भारत के 140 करोड लोग, भारत और मोदीजी पर हो रहे विदेशी हमलों को पराजित करनें का संकल्प लेते हैं - अरविन्द सिसौदिया
भारत का जनमत फिर से विदेशी हमले को पराजित करनें का संकल्प लेता है - अरविन्द सिसौदिया India's public opinion again resolves to defeat foreign aggression - Arvind Sisodia भारत के 140 करोड लोग, भारत और मोदीजी पर हो रहे विदेशी हमलों को पराजित करनें का संकल्प लेते हैं - अरविन्द सिसौदिया 140 crore people of India take a pledge to defeat the foreign attacks on India and Modiji - Arvind Sisodia जब से भारत में भारतीय संस्कृति और भारतीय स्वाभिमान की रक्षा करने वाली भाजपा नीत नरेन्द्र मोदी सरकार केन्द्र में आई है,तब से ही विदेशी ताकतों और भारत के विपक्ष की कुछ पार्टियों में अदृश्य जुगलबंदी महसूस की जा रही है। इस सरकार को षडयंत्रों के बल पर काम नहीं करने देनें के सोचे समझे उद्देश्य को लेकर विदेशी धन बल और प्रभावों का उपयोग भारत की नरेन्द्र मोदी सरकार के खिलाफ और भारत के लोगों के खिलाफ निरंतर चल रहा है। यही सब चाहे अनचाहे अमरीकी सटोरिया जॉर्ज सोरोस के मुंह से सामने आ गया है। उन्होंने म्यूनिख सिक्योरिटी कॉन्फ्रेंस में कहा है कि अडानी का मुद्दा भारत की फेडरेल सरकार पर मोदी की पकड़ को काफ...