संदेश

Lok Devta Kalla ji Rathod लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

लोकदेवता कल्ला जी राठौड़ का बलिदान दिवस Lok Devta Kalla ji Rathod Balidan Divas

चित्र
लोकदेवता कल्ला जी राठौड़ के बलिदान दिवस  (24 फरवरी) को Lok Devta Kalla ji Rathod Balidan Divas  उनका पुण्य-स्मरण और श्रद्धा-सुमन 🌹🌹समर्पित करते हुए सादर श्रद्धांजलि 🌹🌹 वीर प्रसूता राजस्थान की धरती ने अनेक वीरों को भारत माता की रक्षा के लिए स्वतंत्रता की बलि-वेदी पर उत्सर्ग कर दिया,परिणामस्वरूप उनकी छवि लोकदेवता जैसी बन गयी।  कल्ला जी राठौड़ ऐसे ही एक महामानव थे,जिनका जन्म मेड़ता राजपरिवार में आश्विन शुक्ल 8, विक्रम संवत 1601 को हुआ था। इनके पिता मेड़ता के राव जयमल के छोटे भाई आसासिंह थे। ज्ञातव्य हो कि महान भक्तिमती मीराबाई इनकी बुआ थीं। कल्ला जी की रुचि बचपन से सामान्य शिक्षा के साथ ही योगाभ्यास,औषध विज्ञान तथा शस्त्र संचालन में भी थी। प्रसिद्ध योगी भैरवनाथ से इन्होंने योग की शिक्षा पायी। इसी समय मुगल आक्रमणकारी अकबर ने मेड़ता पर हमला किया। राव जयमल के नेतृत्व में आसासिंह तथा कल्ला जी ने अकबर का डटकर मुकाबला किया पर सफलता न मिलते देख राव जयमल अपने परिवार सहित घेरेबन्दी से निकल कर चित्तौड़ पहुँच गये। चित्तौड़ के तत्कालीन राणा उदयसिंह ने उनके स्वागत में बदनौर की जागीर प...