किसी को भी हिंदू देवी-देवताओं के खिलाफ जहर उगलने का अधिकार नहीं है - अरविन्द सिसौदिया Hindu Devi Devta
धर्मान्तरण व हिन्दू देवी देवताओं के विरूद्ध शपथ दिलाने का “आप पार्टी” के द्वारा प्रोत्साहन देना आपराधिक पाखण्ड - अरविन्द सिसौदिया इसी साल की शिरूआत 29 -1-2022 में जब पंजाब में चुनाव थे,तब जालंधर में आप पार्टी प्रमुख अरविन्द केजरीबाल से धर्मान्तरण की समस्या के बारे में पूछा गया तो उन्होने कहा “धर्मान्तरण के खिलाफ कानून बनना चाहिये।” वहीं उनकी दिल्ली सरकार के समाज कल्याण मंत्री राजेंद्र पाल की मौजूदगी में 5 अक्टूबर, 2022 हिन्दू देवी देवताओं के विरूद्ध सार्वजनिक स्थल पर शपथ दिलाई गई। जो कि आप पार्टी की दोहरी मानसिकता एवं चरित्र का प्रमाण है। यूं तो बहुत सारे बयान इस तरह के हैं जिनमें स्वयं अरविन्द केजरीवाल, मनीष सीसौदिया सहित बनेकों बडे नेता गण दोहरी बात करते हैं, एक ही तथ्य के विरूद्ध दो विरोधी बातें बोलते है। गिरगिट की तरह रंग बदलने में माहिर इन नेताओं को जरा भी मलाल नहीं होता कि इनने पहले क्या कहा था। कृषि कानून बनें तब सबसे पहले इसे लागू करने वाले भी अरविन्द केजरीवाल थे। जब इसके खिलाफ खालिस्तानी आन्दोलनकारी वेष बदल कर उतरे तब उनके साथ भी अरविन्द केजरीवाल थे। जिसका फायदा उन्होनें...