मोदीजी के लिए राष्ट्रहित सर्वोपरी, कांग्रेस ने हमेशा हिंदुस्तान का अहित किया – अरविन्द सिसोदिया
मोदीजी के लिए राष्ट्रहित सर्वोपरी, कांग्रेस ने हमेशा हिंदुस्तान का अहित किया – अरविन्द सिसोदिया
कोटा, 7 मार्च। राजस्थान राज्य पाठ्यपुस्तक मंडल के शिक्षा प्रोत्साहन प्रन्यासी अरविन्द सिसोदिया ने ईरान-अमेरिका-इजराइल के बीच युद्ध और बढ़ते तनाव पर टिप्पणी करते हुए कहा है कि “भारत की मोदीजी सरकार के लिए राष्ट्रहित सर्वोपरी है और वह दिन-प्रतिदिन बदलती अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों में अपने राष्ट्रीय हितों और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए संतुलित, दृढ़ और प्रभावी भूमिका का निर्वहन कर रही है।”
उन्होंने कहा कि “वर्तमान अनिश्चित वैश्विक परिदृश्य में भारत के लिए सबसे महत्वपूर्ण बात अपने देश की अक्षुण्यता, नागरिकों की सुरक्षा, आर्थिक हितों की रक्षा और अंतरराष्ट्रीय संतुलन बनाए रखना है। इसी कारण भारत की विदेश नीति सतर्क, संयमित और स्पष्ट रूप से राष्ट्रहित आधारित दृष्टिकोण पर आगे बढ़ रही है।”
सिसोदिया ने कहा कि “कांग्रेस नेतृत्व, तुष्टिकरण और वोट बैंक की राजनीति में देश को पहले ही विभाजित करवा चुका है और उसने हिंदू तथा हिंदुस्तान के हितों को बड़े नुकसान पहुंचाए हैं।”
उन्होंने आरोप लगाया कि “स्वतंत्र भारत में कांग्रेस की राजनीति का इतिहास मात्र नेहरू परिवार के हितों के इर्द-गिर्द घूमता रहा है। इसके कारण अनेक बार राष्ट्रीय हितों की अनदेखी हुई है और आज भी कांग्रेस का विक्षिप्त व्यवहार देश में अनावश्यक झूठे राजनीतिक विवाद, भ्रम फैलाने वाले मिथ्या आरोपों और अस्थिरता उत्पन्न करने वाले षड्यंत्र राष्ट्रहित के विरुद्ध आचरण है।”
उन्होंने कहा कि “भारत में प्राचीन काल से ही उच्चस्तरीय कूटनीति की परंपरा रही है। यहां कहा जाता है कि ‘सबसे भली चुप’ और यही कई बार सर्वोत्तम कूटनीति होती है, क्योंकि इससे देश को सही समय पर अधिकतम लाभ लेने के अवसर मिलते हैं। अंतरराष्ट्रीय तनाव के दौर में संयम, संतुलन और रणनीतिक मौन एक प्रभावी कूटनीतिक साधन होता है और आज पूरी दुनिया इसी सिद्धांत पर आगे बढ़ती दिखाई देती है।भारत को वर्तमान राजनीतीक संयम का लाभ मिल रहा है।”
सिसोदिया ने आरोप लगाया कि “कांग्रेस के नौसिखिया और हुड़दंग-प्रिय राजकुमार चौबीसों घंटे, सातों दिन, सुबह-शाम और रात में सिर्फ मोदीजी पर झूठे आरोप लगाने में व्यतीत करते हैं। उनके दिमाग में सिर्फ मोदीजी को गाली देने की मनोविकृति फंस गई है, जिसके चलते बेवजह के तनाव और निरर्थक बयानबाजी से वे खुद की और देश की फजीहत भी करवाते रहते हैं।”
सिसोदिया ने कहा कि “पूरा विश्व तीसरे विश्वयुद्ध के मुहाने पर खड़ा है। कांग्रेस के बिना सिर-पैर के आरोपों को मानकर भारत किसी दूसरे देश के साथ संबंधों को नहीं बिगाड़ सकता। मोदीजी के विरोध के पागलपन में कांग्रेस द्वारा प्रतिदिन की जा रही अभद्रतापूर्ण राजनीति देश स्वीकार नहीं करता ।”
सिसोदिया ने कहा कि “प्रधानमंत्री मोदीजी के नेतृत्व में भारत की विदेश नीति और कूटनीति आज विश्व मंच पर मजबूत, आत्मविश्वासी और सम्मानजनक स्थिति में खड़ी है।” उन्होंने कहा कि “देश के लिए संवेदनशील समय में विपक्ष के कुछ नेताओं, विशेषकर कांग्रेस के राजकुमार का गैर-जिम्मेदार और अनावश्यक विकृत व्यवहार देशहित के अनुरूप नहीं है। राष्ट्रीय सुरक्षा और विदेश नीति जैसे गंभीर विषयों पर राजनीतिक परिपक्वता, जिम्मेदारी और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने की अपेक्षा विपक्ष सहित सभी नागरिकों से की जाती है।”
भवदीय
अरविन्द सिसोदिया
9414180151
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें