चंडीगढ़ एयरपोर्ट घटना नें सुरक्षा बलों की व्यवस्था पर फिर प्रश्न खड़ा किया - अरविन्द सिसोदिया
चंडीगढ़ एयरपोर्ट घटना नें सुरक्षा बलों की व्यवस्था पर फिर प्रश्न खड़ा किया - अरविन्द सिसोदिया कंगना रनौत,Kangana Ranaut, BJP, MP Kangana, चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर सुरक्षा बल कर्मी कुलविंदर कौर नें अनुशासन भंग किया यह घटना सामान्य नहीं हैं, इससे पहले पंजाब में प्रधानमंत्री मोदीजी की सुरक्षा में जान बूझ कर बडी चूक सामने आ चुकी हैं और उससे भी पहले सुरक्षा कर्मी ही भारत की प्रधानमंत्री इंदिरा गाँधी की जान ले चुके हैँ। इसलिये इस घटना को दायें - बायें से निकाला नहीं जा सकता ! बल्कि इसके पीछे कौन लोग रहे पूरे षडयंत्र का खुलासा होना चाहिये कार्यवाही गंभीरता से होना चाहिये। सुरक्षा कर्मी की मानसिकता की पूरी जानकारी रखना भी उस बल के अधिकारीयों का कर्तव्य हैं। हल्के स्वभाव के लोग, कमजोर और भावनाओं में बह जानें वाले लोग, सुरक्षा को बड़ा खतरा बन सकते हैँ यह पहले भी सामनें आ चुका है। कुलविंदर कौर की भावनाओं को एक सुरक्षा बल के सैनिक के रूप में कदापि सहन नहीं किया जा सकता। इन जनरल बात की ओट से यह पूर्व नियोजित प्रतीत हो रहा है। इसमें अधिकारी भी मिला प्रतीत हो रहा है। इससे पहले भी पंजाब में प...