कांग्रेस वोट बैंक को खुश करने के लिए हिंदुस्तान में आराजकता उत्पन्न करना चाहती है - अरविन्द सिसोदिया

प्रेस विज्ञप्ति

कांग्रेस वोट बैंक को खुश करने के लिए हिंदुस्तान में आराजकता उत्पन्न करना चाहती है - अरविन्द सिसोदिया

8 मार्च, कोटा। राजस्थान राज्य पाठ्यपुस्तक मंडल के शिक्षा प्रोत्साहन प्रन्यासी अरविन्द सिसोदिया नें विश्व में लगातार बढ़ते युद्ध और टकरावों से अस्थिर हालातों के बीच, कांग्रेस द्वारा नित नित नये नये झूठ फैलाने पर देश विरोधी और शत्रुहित की राजनीती करार देते हुये कहा है कि " कांग्रेस का असली देश विरोधी चेहरा भारत ही नहीं पूरी दुनिया के सामने बेनक़ाब हो रहा है। कांग्रेस ने वोट बैंक और शत्रुराष्ट्र को खुश करने हेतु हिंदुस्तान में संकट खडे कर रही है, उसने सभी नैतीकताओं को दरकिनार कर दिया है। "

उन्होंने कहा कि " आज जब पूरा विश्व अनेक प्रकार के संघर्षों और संकटों से जूझ रहा है, तब भारत को एकजुट होकर अपने राष्ट्रीय हितों को सर्वोपरि रखना चाहिए। लेकिन कांग्रेस अपनी संकीर्ण राजनीतिक सोच और तुष्टिकरण की राजनीति के कारण देश में भ्रम और अस्थिरता का वातावरण बनाने में. लगी हुई है। यह न केवल दुर्भाग्यपूर्ण है बल्कि लोकतांत्रिक मूल्यों के भी विरुद्ध है।"

अरविन्द सिसोदिया ने कहा कि " भारत की जनता अब जागरूक हो चुकी है और वह ऐसे किसी भी राजनीतिक षड्यंत्र को सफल नहीं होने देगी जो राष्ट्रहित के विरुद्ध हो। " उन्होंने आरोप लगाया कि " कांग्रेस बार-बार झूठे आरोपों और भ्रामक प्रचार के माध्यम से देश की छवि को नुकसान पहुँचा रही है, जबकि देश आज विकास, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता की दिशा में लगातार आगे बढ़ रहा है।"

उन्होंने कहा कि " कांग्रेस को चाहिए कि वह सकारात्मक और रचनात्मक राजनीति करे तथा देश की एकता और अखंडता को मजबूत करने में सहयोग दे। लेकिन दुर्भाग्य से पार्टी का वर्तमान रवैया केवल सत्ता प्राप्ति के लिए समाज में विभाजन पैदा करने वाला है।" 

सिसोदिया ने  कहा कि " देशहित सर्वोपरि है और किसी भी राजनीतिक दल को अपने स्वार्थ के लिए राष्ट्र की सुरक्षा, सम्मान और स्थिरता से खिलवाड़ करने का अधिकार नहीं है।"  उन्होंने देशवासियों से आह्वान किया कि " देश ऐसे किसी भी भ्रम या दुष्प्रचार से सावधान रहें और भारत की एकता, शांति और प्रगति के लिए मिलकर कार्य करें।"

भवदीय 

अरविन्द सिसोदिया 
9414180151

टिप्पणियाँ

इन्हे भी पढे़....

छत्रपति शिवाजी : सिसोदिया राजपूत वंश

25 वर्षों में जनसेवा से वैश्विक नेतृत्व तक, मोदीजी की स्वाभिमानी राष्ट्र निर्माण की ऐतिहासिक यात्रा — अरविन्द सिसोदिया

सेंगर राजपूतों का इतिहास एवं विकास

तेरा वैभव अमर रहे माँ, हम दिन चार रहें न रहे।

कण कण सूं गूंजे, जय जय राजस्थान

राजस्थान के व्याबर जिले में देवमाली गांव,कैंसर का 'झाड़ा'

Lord Dattatreya's 24 Gurus and the Teachings Received from Them

भजनलाल शर्मा सरकार पर जनता की संतुष्टि की मोहर — अरविन्द सिसोदिया

सभी हिस्सेदारों की सहमति से बंटवारा नहीं किया तो निरस्त किया जा सकता है - सुप्रीम कोर्ट

जगाया तुमको कितनी बार jgaya tumko kitni bar