संदेश

president of india लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

महामहिम राष्ट्रपति, श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का अभिभाषण

चित्र
महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का संसद में दिया गया अभिभाषण केंद्र सरकार की कार्यनीतियों का सार होता है और भविष्य की योजनाओं का संकेत भी होता है, प्रत्येक राजनैतिक कार्यकर्ता को चाहे व पक्ष का हो विपक्ष का हो, इसे पढ़ना चाहिए, समझना चाहिए। इससे राजनैतिक परिपक्वता बढ़ती है, अपने विचार प्रगट करने में निपूर्णता आती है। माननीय महामहिम राष्ट्रपति महोदया का अभिभाषण का संपूर्ण पाठ प्रस्तुत है  महामहिम राष्ट्रपति का अभिभाषण भारत की महामहिम राष्ट्रपति, श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का संसद के समक्ष अभिभाषण नई दिल्ली : 27.06.2024 माननीय सदस्यगण, 1. मैं 18वीं लोक सभा के सभी नव निर्वाचित सदस्यों को बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं देती हूं। आप सभी यहां देश के मतदाताओं का विश्वास जीतकर आए हैं। देशसेवा और जनसेवा का ये सौभाग्य बहुत कम लोगों को मिलता है। मुझे पूरा विश्वास है, आप राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ अपना दायित्व निभाएंगे, 140 करोड़ देशवासियों की आकांक्षाओं की पूर्ति का माध्यम बनेंगे। मैं श्री ओम बिरला जी को लोक सभा के अध्यक्ष की गौरवपूर्ण भूमिका के निर्वहन के लिए शुभका...