सुरक्षा बलों को सीधी कार्यवाहीयों से निंबटने मज़बूत इंतजामात कर लेंने चाहिए - अरविन्द सिसोदिया
स्थानीय पुलिस की गुप्तचर व्यवस्था पूरे देश में मजबूत की जाये - अरविन्द सिसोदिया पिछले कुछ दसकों में गुप्तचर व्यवस्था अनेकानेक घटनाओं में प्रश्नचिन्हित हुई है। विफल हुई है। इतनी बडी बडी विधवंशककारी सामग्री समाज में एकत्र होकर घटनाओं को अंजाम देती रहीं और स्थानी पुलिस थानों को पता तक नहीं । इसका मुख्यकारण पुलिस की इस व्यवस्था में अरूचि होना ही है। गोधरा में एक ट्रेन को जलानें के लिए पैट्रोल एकत्र किया जाता रहा, स्थनीय पुलिस को पता नहीं था। जब ट्रेन की दो बोगियां आग के हवाले कर दी गईं। तब पता चला कि पुलिस की गुप्तचर व्यवस्था विफल होगई है। इसके बाद गुजरात में गुप्तचर व्यवस्था मुस्तैद कर दी गई और कई आतंकी घटनाओं को अंजाम तक पहुंचनें से पहले ही रोक दिया गया। यह हल्दवानी में भी पुलिस की गुप्तचर व्यवस्था विफल हुई । अर्थात पुलिस की गुप्तचर व्यवस्था को पूरे देश में मुस्तैद किया जाये और थानें के एस एच ओ और वृत के सीआई को इसके लिए जबावदेह बनाया जाये। अन्यथा समाज की सुरक्षा , सरकार और व्यक्तिगत सम्पत्ती के नुकसान के बाद जागना बहुत कष्टदायी होता है। सुरक्षा बलों को सीधी कार्यवाहीयों से निंबटने म...