चिदंबरम साहब , अच्छे कामों के पीछे अच्छे लोग ही रहते हैं .....!
- अरविन्द सिसोदिया देश के गृह मंत्री ने जाने अनजाने यह तो बता दिया की देश की ज्वलंत समस्याओं का हल करवानें में संघ की प्रभावी भूमिका है , संघ को इंगित कर वे जो बयान पढ़ रहे हैं उसकी ध्वनी यह है कि सिर्फ बाबा रामदेव ही नहीं जो भी भ्रष्टाचार के विरुद्ध है , उन्हें संघ का समर्थन है ! इसमें बुराई क्या है ? अच्छे काम के लिए अच्छे लोग खड़े होंगे और उसके आगे पीछे भी अच्छे ही लोग रहेंगे ..! संघ ने किसी बुरे काम का समर्थन नहीं किया है ! इसलिए मुझे इसमें बुराई नहीं दिखाती ..! यह तो उन्हें बधाई देनें योग्य कार्य है !! कांग्रेस में दम होतो वह भ्रष्टाचार का विरोध करके दिखाए , विदेशों से काला धन वापस देश में लाकर बताये ..!! बात के बतंगड़ बनानें से कुछ नहीं होगा , देश काम चाहता है ,लुट नहीं ..!! हाल ही में भारत के गृह मंत्री पि चिदंबरम का एक बचकाना और गैर जिम्मेवरण बयान आया है कि " बाबा रामदेव के आन्दोलन के पीछे संघ का हाथ है | " एक गृह मंत्री देश का होता है वह पार्टी भाषा बोले यह ठीक नहीं , इस तरह के बयान सिरफिरे लोगों के लिए तो ठी...