विशाल भगवा वाहन रैली 21 मार्च को, पंच दिवसीय कार्यक्रमों की तैयारी समीक्षा, सभी आयोजन भव्य और दिव्य होंगे



विशाल भगवा वाहन रैली 21 मार्च को, पंच दिवसीय कार्यक्रमों की तैयारी समीक्षा, सभी आयोजन भव्य और दिव्य होंगे

कोटा, 13 मार्च। हिन्दू नववर्ष आयोजन समिति, कोटा महानगर के तत्वावधान में हिन्दू नववर्ष विक्रम संवत 2083 के उपलक्ष्य में 17 से 21 मार्च तक पंचदिवसीय भव्य कार्यक्रमों के आयोजन के क्रम में, 17 मार्च मातृशक्ति वाहन रैली, 18 मार्च महाआरतियां, 19 मार्च स्वदेशी मेला प्रारंभ, 20 मार्च गुजरात की प्रसिद्ध भजन गायिका गीता रबारी की भजन संध्या तथा समापन पर 21 मार्च को सर्व हिन्दू समाज की विराट भगवा वाहन रैली जैसे विविध आयोजनों के संदर्भ में समाजसेवी श्यामबिहारी नागर के आतिथ्य, महानगर के अध्यक्ष गोविन्द नारायण अग्रवाल की अध्यक्षता एवं महामंत्री डॉ. बाबूलाल भाट के संचालन में समीक्षा बैठक शुक्रवार सायं 5 बजे, मानव विकास भवन , टीलेश्वर चौराहे पर आयोजित हुई।

बैठक में वाहन रैली संयोजक युधिष्ठिर सिंह हाड़ा, मातृशक्ति वाहन रैली संयोजिका रेणु मिश्रा, स्वदेशी मेला संयोजक प्रमोद राठौर तथा भजन संध्या संयोजक किसन पाठक एवं राजेन्द्र खंडेलवाल ने अपनी-अपनी तैयारियों के वृत्त प्रस्तुत किए।

विशाल भगवा रैली 21 मार्च को, चार रैलियाँ एक साथ प्रारंभ होकर टीलेश्वर महादेव पर संगम करेंगी 

भगवा वाहन रैली संयोजक युधिष्ठिर सिंह हाड़ा ने बताया कि 21 मार्च को सर्व हिन्दू समाज की विराट वाहन रैली आयोजित की जाएगी। महानगर के 12 नगरों की 120 बस्तियों से निकलने वाली रैलियां चार प्रमुख स्थानों—कॉमर्स कॉलेज, आईटीआई परिसर (डीसीएम रोड), नयापुरा स्टेडियम और मल्टीपरपज स्कूल गुमानपुरा पर अलग-अलग एकत्र होकर, रैली के रूप में टीलेश्वर चौराहे पर सायंकाल 5 बजे महासंगम करेंगी। इसके पश्चात यह विशाल रैली टीलेश्वर चौराहे से जड़ के बालाजी (दशहरा मैदान) पहुंचकर सम्पन्न होगी, जिसे संत समाज का आशीर्वाद मिलेगा।

उन्होंने बताया कि समिति के सहसंयोजक एवं नगरों व बस्तियों के प्रमुख रैली में सहभागिता निभाने वालों से संपर्क में जुटे हुए हैं। रैली को लेकर हिन्दू समाज के बंधुओं में भारी उत्साह है।

स्वदेशी मेला में विविध आकर्षण खानपान से लेकर ज्योतिष कॉर्नर तक़ 

स्वदेशी मेला समिति के संयोजक प्रमोद राठौर ने बताया कि वर्ष प्रतिपदा (19 मार्च) से दशहरा मैदान में दो दिवसीय स्वदेशी मेले का आयोजन किया जाएगा, जिसका शुभारंभ अपराह्न 3 बजे किया जाएगा। इसी स्थान पर 11 बजे से मांडना और रंगोली प्रतियोगिता भी आयोजित होगी। मेले में विभिन्न प्रकार के स्वदेशी उत्पादों के स्टॉल लगाए जाएंगे।
भजन संध्या समिति के सहसंयोजक किसन पाठक एवं राजेन्द्र खंडेलवाल ने बताया कि भजन संध्या गायिका गीता रबारी का समय मिल चुका है। 20 मार्च को स्वदेशी मेला स्थल दशहरा मैदान पर रात्रि 8 बजे से भजन संध्या प्रारंभ होगी।

मातृशक्ति दोपहिया वाहन रैली का मार्ग तय

मातृशक्ति दोपहिया वाहन रैली संयोजिका रेणु मिश्रा ने बताया कि सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। रैली 17 मार्च मंगलवार को अपराह्न 3 बजे नयापुरा स्टेडियम से प्रारंभ होकर, अग्रसेन चौराहे से किशोरसागर तालाब की पाल से होते हुए गीता भवन के सामने से, गुमानपुरा नहर की पुलिया से होते हुए टीलेश्वर महादेव चौराहा होते हुए गोदावरी धाम पहुंचकर सम्पन्न होगी।

बैठक में समाजसेवी श्यामबिहारी नागर, गोविन्द नारायण अग्रवाल, डॉ. बाबूलाल भाट, युधिष्ठिर सिंह हाड़ा, रामकुमार मेहता, महेश विजय मां भारती, बी. एल. पचेरवाल, प्रमोद राठौर, डॉ. नारायण हेड़ा, किसन पाठक, लव शर्मा, अरविन्द सिसोदिया, रेणु मिश्रा, चेतना मोरवाल, सुनीता जौली, राजेन्द्र खंडेलवाल, देवलाल गोचर, मुकेश विजय, सुमेर सिंह, ओमप्रकाश कश्यप, सतीश कुमार, हितेन्द्र शर्मा, नीलम विजय, सीमा सिंह, भानुप्रताप सुमन, रजनीश राणा, हुकमत सिंह झाला, राजेन्द्र सिंह, राजू सुमन, देवू राही, देवेन्द्र सक्सेना, दीपक चौहान, अमित अग्रवाल, अनुपम गुप्ता, वैभव सिंघल आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।


भवदीय
अरविन्द सिसोदिया
9414180151

टिप्पणियाँ

इन्हे भी पढे़....

छत्रपति शिवाजी : सिसोदिया राजपूत वंश

तेरा वैभव अमर रहे माँ, हम दिन चार रहें न रहे।

संघ का विचार भारत के सत्य सनातन का विचार है – मुरलीधर

सेंगर राजपूतों का इतिहास एवं विकास

God Science: God as the Supreme Scientist — A Journey of Evolution

कण कण सूं गूंजे, जय जय राजस्थान

संघकार्य पवित्र ईश्वरीय कार्य है, जिसने बाधा खड़ी की वह स्वयं शून्य हो गया – अरविन्द सिसोदिया

God is within us and also beyond us — Arvind Sisodia

Sangh Work is a Sacred Divine Mission; Whoever Obstructed It Was Reduced to Naught – Arvind Sisodia

क्रांतिपुत्र अमर शहीद मंगल पाण्डे : मे सौ जन्मों तक भारतमाता के लिये अपना बलिदान करता रहूं