वीरांगना रानी दुर्गावती
- अरविन्द सिसोदिया २४ जून रानी दुर्गावती का बलिदान दिवस है , उन्हें शत शत नमन .., मेवाड़ की ही तरह गोंड्वानें ने भी दुश्मनों से कभी हार नहीं मानी.., दुर्गावती के बलिदान का भी बदला ले लिया गया था !! http://hindisahityasangam.blogspot.com/2009/01/blog-post_16.html विजय तिवारी " किसलय " जबलपुर, मध्य प्रदेश, मध्य प्रदेश गौंडवाना ( जबलपुर, मंडला, नरसिंहपुर, दमोह) की महारानी जिसने देशभक्ति के लिए अपने प्राणोत्सर्ग किए , उनकी वीरता के किस्से आ ज भी लोग दोहराते मिल जायेंगे. गोंड वाना साम्राज्य के गढ़ा-मंडला सहित ५२ गढ़ों की शासक वीरांगना रानी दुर्गावती कालिंजर के चंदेल राजा कीर्तिसिंह की इकलौती संतान थी। महोबा के राठ गाँव में सन् १५२४ की नवरात्रि दुर्गा अष्टमी के दिन जन्म होने के कारण इनका नाम दुर्गावती से अच्छा और क्या हो सकता था। रूपवती, चंचल, निर्भय वीरांगना दुर्गा बचपन से ही अपने पिता जी के साथ शिकार खेलने जाया करती थी। ये बाद में तीरंदाजी और तलवार चलाने में निपुण हो गईं। गोंडवाना शासक संग्र...