संदेश

रावणलीला लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

कांग्रेस की रावण लीला , आधीरात में महिलाएं और बच्चों को रोंदा

चित्र
यह आलेख नीरज दीवान की आँखों देखी है ....मूल लेख की लिंक , नीचे  दर्ज है , यह रिपोर्ट संग्रहनीय है - अरविन्द सिसोदिया    http://neerajdiwan.wordpress.com/2011/06/05/swami-ramdev-ramila-ground/ मैं और मेरा मित्र रात सवा बारह बजे रामलीला मैदान पहुंचे। इतनी रात जाने की वजह सिर्फ़ इतनी थी कि मुझे लग रहा था कि स्वामी रामदेव को ग़िरफ़्तार किया जा सकता है। मुझे उस वक़्त यह आभास हो चला था जब शाम को कपिल सिबल की प्रेस कॉफ्रेंस के जवाब में रामदेव ने यह ऐलान कर दिया था कि अब अनशन जारी रहेगा। पिछले चार दिनों में सरकार और रामदेव के बीच जो वार्ताएं चल रही थीं। उस पर पहला ब्रेक सिबल ने लगाया। ज़ाहिर है कि रामदेव को भी अपना जवाबी हमला करना था। लिहाज़ा यह शाम ढलते तक यह हो चुका था कि रामदेव अब अनशन जारी रखेंगे और सरकार चाहेगी कि अब वो बातचीत की बजाय डंडे से काम लेगी। जो कुछ देखा वो आपके सामने है- 12.40 पूरे रामलीला मैदान में सन्नाटा पसरा हुआ था। लोग सो रहे थे। स्वामी रामदेव अपने समर्थकों के साथ मंच पर सो रहे थे। 12.40 मंच के दाहिनी ओर के गेट पर पुलिसबल का आना शुरू हुआ। पुलिसबल की बढ़ती त...