नीरा राडिया की तमाम टेप सुदा बातें उजागर हों.......
- अरविन्द सीसोदिया आयकर विभाग ने जो बातें टेप करवाई हैं .., उन्हें तुरंत जनता के बीच रिलीज होना चाहिए.. ताकी जनता भी जान सके की देश को लूटनें के ताने बानें में कौन कौन हैं ..., देश के वे नाम जिन्हें हम आन बान शान से लेते हैं और उन नामों पर विश्वास रखते हैं उनके नंगे असली चेहरों की हकीकत जनता के बीच आनी जरुरी है ... यदी इसमें देरी हुई तो ये सभी बातें दवादी जायेंगी ..और जनता तक नहीं पहुच सकेंगी ...!! १ --- २४ नवम्बर २०१० प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अधिकारियों ने 2जी स्पेक्ट्रम आवंटन मामले में कथित भूमिका के लिए कॉरपोरेट जगत के लिए लॉबिंग करने वाली नीरा राडिया से बुधवार को सात घंटे तक पूछताछ की. अधिकारियों ने राडिया से कहा है कि उन्हें पूछताछ के लिये फिर बुलाया जा सकता है.निदेशालय में उप निदेशक प्रभाकांत ने बताया कि हमने उनका बयान दर्ज किया है. राडिया ने हमें कुछ दस्तावेज देने का वादा किया है. वह जल्द ये दस्तावेज हमें सौंपेंगी. ईडी कार्यालय से ब...