनारायण शर्मा पुरोहित,अरविन्द गोयल, सुनीता व्यास मंत्री केपी सिंह जितेंद्र गोयल वीरेंद्र शर्मा ललित शर्मा लोकेंद्र सिंह राजावत नें विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लिया 


इसी क्रम में महानगर के 12 नगरों की नगर स्तरीय समितियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में आयोजन कर कार्यक्रमों को अंतिमरूप दिया। इनमें गणेश नगर मंडल के संयोजक दिलीप सिंह व सहसंयोजक मुकेश जोशी, विवेकानंद नगर के संयोजक चंद्रप्रकाश नागर व सहसंयोजक महावीर नागर, चाणक्य नगर के संयोजक लहरीशंकर गौतम व सहसंयोजक देबू राही, विश्वकर्मा नगर के संयोजक अश्वनी व सहसंयोजक महेंद्र पाल, प्रताप नगर के संयोजक विकास पचवारिया व सहसंयोजक अनिल माहेश्वरी, दीनदयाल नगर के संयोजक युधिष्ठिर खटाना व सहसंयोजक संदीप भाटिया, सूरज नगर के संयोजक ओमप्रकाश कश्यप व सहसंयोजक भूपेंद्र भाया, अंबेडकर नगर के संयोजक महावीर सुवालका व सहसंयोजक ब्रजमोहन राठौर, शिवाजी नगर के संयोजक बृजेश शर्मा व सहसंयोजक योगेंद्र बत्रा, संभाजी नगर के संयोजक शिवराज गौड़ व सहसंयोजक महेंद्र निर्भय, तानाजी नगर के संयोजक देवेंद्र त्रिपाठी व सहसंयोजक दिनेश नागर, तथा गायत्री नगर के संयोजक देवराज वर्मा व सहसंयोजक रामस्वरूप शर्मा के नेतृत्व में कार्यक्रम सम्पन्न हुये ।

विराट भगवा रैली 21 मार्च को

सर्व हिंदू समाज की विराट भगवा वाहन रैली 21 मार्च को
हिंदू नववर्ष के पंचदिवसीय कार्यक्रमों का समापन 21 मार्च को आयोजित होने वाली विशाल भगवा वाहन रैली से होगा। इसके महानगर संयोजक युधिष्ठिर सिंह हाड़ा तथा सहसंयोजक मुकुट नागर, लव शर्मा, विजय सिंह, विकास शर्मा, योगेश रेनवाल, सुमेर सिंह, राकेश मिश्रा, सत्यप्रकाश शर्मा बालिता, पवन सिंह, रौनक आनंद और रामचरण लोधा ने संपर्क अभियान में भाग लिया।

कार्यक्रमों के माध्यम से पूरे महानगर में हिंदू नववर्ष के स्वागत को लेकर उत्साह और श्रद्धा का वातावरण दिखाई दिया।

प्रेस विज्ञप्ति -1

आज (19 मार्च) हिंदू नववर्ष विक्रम संवत् 2083 के शुभारंभ के साथ ही दो दिवसीय स्वदेशी मेले का आगाज़ होगा

 कोटा 18 मार्च। हिंदू नववर्ष आयोजन समिति, कोटा महानगर के अध्यक्ष गोविंद नारायण अग्रवाल ने सर्व हिंदू समाज को आव्हान किया है कि " हिंदू नववर्ष के शुभारंभ चैत्र शुक्ल एकम वर्ष प्रतिपदा के सूर्योदय के साथ नए वर्ष का शुभारंभ होगा, जिसे धार्मिक और पारंपरिक विधि-विधान के साथ मनाया जाना चाहिए।" उन्होंने आमजन से आग्रह किया कि " इस शुभ और पुण्य अवसर पर नये वस्त्र धारण करने, तिलक लगाने, घरों को सजाने, मिष्ठान्न बनाने, भगवा ध्वज फहराने, दीप जलाने, रंगोली एवं तोरण सजाने और अधिक से अधिक लोगों को नववर्ष की शुभकामनाएं देने का आह्वान किया। साथ ही प्रातः स्नान कर सूर्यदेव को अर्घ्य देकर सुख-समृद्धि की कामना करने की अपील की।"

स्वदेशी मेला संयोजक प्रमोद राठौर ने बताया कि " दशहरा मैदान में गुरुवार अपराह्न 3 बजे से दो दिवसीय स्वदेशी मेले का शुभारंभ होगा, जिसमें सुबह 11 बजे से रंगोली और मांड़ना प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। 19 और 20 मार्च को चलने वाले इस मेले में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, बैंड वादन, पुष्प प्रदर्शनी, कुश्ती दंगल, मटकी फोड़, कबड्डी, मलखंभ प्रदर्शन सहित स्वदेशी उत्पादों, खाद्य सामग्री, गो-उत्पाद, साहित्य, मेहंदी, ज्योतिष और विभिन्न सामाजिक प्रदर्शनों के स्टॉल आकर्षण का केंद्र रहेंगे।"

आयोजकों ने सर्व हिंदू समाज से परिवार सहित मेले में भाग लेने का आग्रह किया है।

भवदीय 

अरविन्द सिसोदिया 
9414180151

------ 12 ------
प्रेस विज्ञप्ति -2

हनुमान चालीस के पाठ से समापन 

लगभग 2 किलोमीटर लंबी वाहन रैली, महानगर में 10 किलोमीटर से अधिक भ्रमण कर सम्पन्न हुई 

भारतमाता की जय और जय जय श्रीराम के नारों से गुंजायमान होती रही रैली 
कोटा के इतिहास की सबसे बड़ी मातृशक्ति दुपहिया वाहन रैली, उल्लास और उत्साह के साथ सम्पन्न हुई 

देवीस्वरूपा मातृशक्ति की दोपहिया रैली में, सनातन संस्कृति का धार्मिक स्वरूप प्रगट हुआ, मार्ग में शोभित स्वागत द्वार और पुष्पांजलि से स्वागत अभिनन्दन 

कोटा 17 मार्च । हिंदू नववर्ष के पावन अवसर पर कोटा महानगर में मातृशक्ति की भव्य दुपहिया वाहन रैली उत्साह और अनुशासन के साथ सम्पन्न हुई। हजारों की संख्या में माता-बहनों ने स्कूटी और बाइक के साथ भाग लेते हुए हिंदू नववर्ष विक्रम संवत 2083 का स्वागत किया तथा हिंदू समाज की एकता और संगठन का संदेश दिया।

रैली के रुपमें आदिशक्ति देवी स्वरूपा मातृशक्ति महाराव उम्मेद सिंह स्टेडियम नयापुरा में एकत्र हुईं और अग्रसेन चौराहा, लक्की बुर्ज, गीता भवन, गुजराती भवन, गुमानपुरा नहर की पुलिया,रावतभाटा रोड, टीलेश्वर महादेव मंदिर चौराहा, सीएडी चौराहा, दादाबाड़ी और रामधाम होते हुए गोदावरी धाम पहुंची, जहां इसका समापन हुआ।

रैली के सबसे आगे भारतमाता का चित्र लगी हुई खुली जीप चल रही थी। जीप पर लगे डीजे पर हिंदू नववर्ष के स्वागत-अभिनंदन के गीत और ओजस्वी धार्मिक गीत बज रहे थे, जिससे पूरे मार्ग में उत्साहपूर्ण वातावरण बना रहा। रैली में शामिल सभी वाहनों पर भगवा पताकाएं लगी हुई थीं, वहीं माता-बहनों ने सिर पर केसरिया साफा धारण कर एक समान वेशभूषा में सहभागिता की।

 रैली में दी जे पर " मुझे चढ़ गया भगवा रंग...,छम छम नाचे वीर हनुमाना...,भारत का बच्चा-बच्चा जय जय श्रीराम बोलेगा आदि भजन गूँजते रहे। वहीं भारतमाता की जय और जय जय श्रीराम के नारों से गुंजायमान होती रही रैली। "

रैली के समापन कार्यक्रम पर मंचस्थ गोदावरी धाम के बाबा शलेन्द्र भार्गव, श्रीकुलम शक्तिपीठ की महामंडलेश्वर मां नीति अंबा,समिति के अध्यक्ष गोविन्द नारायण अग्रवाल, मातृशक्ति रैली की संयोजिका रेणु मिश्रा और सह संयोजिका चेतना मोरवाल रहे,कार्यक्रम का संचालन वंदना मित्तल दीदी ने किया। उन्होंने हनुमान चालीसा का पाठ कराया।

समापन अवसर पर गोदावरी धाम के बाबा शलेन्द्र भार्गव नें कहा कि " अपने नववर्ष को पूरे उत्साह और उल्लास से मनाएँ, अपने नववर्ष संवत के पंचांग से ही हमारे सारे तीज त्यौहार, शुभ मुहूर्त, यहाँ तक कि नामकरण तक हम अपने पंचांग से करते हैँ तो अपना जन्मदिवस भी तिथि से मनाना प्रारंभ करें।"


उन्होंने कहा कि " हमें अपनी सामाजिक एकता को बनाए रखने पर सर्वोच्चता से ध्यान देना चाहिए तथा अपनी जीवन शैली, परंपराओं और उन सभी मूल्यों को प्रमुखता देनी चाहिए जो हमें स्वाभिमान और सनातन संस्कृति के गौरव को निखारने का काम करती है। "

महामंडलेश्वर नीति अंबाजी ने आशीर्वाचन प्रदान करते हुए कहा कि " जो समाज संगठित होता है उसे दुनिया की कोई भी शक्ति पराजित नहीं कर सकती। शक्ति के आगमन से ही हमारा नववर्ष प्रारंभ होता है। इतनी विराट संख्या में रैली में निकली मातृशक्तियों को बधाई देता हूं। " उन्होंने कहा कि " हिंदू समाज में जागृति आगईं है और यह निरंतर बना रहना चाहिए और आगे ओर भी बढ़ना चाहिए। समाज ने अपने स्व के भाव को पहचान लिया है। " 

समिति के अध्यक्ष गोविन्द नारायण अग्रवाल नें कोटा के इतिहास की सबसे बड़ी वाहन रैली सफल बनाने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि " सनातन मूल्यों की रक्षा के लिए हमें अपनी भावी पीड़ियों को भी शिक्षित और समृद्ध करना चाहिए। "

महामंत्री ड़ा बाबूलाल भाट ने पंच दिवसीय कार्यक्रम की जानकारी दी। गोदावरी धाम समिति की ओर से इस अवसर पर प्रसाद वितरण किया गया।

रैली का आयोजन महानगर समिति की मातृशक्ति एवं वाहन रैली संयोजिका रेणु मिश्रा तथा सहसंयोजिका चेतना मोरवाल की अगुवाई में किया गया। आयोजन की टोली में रीना शुक्ला, श्वेता जैन, सोनम पुरोहित, सोनम गोयल, नीलप्रभा नाहर, वंदना मित्तल, गिरिजा सुमन, शशि मित्तल, स्वीटी शर्मा और रमा शर्मा शामिल रहीं।


इसके साथ ही कोटा महानगर के 12 नगरों की संयोजिका एवं सहसंयोजिका भी घोषित की गईं। इनमें गणेश नगर में संयोजिका अर्चना गुर्जर और सहसंयोजिका सोनू सिंह, विवेकानंद नगर में प्रीति वैष्णव और मंजू निर्वाण, चाणक्य नगर में मीरा शर्मा और हंसा शर्मा, प्रताप नगर में पल्लवी न्याती, सौम्या सिंघल और उजला गोस्वामी, विश्वकर्मा नगर में सरिता सोलंकी और रेखा खेलवाल, दीनदयाल नगर में प्रतिभा द्विवेदी और कविता रिझवानी, सूरज नगर में कविता शर्मा और ज्योति, अंबेडकर नगर में मधु भास्कर और ज्योति शर्मा, शिवाजी नगर में रामप्यारी और सोनिया कुंवर, संभाजी नगर में वंदना शर्मा और अंजू शर्मा, तानाजी नगर में सपना त्रिपाठी और सीमा शर्मा तथा गायत्री नगर में करुणा शर्मा और शिखा गौतम को जिम्मेदारी सौंपी गई।

रैली के दौरान पूरे मार्ग में श्रद्धा, उत्साह और अनुशासन का वातावरण देखने को मिला।

 रैली व समापन कार्यक्रम में समाजसेवी सत्यनारायण यादव समाजसेवी श्याम बिहारी नागर वरिष्ठ उपाध्यक्ष सत्यनारायण श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष ओमप्रकाश त्रिपाठी, महेश विजय, राजाराम कर्मयोगी,हेमंत विजय, किसन पाठक, अरविंद सिसोदिया, ललित शर्मा, चंद्रप्रकाश नागर,विकास पचोरिया,पवन सिंह हुकुमत सिंह झाला,पवन भटनागर, पुरुषोत्तम दाधीच आदि प्रमुखता से रहे।


विज्ञप्ति -1

आज (18 मार्च) हिंदू नववर्ष के स्वागत के अवसर पर कोटा में सैकड़ों स्थानों पर महाआरती एवं दीपदान के कार्यक्रम

कोटा, 17 मार्च। हिंदू नववर्ष विक्रम संवत 2083 के स्वागत अभिनंदन के अवसर पर 18 मार्च बुधवार की संध्या को कोटा महानगर में व्यापक स्तर पर धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। हिंदू नववर्ष आयोजन समिति के अध्यक्ष गोविन्द नारायण अग्रवाल एवं महामंत्री डॉ. बाबूलाल भाट ने जानकारी देते हुए बताया कि 18 मार्च बुधवार को वर्तमान संवत का अंतिम सूर्यास्त होगा। इस अवसर पर संवत की कृतज्ञतापूर्वक विदाई तथा आगत नवसंवत के स्वागत हेतु शहर के मंदिरों और देवस्थानों पर आरती, महाआरती एवं दीपदान के विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि कोटा महानगर के विभिन्न मंदिरों में सर्व हिंदू समाज, मंदिर समितियों और स्वप्रेरणा से द्वारा सामूहिक महाआरती के माध्यम से नववर्ष का स्वागत करेंगे। यह आयोजन कोटा महानगर के 12 नगरों में स्थित 120 से अधिक बस्तियों एवं उनकी उपबस्तियों में लगभग एक साथ आयोजित किया जाएगा। शहर के अनेक मंदिरों और देवस्थानों पर श्रद्धालु बड़ी संख्या में उपस्थित होकर आरती, महाआरती और दीपदान के माध्यम से नवसंवत का अभिनंदन करेंगे।

धार्मिक दृष्टि से संध्या समय की आरती और दीपदान को अत्यंत पवित्र एवं शुभ माना गया है। सनातन परंपरा में दीप प्रज्वलन अंधकार से प्रकाश की ओर तथा नकारात्मकता से सकारात्मकता की ओर अग्रसर होने का प्रतीक है। नवसंवत के स्वागत पर आयोजित महाआरती भगवान के प्रति कृतज्ञता, श्रद्धा और नए वर्ष के मंगलमय आरंभ की कामना का भाव प्रकट करती है। मंदिरों में सामूहिक आरती और दीपदान से आध्यात्मिक वातावरण निर्मित होता है तथा समाज में एकता, श्रद्धा और धर्म के प्रति आस्था का संदेश प्रसारित होता है।
समिति ने कोटा महानगर के सभी नागरिकों से इन कार्यक्रमों में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर हिंदू नववर्ष के स्वागत को भव्य एवं गरिमामय बनाने का आग्रह किया है।

भवदीय
अरविन्द सिसोदिया
मो. 9414180151
-------11-------
प्रेस विज्ञप्ति 
स्वदेशी मेले में दिखेगी,अपनी सांस्कृतिक विरासत और सनातन परंपराओं क वैभव 

कोटा 15 मार्च। हिंदू नववर्ष के पावन अवसर पर 19 व 20 मार्च को कोटा के दशहरा मैदान में दो दिवसीय भव्य स्वदेशी मेले का आयोजन हिंदू नववर्ष आयोजन समिति के द्वारा किया जाएगा। इस मेले में भारतीय संस्कृति, परंपरा और स्वदेशी जीवनशैली को प्रदर्शित करने वाले अनेक कार्यक्रम और गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। वहीं स्वदेशी मेले का समापन पर प्रशिद्ध भजन गायिका गीता रैबारी की भजन संध्या से 20 मार्च को होगा।

स्वदेशी मेला समिति के संयोजक प्रमोद राठौर के नेतृत्व में सह संयोजक प्रो नारायण हेड़ा, सुनीता जौली, नितिन अग्रवाल,मुकेश विजय आदि युद्धस्तर पर तैयारीयों में जुटे हुये हैँ। वहीं 20 मार्च को आयोजित भजन संध्या समिति संयोजक पंकज मेहता, सह संयोजक किसन पाठक और राजेंद्र खंडेलवाल के नेतृत्व में गुजरात की सुप्रशिद्ध भजन गायिका गीता रेबारी की भजन संध्या को अंतिमरूप दे दिया गया है। प्रचार प्रसार हेतु जनसंपर्क किया जा रहा है।

स्वदेशी मेला आयोजन को आकर्षक और जनभागीदारी से भरपूर बनाने के लिए विभिन्न व्यवस्थाएं की जा रही हैं।

मेले में शहर के विभिन्न स्थानीय कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएंगी, जो भारतीय परंपरा और लोक संस्कृति की झलक प्रस्तुत करेंगी। इसके साथ ही बैंड वादन प्रतियोगिता भी आयोजित होगी, जिसमें विभिन्न दल अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे। पुष्प प्रदर्शनी के माध्यम से विभिन्न प्रकार के फूलों की सुंदरता और बागवानी की झलक देखने को मिलेगी, वहीं पारंपरिक खेलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कुश्ती दंगल, मटकी फोड़ प्रतियोगिता और कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन भी किया जाएगा। इसके अतिरिक्त पारंपरिक भारतीय व्यायाम पद्धति मलखंभ का विशेष प्रदर्शन भी मेले का आकर्षण रहेगा।

मेले में विभिन्न सामाजिक संस्थाओं द्वारा खाद्य स्टॉल लगाए जाएंगे, जहां पारंपरिक व्यंजन और स्थानीय खाद्य पदार्थ उपलब्ध रहेंगे। साथ ही स्वदेशी उत्पादों की स्टॉल, गो-उत्पादों की स्टॉल और भारतीय संस्कृति से जुड़े साहित्य की स्टॉल भी लगाई जाएंगी, जिससे आगंतुकों को स्वदेशी उत्पादों और विचारों से परिचित होने का अवसर मिलेगा।

इसके अतिरिक्त मेले में सनातन कॉर्नर, मेहंदी कॉर्नर और ज्योतिष कॉर्नर भी स्थापित किए जाएंगे, जहां आगंतुकों को भारतीय परंपराओं से जुड़ी विविध गतिविधियों का अनुभव मिलेगा। बच्चों और परिवारों के मनोरंजन के लिए झूलों की व्यवस्था भी रहेगी। महिलाओं और युवाओं की सहभागिता को बढ़ावा देने के लिए रंगोली और मांड़ना प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।
मेले में वंशावली प्रदर्शनी के माध्यम से पारंपरिक वंश परंपराओं की जानकारी दी जाएगी। इसके साथ ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सौ वर्षों की यात्रा और कार्यों को दर्शाने वाली विशेष प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। कार्यक्रम के दौरान हवन-यज्ञ का आयोजन भी किया जाएगा, जिसमें श्रद्धालु सहभागी बन सकेंगे।

मेला समिति के अनुसार इस स्वदेशी मेले का उद्देश्य समाज को अपनी परंपराओं, संस्कृति और स्वदेशी जीवन मूल्यों से जोड़ना है। आयोजन समिति ने नागरिकों से अपील की है कि वे परिवार सहित मेले में पहुंचकर नववर्ष के इस उत्सव का आनंद लें और स्वदेशी उत्पादों तथा भारतीय सांस्कृतिक गतिविधियों को प्रोत्साहन 

भवदीय 
अरविन्द सिसोदिया 
9414180151
-----10-------
प्रेस विज्ञप्ति 

विशाल भगवा वाहन रैली 21 मार्च को, पंच दिवसीय कार्यक्रमों की तैयारी समीक्षा, सभी आयोजन भव्य और दिव्य होंगे

कोटा, 13 मार्च। हिन्दू नववर्ष आयोजन समिति, कोटा महानगर के तत्वावधान में हिन्दू नववर्ष विक्रम संवत 2083 के उपलक्ष्य में 17 से 21 मार्च तक पंचदिवसीय भव्य कार्यक्रमों के आयोजन के क्रम में, 17 मार्च मातृशक्ति वाहन रैली, 18 मार्च महाआरतियां, 19 मार्च स्वदेशी मेला प्रारंभ, 20 मार्च गुजरात की प्रसिद्ध भजन गायिका गीता रबारी की भजन संध्या तथा समापन पर 21 मार्च को सर्व हिन्दू समाज की विराट भगवा वाहन रैली जैसे विविध आयोजनों के संदर्भ में समाजसेवी श्यामबिहारी नागर के आतिथ्य, महानगर के अध्यक्ष गोविन्द नारायण अग्रवाल की अध्यक्षता एवं महामंत्री डॉ. बाबूलाल भाट के संचालन में समीक्षा बैठक शुक्रवार सायं 5 बजे, मानव विकास भवन , टीलेश्वर चौराहे पर आयोजित हुई।

बैठक में वाहन रैली संयोजक युधिष्ठिर सिंह हाड़ा, मातृशक्ति वाहन रैली संयोजिका रेणु मिश्रा, स्वदेशी मेला संयोजक प्रमोद राठौर तथा भजन संध्या संयोजक किसन पाठक एवं राजेन्द्र खंडेलवाल ने अपनी-अपनी तैयारियों के वृत्त प्रस्तुत किए।

विशाल भगवा रैली 21 मार्च को, चार रैलियाँ एक साथ प्रारंभ होकर टीलेश्वर महादेव पर संगम करेंगी 

भगवा वाहन रैली संयोजक युधिष्ठिर सिंह हाड़ा ने बताया कि 21 मार्च को सर्व हिन्दू समाज की विराट वाहन रैली आयोजित की जाएगी। महानगर के 12 नगरों की 120 बस्तियों से निकलने वाली रैलियां चार प्रमुख स्थानों—कॉमर्स कॉलेज, आईटीआई परिसर (डीसीएम रोड), नयापुरा स्टेडियम और मल्टीपरपज स्कूल गुमानपुरा पर अलग-अलग एकत्र होकर, रैली के रूप में टीलेश्वर चौराहे पर सायंकाल 5 बजे महासंगम करेंगी। इसके पश्चात यह विशाल रैली टीलेश्वर चौराहे से जड़ के बालाजी (दशहरा मैदान) पहुंचकर सम्पन्न होगी, जिसे संत समाज का आशीर्वाद मिलेगा।

उन्होंने बताया कि समिति के सहसंयोजक एवं नगरों व बस्तियों के प्रमुख रैली में सहभागिता निभाने वालों से संपर्क में जुटे हुए हैं। रैली को लेकर हिन्दू समाज के बंधुओं में भारी उत्साह है।

स्वदेशी मेला में विविध आकर्षण खानपान से लेकर ज्योतिष कॉर्नर तक़ 

स्वदेशी मेला समिति के संयोजक प्रमोद राठौर ने बताया कि वर्ष प्रतिपदा (19 मार्च) से दशहरा मैदान में दो दिवसीय स्वदेशी मेले का आयोजन किया जाएगा, जिसका शुभारंभ अपराह्न 3 बजे किया जाएगा। इसी स्थान पर 11 बजे से मांडना और रंगोली प्रतियोगिता भी आयोजित होगी। मेले में विभिन्न प्रकार के स्वदेशी उत्पादों के स्टॉल लगाए जाएंगे।
भजन संध्या समिति के सहसंयोजक किसन पाठक एवं राजेन्द्र खंडेलवाल ने बताया कि भजन संध्या गायिका गीता रबारी का समय मिल चुका है। 20 मार्च को स्वदेशी मेला स्थल दशहरा मैदान पर रात्रि 8 बजे से भजन संध्या प्रारंभ होगी।

मातृशक्ति दोपहिया वाहन रैली का मार्ग तय

मातृशक्ति दोपहिया वाहन रैली संयोजिका रेणु मिश्रा ने बताया कि सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। रैली 17 मार्च मंगलवार को अपराह्न 3 बजे नयापुरा स्टेडियम से प्रारंभ होकर, अग्रसेन चौराहे से किशोरसागर तालाब की पाल से होते हुए गीता भवन के सामने से, गुमानपुरा नहर की पुलिया से होते हुए टीलेश्वर महादेव चौराहा होते हुए गोदावरी धाम पहुंचकर सम्पन्न होगी।

बैठक में समाजसेवी श्यामबिहारी नागर, गोविन्द नारायण अग्रवाल, डॉ. बाबूलाल भाट, युधिष्ठिर सिंह हाड़ा, रामकुमार मेहता, महेश विजय मां भारती, बी. एल. पचेरवाल, प्रमोद राठौर, डॉ. नारायण हेड़ा, किसन पाठक, लव शर्मा, अरविन्द सिसोदिया, रेणु मिश्रा, चेतना मोरवाल, सुनीता जौली, राजेन्द्र खंडेलवाल, देवलाल गोचर, मुकेश विजय, सुमेर सिंह, ओमप्रकाश कश्यप, सतीश कुमार, हितेन्द्र शर्मा, नीलम विजय, सीमा सिंह, भानुप्रताप सुमन, रजनीश राणा, हुकमत सिंह झाला, राजेन्द्र सिंह, राजू सुमन, देवू राही, देवेन्द्र सक्सेना, दीपक चौहान, अमित अग्रवाल, अनुपम गुप्ता, वैभव सिंघल आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।


भवदीय
अरविन्द सिसोदिया
9414180151
------ 9 ------
प्रेस विज्ञप्ति 
महाआरतियों हेतु नगरों और बस्तियों में तैयारीयां प्रारंभ

18 मार्च को हिंदू नवसंवत्सर की पूर्व संध्या पर 120 बस्तियों में महाआरती के आयोजन की तैयारियां प्रारंभ, संपर्क और सूचिकरण में जुटे 

कोटा, 11 मार्च । हिंदू नववर्ष आयोजन समिति, कोटा महानगर के आह्वान पर हिंदू नववर्ष 2083 की पूर्व संध्या 18 मार्च, बुधवार को कोटा महानगर की 120 से अधिक बस्तियों में स्थित मंदिरों एवं देवस्थानों पर महाआरतियों का एक साथ भव्य आयोजन हिंदू समाज द्वारा किया जाएगा। कोटा के इतिहास में यह आयोजन पहली बार किया जा रहा है। इस अद्भुत आयोजन के क्रम में महानगर में 12 नगरों की आयोजन समितियों की बैठकें आयोजित की जा रही हैं। मंदिर समितियों से प्रारंभ हो गया है।

महानगर अध्यक्ष गोविंद नारायण अग्रवाल ने बताया कि कोटा महानगर की 120 से अधिक बस्तियों में हिंदू नववर्ष 2083 की पूर्व संध्या पर महाआरतियों का भव्य आयोजन होगा, जिसमें हिंदूजन अपने-अपने क्षेत्र में महाआरती करेंगे। उन्होंने कहा कि इन आयोजनों में हिंदूजन स्वतः और स्वप्रेरणा से जुड़ेंगे। सभी महाआरतियों में हिंदू समाज के बंधु अपने-अपने घरों से दीपकों की थाल सजाकर मंदिरों में पहुंचेंगे और महाआरती के आयोजन को सफल बनाएंगे।

महामंत्री डॉ. बाबूलाल भाट ने बताया कि इस पुण्य अवसर पर स्थानीय बाजारों में विशेष साज-सज्जा करने का भी आग्रह सामाजिक संस्थाओं एवं व्यापारिक संगठनों से किया गया है। वहीं 19 मार्च को नववर्ष के अवसर पर सूर्य भगवान के स्वागत के साथ एक-दूसरे को बधाई और शुभकामनाएं देकर हमें अपने नववर्ष को गरिमामय स्वरूप में मनाना चाहिए।

महानगर समिति के उपाध्यक्ष ओमप्रकाश त्रिपाठी ने कहा कि अपने हिंदू नववर्ष को हम सभी को मिलकर पूरे उत्साह और उल्लास से गरिमापूर्वक मनाना है। यह हमारे स्व का बोध और सांस्कृतिक उन्नति का पुण्यपर्व है।

इसी क्रम में महानगर के 12 नगरों की नगर स्तरीय समितियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में बैठकें कर ली हैं। इनमें गणेश नगर मंडल के संयोजक दिलीप सिंह और सहसंयोजक मुकेश जोशी, विवेकानंद नगर के संयोजक चंद्रप्रकाश नागर और सहसंयोजक महावीर नागर, चाणक्य नगर के संयोजक लहरीशंकर गौतम और सहसंयोजक देबू राही, विश्वकर्मा नगर के संयोजक अश्वनी और सहसंयोजक महेंद्र पाल, प्रताप नगर के संयोजक विकास पचवारिया और सहसंयोजक अनिल माहेश्वरी, दीनदयाल नगर के संयोजक युधिष्ठिर खटाना और सहसंयोजक संदीप भाटिया, सूरज नगर के संयोजक ओमप्रकाश कश्यप और सहसंयोजक भूपेंद्र भाया, अंबेडकर नगर के संयोजक महावीर सुवालका और सहसंयोजक ब्रजमोहन राठौर, शिवाजी नगर के संयोजक बृजेश शर्मा और सहसंयोजक योगेंद्र बत्रा, संभाजी नगर के संयोजक शिवराज गौड़ और सहसंयोजक महेंद्र निर्भय, तानाजी नगर के संयोजक देवेंद्र त्रिपाठी और सहसंयोजक दिनेश नागर, तथा गायत्री नगर के संयोजक देवराज वर्मा और सहसंयोजक रामस्वरूप शर्मा के नेतृत्व में बैठकें सम्पन्न हो चुकी हैं।

विराट भगवा रैली 21 मार्च को

सर्व हिंदू समाज की विराट भगवा वाहन रैली 21 मार्च को
हिंदू नववर्ष के पंचदिवसीय कार्यक्रमों का समापन 21 मार्च को आयोजित होने वाली विशाल भगवा वाहन रैली से होगा। इसके महानगर संयोजक युधिष्ठिर सिंह हाड़ा तथा सहसंयोजक मुकुट नागर, लव शर्मा, विजय सिंह, विकास शर्मा, योगेश रेनवाल, सुमेर सिंह, राकेश मिश्रा, सत्यप्रकाश शर्मा बालिता, पवन सिंह, रौनक आनंद और रामचरण लोधा ने संपर्क अभियान में भाग लिया।

स्वदेशी मेला पंजीयन प्रारंभ और भजनसंध्या को अंतिमरूप दिया 

इसी प्रकार प्रशिद्ध भजन गायिका गीता रैबारी की भव्य भजन संध्या 20 मार्च के संयोजक पंकज मेहता तथा सहसंयोजक किशन पाठक और राजेंद्र खंडेलवाल, स्वदेशी मेला 19 व 20 मार्च के संयोजक प्रमोद राठौर तथा सहसंयोजक नारायण हेड़ा, सुनीता जोली, नितिन अग्रवाल और मुकेश विजय, तथा महिला संयोजक रेणु मिश्रा और सहसंयोजक चेतना मोरवाल आदि ने भी अपनी-अपनी समितियों की बैठकें आयोजित कीं।


मातृशक्ति दोपहिया वाहन रैली की तैयारीयों में व्यापक जनसंपर्क 

मातृशक्ति दोपहिया वाहन रैली 17 मार्च की तैयारियां युद्धस्तर पर
महानगर समिति की मातृशक्ति एवं वाहन रैली संयोजिका रेणु मिश्रा तथा सहसंयोजिकाएं चेतना मोरवाल, रीना शुक्ला, श्वेता जैन, सोनम पुरोहित, सोनम गोयल, नीलप्रभा नाहर, वंदना मित्तल, गिरिजा सुमन, शशि मित्तल, स्वीटी शर्मा और रमा शर्मा की अगुवाई में कोटा महानगर के 12 नगरों की संयोजिकाओं एवं सहसंयोजिकाओं द्वारा लगातार संपर्क अभियान और बैठकें की जा रही हैं। नगर स्तर पर सूचीकृत करने का कार्य भी किया जा रहा है।

इसके अंतर्गत गणेश नगर में संयोजिका अर्चना गुर्जर और सहसंयोजिका सोनू सिंह, विवेकानंद नगर में प्रीति वैष्णव और मंजू निर्वाण, चाणक्य नगर में मीरा शर्मा और हंसा शर्मा, प्रताप नगर में पल्लवी न्याती, सौम्या सिंघल और उजला गोस्वामी, विश्वकर्मा नगर में सरिता सोलंकी और रेखा खेलवाल, दीनदयाल नगर में प्रतिभा द्विवेदी और कविता रिझवानी, सूरज नगर में कविता शर्मा और ज्योति, अंबेडकर नगर में मधु भास्कर और ज्योति शर्मा, शिवाजी नगर में रामप्यारी और सोनिया कुंवर, संभाजी नगर में वंदना शर्मा और अंजू शर्मा, तानाजी नगर में सपना त्रिपाठी और सीमा शर्मा, तथा गायत्री नगर में करुणा शर्मा और शिखा गौतम को जिम्मेदारियां दी गई हैं।

विशेष संपर्क और व्यवस्था निर्माण में जुटे वरिष्ठ कार्यकर्ता 

वरिष्ठ उपाध्यक्ष सत्यनारायण श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष आनंदस्वरूप राठी , महेश गुप्ता , विवेक राजवंशी, कुलदीप माथुर, संदीप पहाड़िया, प्रेम भाटिया,क्रांति जैन, गणपत लाल शर्मा, संदीप चाँदीवाला, श्रीनाथ मित्तल, मोतीलाल मीणा, रवि विजय, संजय शर्मा, नेता खंडेलवाल, कुंजबिहारी गौतम, हेमंत विजय, राजाराम कर्मयोगी, ड़ा बी एल गोचर, गजेंद्र भार्गव, सत्यनारायण शर्मा पुरोहित,अरविन्द गोयल, सुनीता व्यास मंत्री केपी सिंह जितेंद्र गोयल वीरेंद्र शर्मा ललित शर्मा लोकेंद्र सिंह राजावत होंगे। कोषाध्यक्ष रामकुमार मेहता, सह कोषाध्यक्ष महेश विजय, जगदीश जिंदल, बी एल पचेरवाल को पंचदिवसीय कार्यक्रमों को सफल बनाये जाने हेतु विशेष संपर्क और व्यवस्था निर्माण की जिम्मेदारियां दी गईं हैँ।

इसीक्रम में मीडिया समिति के संयोजक अरविंद सिसोदिया, सहसंयोजक सुनील पोकरा, रजनीश सिंह राणा, पवन भटनागर, हुकूमत सिंह झाला, पवन पारीक और अल्पेश शर्मा को भी जिम्मेदारियां दी गईं हैँ।

भवदीय 

अरविन्द सिसोदिया 
9414180151
------ 9-----
प्रेस विज्ञप्ति 

विशाल भगवा वाहन रैली 21 मार्च को, पंच दिवसीय कार्यक्रमों की तैयारी समीक्षा, सभी आयोजन भव्य और दिव्य होंगे
कोटा, 13 मार्च। हिन्दू नववर्ष आयोजन समिति, कोटा महानगर के तत्वावधान में हिन्दू नववर्ष विक्रम संवत 2083 के उपलक्ष्य में 17 से 21 मार्च तक पंचदिवसीय भव्य कार्यक्रमों के आयोजन के क्रम में, 17 मार्च मातृशक्ति वाहन रैली, 18 मार्च महाआरतियां, 19 मार्च स्वदेशी मेला प्रारंभ, 20 मार्च गुजरात की प्रसिद्ध भजन गायिका गीता रबारी की भजन संध्या तथा समापन पर 21 मार्च को सर्व हिन्दू समाज की विराट भगवा वाहन रैली जैसे विविध आयोजनों के संदर्भ में समाजसेवी श्यामबिहारी नागर के आतिथ्य, महानगर के अध्यक्ष गोविन्द नारायण अग्रवाल की अध्यक्षता एवं महामंत्री डॉ. बाबूलाल भाट के संचालन में समीक्षा बैठक शुक्रवार सायं 5 बजे, मानव विकास भवन , टीलेश्वर चौराहे पर आयोजित हुई।

बैठक में वाहन रैली संयोजक युधिष्ठिर सिंह हाड़ा, मातृशक्ति वाहन रैली संयोजिका रेणु मिश्रा, स्वदेशी मेला संयोजक प्रमोद राठौर तथा भजन संध्या संयोजक किसन पाठक एवं राजेन्द्र खंडेलवाल ने अपनी-अपनी तैयारियों के वृत्त प्रस्तुत किए।

विशाल भगवा रैली 21 मार्च को, चार रैलियाँ एक साथ प्रारंभ होकर टीलेश्वर महादेव पर संगम करेंगी 

भगवा वाहन रैली संयोजक युधिष्ठिर सिंह हाड़ा ने बताया कि 21 मार्च को सर्व हिन्दू समाज की विराट वाहन रैली आयोजित की जाएगी। महानगर के 12 नगरों की 120 बस्तियों से निकलने वाली रैलियां चार प्रमुख स्थानों—कॉमर्स कॉलेज, आईटीआई परिसर (डीसीएम रोड), नयापुरा स्टेडियम और मल्टीपरपज स्कूल गुमानपुरा पर अलग-अलग एकत्र होकर, रैली के रूप में टीलेश्वर चौराहे पर सायंकाल 5 बजे महासंगम करेंगी। इसके पश्चात यह विशाल रैली टीलेश्वर चौराहे से जड़ के बालाजी (दशहरा मैदान) पहुंचकर सम्पन्न होगी, जिसे संत समाज का आशीर्वाद मिलेगा।

उन्होंने बताया कि समिति के सहसंयोजक एवं नगरों व बस्तियों के प्रमुख रैली में सहभागिता निभाने वालों से संपर्क में जुटे हुए हैं। रैली को लेकर हिन्दू समाज के बंधुओं में भारी उत्साह है।

स्वदेशी मेला में विविध आकर्षण खानपान से लेकर ज्योतिष कॉर्नर तक़ 

स्वदेशी मेला समिति के संयोजक प्रमोद राठौर ने बताया कि वर्ष प्रतिपदा (19 मार्च) से दशहरा मैदान में दो दिवसीय स्वदेशी मेले का आयोजन किया जाएगा, जिसका शुभारंभ अपराह्न 3 बजे किया जाएगा। इसी स्थान पर 11 बजे से मांडना और रंगोली प्रतियोगिता भी आयोजित होगी। मेले में विभिन्न प्रकार के स्वदेशी उत्पादों के स्टॉल लगाए जाएंगे।
भजन संध्या समिति के सहसंयोजक किसन पाठक एवं राजेन्द्र खंडेलवाल ने बताया कि भजन संध्या गायिका गीता रबारी का समय मिल चुका है। 20 मार्च को स्वदेशी मेला स्थल दशहरा मैदान पर रात्रि 8 बजे से भजन संध्या प्रारंभ होगी।

मातृशक्ति दोपहिया वाहन रैली का मार्ग तय

मातृशक्ति दोपहिया वाहन रैली संयोजिका रेणु मिश्रा ने बताया कि सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। रैली 17 मार्च मंगलवार को अपराह्न 3 बजे नयापुरा स्टेडियम से प्रारंभ होकर, अग्रसेन चौराहे से किशोरसागर तालाब की पाल से होते हुए गीता भवन के सामने से, गुमानपुरा नहर की पुलिया से होते हुए टीलेश्वर महादेव चौराहा होते हुए गोदावरी धाम पहुंचकर सम्पन्न होगी।

बैठक में समाजसेवी श्यामबिहारी नागर, गोविन्द नारायण अग्रवाल, डॉ. बाबूलाल भाट, युधिष्ठिर सिंह हाड़ा, रामकुमार मेहता, महेश विजय मां भारती, बी. एल. पचेरवाल, प्रमोद राठौर, डॉ. नारायण हेड़ा, किसन पाठक, लव शर्मा, अरविन्द सिसोदिया, रेणु मिश्रा, चेतना मोरवाल, सुनीता जौली, राजेन्द्र खंडेलवाल, देवलाल गोचर, मुकेश विजय, सुमेर सिंह, ओमप्रकाश कश्यप, सतीश कुमार, हितेन्द्र शर्मा, नीलम विजय, सीमा सिंह, भानुप्रताप सुमन, रजनीश राणा, हुकमत सिंह झाला, राजेन्द्र सिंह, राजू सुमन, देवू राही, देवेन्द्र सक्सेना, दीपक चौहान, अमित अग्रवाल, अनुपम गुप्ता, वैभव सिंघल आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।


भवदीय
अरविन्द सिसोदिया
9414180151

------ 8-----

हिंदू नववर्ष पर पंचदिवसीय कार्यक्रमों का आयोजन

प्रशिद्ध भजन गायिका गीता रैबारी 20 मार्च को कोटा में भजन संध्या प्रस्तुत करेंगी 
मातृशक्ति दोपहिया वाहन रैली एवं स्वदेशी मेले में रंगोली-मांडना प्रतियोगिता के लिए पंजीयन प्रारंभ

कोटा, 9 मार्च। हिंदू नववर्ष आयोजन समिति, कोटा महानगर के अध्यक्ष गोविन्द नारायण अग्रवाल ने बताया कि हिंदू नववर्ष 2083 के पावन अवसर पर आयोजित होने वाले पंचदिवसीय कार्यक्रमों की तैयारियां प्रारंभ हो गई हैं। महानगर को 12 नगरों एवं 120 बस्तियों को केंद्र बनाकर जिम्मेदारियां सौंप दी गई हैं तथा सभी टोलियों की बैठकें प्रारंभ हो चुकी हैं।
पंचदिवसीय कार्यक्रमों का शुभारंभ 17 मार्च (मंगलवार) को आयोजित मातृशक्ति दोपहिया वाहन रैली से होगा। रैली अपराह्न 3 बजे महाराव उम्मेद सिंह स्टेडियम (नयापुरा) से प्रारंभ होकर विभिन्न मार्गों से होते हुए गोदावरी धाम, रावतभाटा रोड पर सम्पन्न होगी।

मातृशक्ति रैली संयोजिका रेणु मिश्रा एवं सह-संयोजिका चेतना मोरवाल ने महानगर की मातृशक्ति से अधिकाधिक संख्या में दोपहिया वाहनों के साथ इस ऐतिहासिक रैली में सहभागिता का आह्वान किया है, ताकि हिंदू एकता, संस्कृति एवं नववर्ष उत्सव को भव्य स्वरूप दिया जा सके। रैली से जुड़ने तथा अधिक जानकारी के लिए 6376971961 एवं 9521359337 पर संपर्क कर पंजीयन कराया जा सकता है।

उन्होंने बताया कि रैली का स्वरूप अत्यंत भव्य एवं अनुशासित रहेगा। रैली के अग्रभाग में खुली जीप पर भारत माता का विशाल चित्र एवं संत विराजमान रहेंगे। इसके पश्चात डीजे के साथ मातृशक्ति की टुकड़ियां दोपहिया वाहनों पर दो-दो के क्रम में चलेंगी। प्रत्येक वाहन पर भगवा पताका लहराएगी तथा मातृशक्ति पारंपरिक भारतीय वेशभूषा — लाल साड़ी/कुर्ता, केसरिया साफा एवं केसरिया उपरना — धारण कर सनातन संस्कृति एवं हिंदू संगठन की शक्ति का प्रदर्शन करेंगी।
स्वदेशी मेला समिति के अध्यक्ष प्रमोद राठौर (एडवोकेट) ने बताया कि हिंदू नववर्ष के उपलक्ष्य में 19 एवं 20 मार्च को दशहरा मैदान में दो दिवसीय स्वदेशी मेले का आयोजन किया जाएगा, जिसकी तैयारियों की बैठक सम्पन्न हो चुकी है तथा व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दे दिया गया है।

स्वदेशी मेले में विभिन्न स्थानीय कलाकारों की प्रस्तुतियां, बैंड वादन प्रतियोगिता, पुष्प प्रदर्शनी, कुश्ती दंगल, मटकी फोड़ प्रतियोगिता, कबड्डी प्रतियोगिता, मलखंभ प्रदर्शन, सामाजिक संस्थाओं द्वारा खाद्य स्टॉल, स्वदेशी उत्पाद स्टॉल, गो-उत्पाद, साहित्य स्टॉल, सनातन कॉर्नर, मेहंदी कॉर्नर, झूले, ज्योतिष कॉर्नर, रंगोली एवं मांडना प्रतियोगिता, वंशावली प्रदर्शनी, संघ के सौ वर्षों की प्रदर्शनी तथा हवन-यज्ञ आदि प्रमुख आकर्षण रहेंगे।

मेला समिति की सदस्या सुनीता गोयल जौली ने बताया कि 19 मार्च (गुरुवार) को दशहरा मैदान स्थित श्रीराम रंगमंच के निकट प्रारंभ होने वाले स्वदेशी मेले में रंगोली एवं मांडना प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। मेले का शुभारंभ अपराह्न 3:30 बजे होगा, जबकि प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागियों के लिए सुबह 11 बजे से स्थल पर स्थान आवंटित किया जाएगा। रंगोली बनाने के लिए छाया (शेड) की व्यवस्था भी रहेगी।

प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु कविता शर्मा (9672986956), मेघना खंडेलवाल (9462968584) एवं सुनीता गोयल जौली (9314988830) से संपर्क कर पंजीयन कराया जा सकता है। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में सभी बहनें, सामाजिक संस्थाएं, समाज की महिलाएं, विद्यालयों के छात्र-छात्राएं तथा महाविद्यालय के प्रतिभागी अपनी कला एवं हुनर का प्रदर्शन कर सकते हैं।

भजन गायिका गीता रैबारी 20 को कोटा में 

भजन संध्या समिति की बैठक हिन्दू नव वर्ष आयोजन समिति के अध्यक्ष गोविंद नारायण अग्रवाल की अध्यक्षता में हुई,भजन संध्या समिति के संयोजक पंकज मेहता ने बताया कि आयोजन की विस्तृत कार्य योजना तैयार की गई ,भजन गायिका गीता रेबारी पहली बार किसी कार्यक्रम में कोटा आ रही है भजन संध्या समिति के सह संयोजक किशन पाठक एवं राजेंद्र खण्डेलवाल ने बताया कि आयोजन में नगर की विभिन्न धार्मिक, सामाजिक, मंदिर समितियों से सहयोग लेकर सहयोग लिया जाएगा, बैठक मे प्रमुख रूप से रणछोड अग्रवाल, कमल अग्रवाल,चंद्र प्रकाश नागर, रोहित विजय वर्गीय, गिरधर बडेरा आदि उपस्थित रहे.

महानगर समिति ने समाज बंधुओं से आग्रह किया है कि वर्ष प्रतिपदा (एकम) 19 मार्च के अवसर पर कोटा महानगर के बाजारों को स्वप्रेरणा से व्यापार संघों, सामाजिक संगठनों आदि के सहयोग से दुल्हन की तरह सजाया जाए तथा भगवा बंदनवार आदि से साज-सज्जा की जाए।

भवदीय
अरविन्द सिसोदिया
मो. 9414180151

------ 7-----
प्रेस विज्ञप्ति 

विवेकानंद नगर में मातृशक्ति की बैठक, हिंदू नववर्ष की तैयारियों पर चर्चा
कोटा के इतिहास में पहली " हिन्दू मातृशक्ति वाहन रैली " 17 मार्च को, तैयारियां प्रारंभ 

कोटा 7 मार्च। हिन्दू नववर्ष 2083 के स्वागत अभिनंदन के पंच दिवसीय कार्यक्रमों का प्रारंभ 17 मार्च मंगलवार को हिन्दू मातृशक्ति वाहन रैली से हो रहा है। हिन्दू नववर्ष विक्रम संवत का शुभारंभ देवीय शक्तियों के आगमन से होता है, संवत के प्रथम दिन वर्षप्रतिपदा को घट स्थापना होती है। इसी थीम पर हिन्दू नववर्ष आयोजन समिति कोटा महानगर के तत्त्ववधान में 17 मार्च मंगलवार से पंच दिवसीय कार्यक्रमों के क्रम में प्रथम कार्यक्रम देवीय स्वरूप मातृशक्ति की वाहन रैली से प्रारंभ होगा। रैली नयापुरा स्थित स्टेडियम में कोटा महानगर की देवी स्वरूपा मातृशक्ति अपने अपने वाहनों के साथ एकत्र होकर रैली के रूप में निकलेंगी यह रैली गोदावरी धाम पहुंच कर सम्पन्न होंगी।

महानगर समिति की मातृशक्ति एवं वाहन रैली संयोजिका रेणु मिश्रा एवं सहसंयोजका चेतना मोरवाल की अगुवाई में टोली गठन किया गया है जिसमें रीना शुक्ला, श्वेता जैन, सोनम पुरोहित, सोनम गोयल, नीलप्रभा नाहर, वंदना मित्तल, गिरिजा सुमन, शशि मित्तल, स्वीटी शर्मा और रमा शर्मा सदस्य हैँ। वहीं कोटा महानगर के 12 नगरों की संयोजिका एवं सहसंयोजिका घोषित की गईं हैँ।

जिसमें गणेश नगर में संयोजिका अर्चना गुर्जर सहसंयोजिका सोनू सिंह, विवेकानंद नगर में प्रति वैष्णव और मंजू निर्वाण , चाणक्य नगर मीरा शर्मा, हँसा शर्मा , प्रताप नगर में पल्ल्वी न्याती, सौम्या सिंघल और उजला गोस्वामी,विश्वकर्मा नगर सरिता सोलंकी, रेखा खेलवाल , दीनदयाल नगर प्रतिभा द्विवेदी और कविता रिझवानी , सूरज नगर कविता शर्मा और ज्योति , अंबेड़कर नगर मधु भास्कर और ज्योति शर्मा,शिवाजी नगर रामप्यारी और सोनिया कुंवर , संभाजी नगर वंदना शर्मा और अंजू शर्मा , तानाजी नगर सपना त्रिपाठी और सीमा शर्मा और गायत्री नगर में करुणा शर्मा और शिखा गौतम को जिम्मेदारी दी गईं है।

      इसीक्रम में विवेकानंद नगर क्षेत्र की सक्रिय मातृशक्ति की बैठक शनिवार को अपराह्न में रामेश्वर पार्क मंदिर, महावीर नगर द्वितीय में आयोजित की गई। बैठक में हिंदू नववर्ष को उत्साहपूर्वक और भव्य रूप से मनाने तथा समाज में इसके महत्व को व्यापक रूप से प्रसारित करने पर चर्चा की गई।

यह बैठक विवेकानंद नगर संयोजिका प्रीति वैष्णव द्वारा आयोजित की गई, जिसमें क्षेत्र की मातृशक्ति ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। बैठक में हिंदू नववर्ष के धार्मिक एवं सांस्कृतिक महत्व पर चर्चा करते हुए अधिक से अधिक परिवारों और महिलाओं को इस उत्सव से जोड़ने का आह्वान किया गया।

इस अवसर पर मातृशक्ति संयोजिका रेणु मिश्रा ने हिंदू नववर्ष के अवसर पर आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नववर्ष के उपलक्ष्य में शहर में मंदिरों में दीपदान व महाआरती, स्वदेशी मेला, भजन संध्या सहित कई धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। साथ ही 17 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली विशाल हिंदू मातृशक्ति वाहन रैली के महत्व पर विशेष रूप से प्रकाश डालते हुए मातृशक्ति से इसमें आवश्यक रूप से सहभागी बनने का निवेदन किया गया।

बैठक में उपस्थित मातृशक्ति से आग्रह किया गया कि वे अपने परिवार, पड़ोस और समाज की अधिक से अधिक महिलाओं को इस रैली से जोड़कर इसे भव्य और सफल बनाएं तथा हिंदू नववर्ष के सभी कार्यक्रमों में सक्रिय भूमिका निभाएं।
बैठक में मुख्य रूप से सुनीता मीणा, शिमला जैन, हेमा गौतम, अनीता, सुनीता अग्रवाल, प्रीति, आशा काष्ट, कुंजलता तथा रेखा शर्मा उपस्थित रहीं।

भवदीय 

अरविन्द सिसोदिया 
9414180151
------ 6 ------
प्रेस विज्ञप्ति

दो दिवसीय स्वदेशी मेला व भजन संध्या होंगे विशेष आकर्षण

हिन्दू नववर्ष पर "सर्व हिन्दू समाज " की विराट वाहन रैली 21 मार्च को
कोटा, 5 मार्च। हिन्दू नववर्ष आयोजन समिति, कोटा महानगर के तत्वावधान में हिन्दू नववर्ष विक्रम संवत 2083 के उपलक्ष्य में 17 से 21 मार्च तक पंचदिवसीय भव्य कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इन कार्यक्रमों के अंतर्गत मातृशक्ति वाहन रैली, महाआरती, स्वदेशी मेला, भजन संध्या तथा सर्व हिन्दू समाज की विराट वाहन रैली जैसे विविध आयोजन होंगे।

हिन्दू नववर्ष आयोजन समिति कोटा महानगर की तैयारी समीक्षा बैठक गुरुवार सायं 7 बजे टीलेश्वर महादेव मंदिर परिसर, टीलेश्वर चौराहे पर आयोजित हुई। 

बैठक में अतिथि मौजीबाबा धाम से महामंडलेश्वर साध्वी हेमा सरस्वती, कबीर आश्रम चेतन धाम से सद गुरु प्रभाकर देव साहिब, महामंडलेश्वर रंजीतनंद जी महाराज, श्रीकुलम शक्तिपीठ माताश्री नीति अंबाजी, महानगर आयोजन समिति अध्यक्ष गोविन्द नारायण अग्रवाल मंचस्थ रहे एवं संचालन महामंत्री डॉ. बाबूलाल भाट ने किया।

अतिथि संतों नें आव्हान किया है कि हिन्दू नववर्ष अपना है और इसे पूरे उत्साह ओर उल्लास से उत्सव स्वरूप में आयोजित करें।

कबीर आश्रम चेतन धाम से सद गुरु प्रभाकर देव साहिब ने आव्हान किया कि हिन्दू युवाओं और बालकों के बीच में अपने नववर्ष की अधिकतम जानकारी देकर इसे विस्तृत और व्यापक बनाना चाहिए।

महामंडलेश्वर रंजीतनंद जी ने कहा कि " हिन्दू समाज को निरंतर चैतन्य रह करना चाहिए। भारत अनादिकाल से हिन्दू राष्ट्र है और हमेशा रहेगा। हमें पूरी शक्ति के साथ हिन्दू नववर्ष को आयोजित करें।

महामंडलेश्वर साध्वी हेमा सरस्वती के आव्हान किया कि हिन्दू समाज इसे स्वतः मनाये स्वयं की भागेदारी से मनाएँ। 

महामंडलेश्वर माता नीति अंबा जी ने कहा कि हिन्दू समाज जाग्रत समाज है, हमें अपने नववर्ष को पूर्ण उत्साह से मनाना चाहिए।

महानगर के अध्यक्ष गोविन्द नारायण अग्रवाल नें कहा कि हिन्दू नववर्ष के सभी कार्यक्रम समाज के अपने हैँ और इन्हें पूरी तरह से सफलतापूर्वक मनाएंगे।

बैठक में वाहन रैली संयोजक युधिष्ठिर सिंह हाड़ा, मातृशक्ति वाहन रैली संयोजिका रेणु मिश्रा, स्वदेशी मेला संयोजक प्रमोद राठौर तथा भजन संध्या संयोजक पंकज मेहता सहित महानगर की 12 नगर समितियों के संयोजकों ने अपनी अपनी तैयारियों के वृत्त प्रस्तुत किये।

कार्यक्रमों की शुरुआत 17 मार्च को मातृशक्ति वाहन रैली से होगी। यह रैली दोपहर 3 बजे नयापुरा स्टेडियम से प्रारंभ होकर गोदावरीधाम (रावतभाटा रोड) तक जाएगी, जिसमें कोटा महानगर की मातृशक्ति अपने दोपहिया वाहनों के साथ भाग लेकर हिन्दू नववर्ष के आयोजन का शुभारंभ करेगी।

18 मार्च को हिन्दू नववर्ष की पूर्व संध्या पर कोटा महानगर की लगभग 120 बस्तियों में एक साथ महाआरती का आयोजन किया जाएगा। मंदिरों व धर्मस्थलों पर आयोजित इन महाआरतियों में स्थानीय सर्व हिन्दू समाज की सहभागिता रहेगी। आयोजन की जिम्मेदारी महानगर की 12 नगर समितियों को सौंपी गई है। जो 120 से अधिक बस्तीयों में महाआरतियों का आयोजन सम्पन्न करवाएंगी।

वर्ष प्रतिपदा (19 मार्च) से दशहरा मैदान में दो दिवसीय स्वदेशी मेले का आयोजन किया जाएगा, जिसमें विभिन्न प्रकार के स्वदेशी उत्पादों के स्टॉल लगाए जाएंगे। मेले का समापन 20 मार्च की रात्रि में प्रसिद्ध भजन गायिका गीता रेबारी की भजन संध्या के साथ होगा, जो स्वदेशी मेले के कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण रहेगी।

21 मार्च को सर्व हिन्दू समाज की विराट वाहन रैली आयोजित की जाएगी। महानगर के 12 नगरों से निकलने वाली रैलियां चार प्रमुख स्थानों—कॉमर्स कॉलेज, आईटीआई परिसर (डीसीएम रोड), नयापुरा स्टेडियम और मल्टीपरपज स्कूल गुमानपुरा पर एकत्र होकर टीलेश्वर चौराहे पर सायंकाल 5 बजे महासंगम करेंगी। इसके पश्चात यह विशाल रैली टीलेश्वर चौराहे से जड़ के बालाजी (दशहरा मैदान) पहुंचकर सम्पन्न होगी।

इसी प्रकार महानगर के 12 नगरों में नगर स्तरीय समितियों की घोषणा की गईं है। जिसमें गणेश नगर मंडल के संयोजक दिलीप सिंह और सहसंयोजक मुकेश जोशी, विवेकानंद नगर के संयोजक चंद्र प्रकाश नागर सहसंयोजक महावीर नागर, चाणक्य नगर के संयोजक लहरी शंकर गौतम सहसंयोजक देबू राही, विश्वकर्मा नगर के संयोजक अश्वनी सहसंयोजक महेंद्र पाल, प्रताप नगर के संयोजक विकास पचवारिया,सहसंयोजक अनिल माहेश्वरी,दीनदयाल नगर के संयोजक युधिष्ठिर खटाना सहसंयोजक संदीप भाटिया, सूरज नगर के संयोजक ओमप्रकाश कश्यप सहसंयोजक भूपेंद्र भैया, अंबेडकर नगर के संयोजक महावीर सुवालका सहसंयोजक ब्रजमोहन राठौर, शिवाजी नगर के संयोजक बृजेश शर्मा सहसंयोजक योगेंद्र बत्रा, संभाजी नगर के संयोजक शिवराज गोड, सह संयोजक महेंद्र निर्भय, तानाजी नगर के संयोजक देवेंद्र त्रिपाठी सहसंयोजक दिनेश नागर, गायत्री नगर के संयोजक देवराज वर्मा सहसंयोजक रामस्वरूप शर्मा होंगे।

बैठक में समाजसेवी सत्यनारायण यादव, श्यामबिहारी नागर, सत्यनारायण श्रीवास्तव, ओमप्रकाश त्रिपाठी,पंकज मेहता, हेमंत विजय, मुकुट नागर,हिरेन्द्र शर्मा, महेश विजय,राजाराम कर्मयोग,प्रमोद राठौड़,किसन पाठक,अरविन्द सिसोदिया,सुनील पोकरा, मुकेश विजय, के पी सिंह, लोकेन्द्र सिंह राजावत, सुमेर सिंह,रामचरण लोधा।
युधिष्ठर खटाना,,चेतना मोरवाल, रीना शुक्ला, पवन भटनागर, राजेंद्र अग्रवाल, , डॉ अनुपमा चतुर्वेदी, डा ज्योति शर्मा, सुनीता गोयल जोली, विजयलक्ष्मी गौतम, अर्चना गुर्जर, सोनू सिंघानिया संतोष नामा, अनुराधा गोस्वामी, हेमलता आदि प्रमुखरूप से मौजूद रहीं.

इस दौरान महानगर एवं नगर समितियों के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


भवदीय 

अरविन्द सिसोदिया 
9414180151

------5 ------
स्वस्फूर्त अपने हिंदू नववर्ष के आयोजनों को दिव्य और भव्य बनाएं  

हिंदू नववर्ष आयोजन के पोस्टर का विमोचन
कोटा 28 फरवरी। अपना हिंदू नववर्ष विक्रम संवत 2083 का शुभारंभ चैत्र शुक्ल एकम वर्ष प्रतिपदा से, अर्थात 19 मार्च 2026 से प्रारंभ हो रहा है। हिंदू नववर्ष के स्वागत अभिनन्दन हेतु कोटा महानगर में पंच दिवसीय कार्यक्रमों का आयोजन किया जाना है। इस क्रम में आयोजन के पोस्टर का विमोचन 28 फरवरी शनिवार को सायंकाल गोदावरी धाम पर संतो और समाजसेवी मानुभावों के द्वारा किया गया। इस दौरान मंचस्थ श्रीकुलम शक्तिपीठ की महामंडलेश्वर मां नीति अंबाजी, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग संघचालक माननीय पन्नालाल शर्मा एवं महानगर समिति के अध्यक्ष गोविन्द नारायण अग्रवाल रहे एवं संचालन महामंत्री ड़ा बाबूलाल भाट नें किया।

महामंडलेश्वर माँ नीति अंबाजी ने आव्हान किया कि "हिंदू नववर्ष सृष्टि के शुभारम्भ का पवित्र दिन है। ब्रह्माजी नें इसी दिन सृष्टि का सृजन किया था। इसका शुभ तिथि का धार्मिक आध्यात्मिक और प्रकृतिक पुण्य महत्व है। हमारे सभी पवित्र त्यौहार उत्सव व्रत और मुहूर्त अपने संवत की गणना से ही आयोजित होते हैँ। इस शुभ अवसर पर आयोजित होनें वाले आयोजनों के पुण्य प्रवाह का लाभ, सभी हिंदू समाज के बंधुओं को सम्मिलित होकर उठाना चाहिए।"

 माननीय संघचालक पन्नालाल शर्मा ने कहा कि " हिंदू नववर्ष अपना नववर्ष है, हमारी संस्कृति और सभ्यता का प्राण तत्व है। इसे समस्त हिंदू समाज को दिव्य और भव्य बनाने में स्वस्फूर्त जुट जाना चाहिए। "

महानगर समिति अध्यक्ष गोविन्द नारायण अग्रवाल नें कहा कि " हिंदू नववर्ष के पंचदिवसीय आयोजनों को लेकर हिंदुजन में भारी उत्साह का वातावरण है। अपने हिंदू नववर्ष पर आयोजित होनें वाले सभी पंचदिवसीय कार्यक्रम विशाल और विराट स्वरूप में आयोजित होंगे। समिति प्रत्येक हिंदुजन को आयोजन से जुड़ने का आग्रह करती है। "

महामंत्री भाट नें पंच दिवसीय कार्यक्रम की जानकारी देते हुये बताया कि 17 मार्च को मातृशक्ति वाहन रैली, नयापुरा स्टेडियम से गोदावरी धाम तक़, 18 मार्च पूर्व संध्या पर कोटा महानगर की 120 से अधिक बस्तीयों में महाआरतियों का आयोजन, नववर्ष के प्रारंभ पर 19 मार्च से दो दिवसीय स्वदेशी मेला दशहरा मैदान पर, 20 मार्च को मेले में भजन संध्या और 21 मार्च को विराट सर्व हिंदू समाज की वाहन रैली मानव विकास भवन,टीलेश्वर चौराहा से दशहरा मैदान तक़ का आयोजन होगा।

पोस्टर विमोचन के अवसर पर समाजसेवी सत्यनारायण यादव, श्यामबिहारी नागर,सत्यनारायण श्रीवास्तव, ओमप्रकाश त्रिपाठी,पंकज मेहता, मुकुट नागर,सुनीता व्यास,नेता खंडेलवाल,प्रमोद राठौड़,किसन पाठक,अरविन्द सिसोदिया, मुकेश विजय, के पी सिंह, लोकेन्द्र सिंह राजावत, सुमेर सिंह,युधिष्ठर खटाना, रेणु मिश्रा,चेतना मोरवाल, रीना शुक्ला, पवन भटनागर, हुकूमत सिंह झाला, डॉ अनुपमा चतुर्वेदी, डा ज्योति शर्मा, सुनीता गोयल जोली, विजयलक्ष्मी गौतम, अर्चना गुर्जर, सोनू सिंघानिया संतोष नामा, अनुराधा गोस्वामी, हेमलता आदि प्रमुखरूप से मौजूद रहीं।

भवदीय 

अरविन्द सिसोदिया 
9414180151
------3------
प्रेस विज्ञप्ति 

हिंदू नववर्ष आयोजन समिति का कार्यालय मानव विकास भवन में प्रारंभ 
अपने नववर्ष के अभिनंदन हेतु महानगर की 120 से अधिक बस्तीयों में महाआरतियों का विराट आयोजन होगा 

कोटा 25 फरवरी। हिंदू नववर्ष आयोजन समिति कोटा महानगर के समिति का मुख्य कार्यालय शुभारम्भ और बैठक मानव विकास भवन टीलेश्वर महादेव चौराहा, कोटा में सायंकाल में सम्पन्न हुई। बैठक में प्रमुख कार्यक्रमों की चर्चा की गईं और शेष कार्यकारिणी की घोषणा की गई, जिसमें संरक्षक मंडल एवं पदाधिकारी भी सम्मिलित है।

कार्यक्रम में मंचस्थ गोदावरी धाम के बाबा शैलेंद्र भार्गव, श्रीकुलम शक्तिपीठ की महामंडलेश्वर नीति अंबाजी, समाजसेवी श्याम बिहारी नागर एवं समिति के महानगर अध्यक्ष गोविन्द नारायण अग्रवाल रहे। संचालन ड़ा बाबूलाल भाट एवं ड़ा नारायण हेड़ा ने किया। 

 बैठक में मुख्य रूप से निर्णय लिया गया की पांच दिवसीय हिंदू नव वर्ष उत्सव आयोजन के क्रम में 18 मार्च की संध्या में, नववर्ष के स्वागत में कोटा महानगर की 120 से अधिक बस्तियों में, बस्तीयों के मंदिरो धर्मस्थलों में महाआरतियों का आयोजन सर्व हिंदू समाज की और से होगा।

समिति हिंदू नववर्ष विक्रम संवत 2083 का शुभारंभ चैत्र शुक्ल एकम वर्ष प्रतिपदा के प्रारंभ होनें वाले 5 दिवसीय कार्यक्रमों को सम्पन्न करवायेगी। इस वर्ष हिंदू नववर्ष विक्रम संवत अंग्रेजी तारीख से 19 मार्च 2026 वर्ष प्रतिपदा से प्रारंभ होनें जा रहा है।

 बैठक के पूर्व दीप प्रज्ववलित कर समिति का मुख्य कार्यालय का शुभारंभ मानव विकास भवन में पूजा अर्चना और दीप प्रज्ज्वलन से किया गया।

बैठक में निर्णय लिया गया कि हिंदू नववर्ष के कार्यक्रमों को अपना मान कर स्वप्रेरणा से सर्व हिंदू समाज जुट जाएँ और सभी कार्यक्रमों को भव्य और दिव्य बनाएं। हिंदू संवतसर के स्वरूप को विराट बनाकर प्रत्येक घर से इस कार्यक्रम को जोड़ना है। सभी हिन्दुओं को बड़े मन और बड़े उत्साह के साथ कार्यक्रमों को सम्पन्न करना है। 

बैठक में पूज्यसंरक्षक मंडल,, मार्गदर्शक मंडल, महानगर पदाधिकारी और 12 नगरों के नगर संयोजक और सहसंयोजकों की घोषणा की गईं।

समिति के पूज्यसंरक्षक मण्डल में महामंडलेश्वर साध्वी हेमाजी सरस्वती,पूज्यसंत सनातनपुरी जी महाराज,बाबा लक्खाजी अगमगढ़ गुरूद्वारा,कबीरपंथी संतप्रभाकर साहिब जी, महामण्डलेश्वर रंजीतानन्द जी महाराज,महामंडलेश्वर मां निति अम्बा जी श्रीकुलम शक्तिपीठ, इस्कॉन के माया प्रभुदास जी , मथुराधीश मंदिर के बाबा विनय कुमार जी एवं बाबा शेलेन्द्र जी भार्गव गोदावरीधाम संरक्षक मण्डल में हैं।

समिति के मार्गदर्शक मंडल में संत रामप्रसाद जी, कोटा रियासत के महाराव इज्यराज सिंह, प्रसिद्ध व्यवसायी ताराचंद गोयल, सरदार मनमोहन सिंह, जी डी पटेल, श्याम शर्मा और राजमल पाटोदी हैँ।

वरिष्ठ उपाध्यक्ष सत्यनारायण श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष गणपत लाल शर्मा, विवेक राजवंशी, कुलदीप माथुर, आनंदस्वरूप राठी , महेश गुप्ता, संदीप पहाड़िया, प्रेम भाटिया,क्रांति जैन, संदीप चाँदीवाला, श्रीनाथ मित्तल, मोतीलाल मीणा, रवि विजय, संजय शर्मा, नेता खंडेलवाल, कुंजबिहारी गौतम, हेमंत विजय, राजाराम कर्मयोगी, ड़ा बी एल गोचर, गजेंद्र भार्गव, सत्यनारायण शर्मा पुरोहित,अरविन्द गोयल, सुनीता व्यास, होंगे। 

वहीं महामंत्री ड़ा बाबूलाल भाट एवं मंत्री केपी सिंह जितेंद्र गोयल वीरेंद्र शर्मा ललित शर्मा लोकेंद्र सिंह राजावत होंगे।कोषाध्यक्ष रामकुमार मेहता, सह कोषाध्यक्ष महेश विजय, जगदीश जिंदल, बी एल पचेरवाल होंगे।

मीडिया विभाग में संयोजक अरविंद सिसोदिया, सहसंयोजक सुनील पोखरा, रजनीश सिंह राणा, पवन भटनागर, हुकूमत सिंह झाला, पवन पारीक और अल्पेश होंगे।

इसी प्रकार महानगर के 12 नगरों में नगर स्तरीय समितियों की घोषणा की गईं है। जिसमें गणेश नगर मंडल के संयोजक दिलीप सिंह और सहसंयोजक मुकेश जोशी, विवेकानंद नगर के संयोजक चंद्र प्रकाश नागर सहसंयोजक महावीर नागर, चाणक्य नगर के संयोजक लहरी शंकर गौतम सहसंयोजक देबू राही, विश्वकर्मा नगर के संयोजक अश्वनी सहसंयोजक महेंद्र पाल, प्रताप नगर के संयोजक विकास पचवारिया,सहसंयोजक अनिल माहेश्वरी,दीनदयाल नगर के संयोजक युधिष्ठिर खटाना सहसंयोजक संदीप भाटिया, सूरज नगर के संयोजक ओमप्रकाश कश्यप सहसंयोजक भूपेंद्र भैया, अंबेडकर नगर के संयोजक महावीर सुवालका सहसंयोजक ब्रजमोहन राठौर, शिवाजी नगर के संयोजक बृजेश शर्मा सहसंयोजक योगेंद्र बत्रा, संभाजी नगर के संयोजक शिवराज गोड, सह संयोजक महेंद्र निर्भय, तानाजी नगर के संयोजक देवेंद्र त्रिपाठी सहसंयोजक दिनेश नागर, गायत्री नगर के संयोजक देवराज वर्मा सहसंयोजक रामस्वरूप शर्मा होंगे।

बैठक में कुछ कार्यक्रमों हेतु संयोजक एवं सह संयोजक नियुक्त किए गए, जिनमें विशाल वाहन रैली संयोजक युधिष्ठिर सिंह हाड़ा, सह संयोजक मुकुट नागर, लव शर्मा, विजय सिंह, विकास शर्मा, योगेश रेनवाल, सुमेर सिंह, राकेश मिश्रा, सत्य प्रकाश शर्मा बालिता, पवन सिंह, रौनक आनंद। महिला संयोजक रेणु मिश्रा, सह संयोजक चेतना मोरवाल।

भव्य भजन संध्या संयोजक पंकज मेहता,सह संयोजक किशन पाठक, राजेंद्र खंडेलवाल। स्वदेशी मेला संयोजक प्रमोद राठौर सह संयोजक नारायण हेड़ा, सुनीता जोली, नितिन अग्रवाल और मुकेश विजय को नियुक्त किया गया।

बैठक में प्रमुख रूप से वरिष्ठ उपाध्यक्ष सत्यनारायण श्रीवास्तव महामंत्री ड़ा बाबूलाल भाट, रामकुमार मेहता, हेमंत विजय, सुनीता व्यास, मनोजपुरी,नेता खंडेलवाल, पंकज मेहता, अरविन्द सिसोदिया,लव शर्मा, सत्य प्रकाश शर्मा सत्तू, डॉ नारायण खेड़ा,ओम प्रकाश त्रिपाठी, रेणु मिश्रा, चेतना मोरवाल, सुमेर सिंह, योगेश रेनवाल, रामलाल टटवाड़िया, रौनक आनंद, मुकेश विजय, युधिष्ठिर खटाना, नंदकिशोर नीमसरा,ओमप्रकाश कश्यप, सुनील पोखरा, हुकूमत सिंह झाला, पवन भटनागर,पवन पारीक लहरी शंकर गौतम, रमा शर्मा, नील प्रभा नाहर वंदना मित्तल गिरिजा सुमन शशी मित्तल स्वीटी शर्मा आदि प्रमुखरूप से मौजूद रहे।

भवदीय 
अरविन्द सिसोदिया 
9414180151

------2------
कोटा महानगर में होंगे हिंदू नव वर्ष पर 6 दिवसीय कार्यक्रम

कोटा 21 फरवरी। हिंदू नववर्ष आयोजन समिति, कोटा महानगर द्वारा हिंदू नववर्ष विक्रम संवत 2083 के शुभारंभ के अवसर पर 6 दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रमों का प्रारंभ 17 मार्च से होकर 22 मार्च तक हिंदू नववर्ष के स्वागत अभिनंदन के क्रम में आयोजित किए जाएंगे।

शनिवार प्रातःकाल में मानव विकास भवन टीलेश्वर महादेव चौराहा पर महानगर समिति की बैठक हुई, जिसमें समाजसेवी अजय सिंह, समाजसेवी श्याम बिहारी नागर एवं महानगर समिति के अध्यक्ष गोविंद नारायण अग्रवाल के नेतृत्व में प्रमुख कार्यक्रमों को अंतिम रूप दिया गया।

समिति ने तय किया कि 17 मार्च को मातृशक्ति वाहन रैली से हिंदू नववर्ष के कार्यक्रम प्रारंभ होंगे। 18 मार्च को हिंदू नववर्ष प्रतिपदा एकम् की पूर्व संध्या पर पूरे महानगर के मंदिरों, बस्तियों के धार्मिक स्थलों पर महाआरती एवं धार्मिक आयोजन विराट रूप में संपन्न किए जाएंगे। वर्षप्रतिपदा एकम् 19 मार्च के सूर्योदय से ही समस्त बस्तीयों में, धर्मस्थलों पर अपने नववर्ष संवत की शुभकामनायें हिंदू समाजजन व्यापक स्वरूप में विविधतापूर्वक आदान प्रदान करेंगे।
इसी क्रम में 19 मार्च से दो दिवसीय स्वदेशी मेला आयोजित किया जाएगा। स्वदेशी मेले में 20 मार्च को विशाल भजन संध्या का भी आयोजन होगा। समारोह के अंत में 22 मार्च को सर्व हिंदू समाज विराट वाहन रैली के साथ कार्यक्रमों का समापन होगा। 

बैठक में निर्णय लिया गया कि " अपना हिंदू नववर्ष संपूर्ण हिंदू समाज का महत्वपूर्ण मांगलिक अवसर एवं सनातन संस्कृति का महान पर्व है, इस उत्सव के आयोजनों में सभी हिंदुजन सम्मिलित हों और स्वप्रेरणा से इसे मनाएँ। अपने स्व का बोध कराने वाला अपना हिंदू नववर्ष दिव्य, भव्य और विराट स्वरूप में संपूर्ण हिंदू समाज द्वारा आयोजित किया जाएगा। इसमें तय कार्यक्रमों के साथ-साथ विविध एवं स्वस्फूर्त आयोजन भी होंगे।"

बैठक में महानगर समिति के कोषाध्यक्ष पद पर रामकुमार मेहता तथा मीडिया संयोजक के रूप में अरविंद सिसोदिया को मनोनीत किया गया है वहीं सहसंयोजक सुनील पोखरा, हुकमत सिंह झाला और पवन भटनागर होंगे।

बैठक में प्रमुख रूप से समिति के महामंत्री ड़ा बाबूलाल भाट, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सत्यनारायण श्रीवास्तव, भजन संध्या समिति के संयोजक पंकज मेहता, सहसंयोजक किशन पाठक, राजेन्द्र खंडेलवाल, मेला समिति के संयोजक प्रमोद राठौड़, सह संयोजक ड़ा नारायण हेड़ा, मुकेश विजय, सुनीता जौली,वाहन रैली समिति के सहसंयोजक मुकुट नागर, सुमेर सिंह, पवन सिंह, मीडिया संयोजक अरविन्द सिसोदिया। मातृशक्ति संयोजक रेनू मिश्रा, चेतना मोरवाल, सुनीता गोयल, सोनम पुरोहित, विजय लक्ष्मी गौतम, पायल, सोनू सिंह, युधिष्ठर खटाना,हुकूमत सिंह झाला,ओम कश्यप , मुकेश शर्मा, नरेश आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

भवदीय 

अरविन्द सिसोदिया 
9414180151
------1------
हिंदू नववर्ष उत्सव आयोजन समिति कोटा महानगर की बैठक सम्पन्न

हिंदू नववर्ष 2083 को भव्य एवं ऐतिहासिक स्वरूप में मनाये जाने का आव्हान

कोटा, 17 फ़रवरी। हिंदू नववर्ष उत्सव आयोजन समिति, कोटा महानगर की आज प्रथम बैठक राधा कृष्ण मंदिर, तलवंडी परिसर, कोटा में आयोजित हुई, जिसमें आगामी हिंदू नववर्ष विक्रम संवत 2083 के कार्यक्रमों हेतु महानगर अध्यक्ष गोविंद नारायण अग्रवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सत्यनारायण श्रीवास्तव एवं महामंत्री डॉ. बाबूलाल भाट घोषित किए गए।

कार्यक्रम में अतिथि के रूप में कबीरपंथी प्रभाकर साहिब, बंगाली संत स्वामी नारायण भारती, श्रीकुलम शक्तिपीठ की नीति अंबाजी और समाजसेवी नरेंद्र कंसूरिया मौजूद रहे।

बैठक की अध्यक्षता नरेन्द्र कंसुरिया ने की एवं बैठक का संचालन महामंत्री बाबूलाल भाट ने किया। बैठक का प्रारंभ हनुमान चालीसा के पाठ से किया गया।

बैठक में कुछ कार्यक्रमों हेतु संयोजक एवं सह संयोजक नियुक्त किए गए, जिनमें विशाल वाहन रैली संयोजक युधिष्ठिर सिंह हाड़ा, सह संयोजक मुकुट नागर, लव शर्मा, विजय सिंह, विकास शर्मा, योगेश रेनवाल, सुमेर सिंह, राकेश मिश्रा, सत्य प्रकाश शर्मा बालिता, पवन सिंह, रौनक आनंद। महिला संयोजक रेणु मिश्रा, सह संयोजक चेतना

भव्य भजन संध्या संयोजक पंकज मेहता,सह संयोजक किशन पाठक, राजेंद्र खंडेलवाल। स्वदेशी मेला संयोजक प्रमोद राठौर सह संयोजक नारायण हेड़ा, सुनीता जोली और मुकेश विजय को नियुक्त किया गया।

समाजसेवी नरेंद्र कंसूरिया ने कहा कि “संपूर्ण हिंदू समाज मिलकर अपने हिंदू नववर्ष को आयोजित करेगा।” उन्होंने बताया कि “हिंदू नववर्ष विक्रम संवत 2083 के शुभारंभ के अवसर पर विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम होंगे, जिनमें अनेक नवाचार एवं विविधतापूर्ण कार्यक्रमों पर विचार किया जा रहा है।”

आयोजन समिति ने प्रमुख कार्यक्रमों के रूप में विशाल वाहन रैली, स्वदेशी मेला, भजन संध्या और हिंदू नववर्ष के शुभारंभ वर्ष प्रतिपदा की पूर्व संध्या पर बस्ती स्तर पर महाआरती के आयोजन तय कर लिए हैं।

उन्होंने बताया कि शीघ्र ही आयोजन समिति की बड़ी बैठक होगी, जिसमें कार्यक्रमों और कार्यकारिणी को अंतिम रूप दिया जाएगा।

बैठक को संत प्रभाकर साहिब, श्रीकुलम शक्तिपीठ माताश्री नीति अंबाजी, बंगाली संत स्वामी नारायण भारती ने संबोधित कर हिंदू समाज की एकता पर जोर दिया।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से समाजसेवी अजय सिंह जी, श्याम बिहारी नागर, जटाशंकर शर्मा, युधिष्ठिर सिंह हाड़ा, सत्यनारायण श्रीवास्तव, अरविन्द गोयल, रामकुमार मेहता, सुनीता व्यास, मुकुट नागर, अरविन्द सिसोदिया, दिनेश सोनी, बी.एल. गोचर, राकेश मिश्रा, सत्य प्रकाश शर्मा बालिता, प्रमोद राठौड़, रेनू मिश्रा, अनीता मीणा, एडवोकेट सोनम पुरोहित, रमा शर्मा आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

भवदीय
अरविन्द सिसोदिया
9414180151

टिप्पणियाँ

इन्हे भी पढे़....

कण कण सूं गूंजे, जय जय राजस्थान

हमें वीर केशव मिले आप जबसे : संघ गीत

तेरा वैभव अमर रहे माँ, हम दिन चार रहें न रहे।

छत्रपति शिवाजी : सिसोदिया राजपूत वंश

स्वतंत्रता संग्राम से जन्मा: हिन्दुत्व का महानायक केशव Dr Keshav Baliram Hedgewar

सेंगर राजपूतों का इतिहास एवं विकास

गणगौर : अखंड सौभाग्य का पर्व Gangaur - festival of good luck

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ RSS के संस्थापक परमपूज्य डॉ. केशवराव बलीराम हेडगेवार

जगद्गुरु रामभद्राचार्य : सुप्रीम कोर्ट में रामलला के पक्ष में वेद-पुराण के उद्धारण के साथ गवाही