संदेश

Rajya Sabha लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

देश की गरिमा खत्म करनें वाले जोकरों की नागरिकता समाप्त करने के प्रावधान बनाये-अरविन्द सिसोदिया

चित्र
 ....यह कृत्य किसी न्यायाधीश के खिलाफ किया होता तो अभी जेल में होते ...! तो कानून बनानें वाले सदन के लोग अपने ही संविधान के खिलाफ इस तरह का मखौल कैसे उडा सकते हैं। यदि उडाते हैं तो इन्हे परिणामदायी दण्ड दिया जाना चाहिये। संसद की सदस्यता अविलम्ब समाप्त हो और देश की नागरिकता भी खत्म करें। संसद की आचरण सम्बंधी समिति को इस तरह के प्रावधान बनाने चाहिये।  संवैधनिक पदों की गरिमा खत्म करनें वालों पर विषेश कानूनी कार्यवाही के प्रावधान बनें कांग्रेस और तृण मूल कांग्रेस नें लगातार जोकर छाप बदतमीजी का इतिहास बनाया है। कांग्रेस के राजकुमार गत कई वर्षों से लगातार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के पद की गरिमा गिरानें में लगे हुए हैं। वहीं टीएमसी नें लगातार राज्यपाल जगदीप धनकड को बंगाल में अपमानित किया और हद तो यह हो गई कि अब उन्हानें उपराष्ट्रपति जैसे गरिमामय पद पर विराजमान जगदीप धनकड की मजाकिया नकल उतार कर अपमान कर दिया और उसकी विडियो राहुल गांधी नें बनाई । हलांकी कांग्रेस गठबंधन में इस तरह के कई राजनेता हैं जिनके अपशब्द देश को चुभते हैं। जिसमें अखिलेश, तेजस्वि यादव और महुआ भी सम्मिलित हैं, ...

कट्टर हिन्दुत्ववादी विचारधारा छोडनें से शिवसेना दो फाड हो गई - अरविन्द सिसौदिया

चित्र
कट्टर हिन्दुत्ववादी विचारधारा के चलते शिवसेना दो फाड - अरविन्द सिसौदिया Shivsena splits due to radical Hindutva ideology - Arvind Sisodia परिणाम कुछ भी हो मगर दूध फट चुका है। शिवसेना को मुम्बई महानगरपालिका में नुकसान उठाना पड सकता है। जब से शिवसेना ने कांग्रेस के साथ मिल कर महाराष्ट्र में राज्य सरकार बनाई है तब से ही शिवसेना के कार्यकर्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों में आक्रोश भी है और विरोध भी है। किन्तु राज्य सरकार के मुख्यमंत्री के नाते यह अभी तक दवाया हुआ था। कितु हनुमान चालीसा विवाद उवं सांसद नवनीत राणा की जेल यात्रा के बाद यह विस्फोट प्रगट हो गया । पहले राज्यसभा चुनाव और अब एमएलसी चुनावों में नतीजों के रूप में सामनें भी आ गया। दावा किया जा रहा है कि शिंदे का साथ 35 से ज्यादा विधायक है। अगर ऐसा हुआ तो शिवसेना दो-फाड़ हो सकती है। शिवसेना के संस्थापक बाला साहेब ठाकरे सिर्फ हिन्दूवादी ही नहीं थे बल्कि वे इससे भी दो कदम आगे बड कर यह कहने का सहास रखते थे कि हां हमने बाबरी ढांचा ढहाया है। कट्टर हिन्दू वादी शिवसेना ने जब कांग्रेस के साथ मिल कर राज्य सरकार बनाई थी तब भी यह आशंका उभरी थी। माना जा...

जनता को मिलें अधिकार राज्यसभा सांसद चुनने का - अरविन्द सिसौदिया

चित्र
संविधान संसोधन होना चाहिये कि - राज्यसभा के लिए राज्य का निवासी ही राज्य की जनता द्वारा चुना जाना चाहिये - अरविन्द सिसौदिया यदि राजस्थान में राज्यसभा चुनाव सीधे जनता करे तो वर्तमान में राज्य में सत्तारूढ़ कांग्रेस पार्टी को एक भी सीट जनता नहीं देना चाहेगी। किन्तु चुनाव 2018 में निर्वाचित विधायकों के द्वारा होना है इसलिये, जनता की आकांक्षाओं एवं इच्छा के विपरीत परिणाम आयेगें। इसी तरह राजस्थान के लोग कांग्रेस के बाहरी प्रत्याशियों का कतई चयन नहीं करना चाहते हैं। मगर निर्वाचन की विधि में छूट के कारण वे रोक नहीं सकते हैं। यदि चुनाव का अधिकार जनता को होता तो यह नहीं होता कि कोई बाहरी चुनाव लडनें की भी हिम्मत कर पाता। अर्थात राज्यसभा सांसद का निर्वाचन राज्य के स्थाई निवासी का राज्य की जनता से होना चाहिये। संसद में अपर सदन राज्य सभा में 15 राज्यों की 57 राज्यसभा सीटों पर 10 जून को वोटिंग है। एक सहज जिज्ञासा होती है कि राज्य सभा क्या है, क्यों है और उसकी निर्वाचन विधि क्या है तथा वर्तमान जनमत इसमें क्या सुधार अथवा संसोधन चाहता है। 1- भारत में वर्तमान में राज्यसभा के सदस्य राज्यों एवं संघ राज्य...

कांग्रेस देश के विकास में बाधा डाल रही है - पीएम मोदी

चित्र
माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी का राज्य सभा में महामहिम राष्ट्रपति महोदय के अभिभाषण दिया गया धन्यवाद सम्बोधन पूरी तरह यथावत प्रस्तुत करते हुये अनुरोध है कि इसे पूरा पढ़े , दो तीन बार पढ़नें पर पूरी तरह समझ आता है। प्रधानमंत्री मोदी जी का लोकसभा में दिया गया धन्यवाद सम्बोधन भी पहुत ही महत्वपूर्ण है। उसे भी पढ़ना चाहिये , लिंक नीचे दिया जा रहा है।   मोदी सरकार कर रही है बुलन्द भारत का निर्माण : मोदी जी के सम्पूर्ण सम्बोधन को अवश्य पढ़ें ---------- भारत के लोकतंत्र को सबसे बड़ा खतरा परिवारवादी पार्टियों से है : पीएम मोदी भारत के लोकतंत्र को सबसे बड़ा खतरा परिवारवादी पार्टियों से है : पीएम मोदी Rajya Sabha | February 8, 2022 Quote"देश जब आजादी के 100 साल मनाएगा, तब हमें देश को कहां ले जाना है, कैसे ले जाना है, इसके लिए ये बहुत महत्वपूर्ण समय है" Quote“भारत के लोगों ने वैक्सीन ले ली है और उन्होंने ऐसा न केवल अपनी सुरक्षा के लिए बल्कि दूसरों की सुरक्षा के लिए भी किया है। वैश्विक स्तर पर वैक्सीन-विरोधी विभिन्न आंदोलनों के बीच उनका यह व्यवहार सराहनीय है” Quote“लोग महामारी के इस समय...