भारतीयाें का कमाल, बैतूल में हाइवे सड़क पर उतरा हवाई जहाज



बैतूल में हाइवे सड़क पर उतरा  हवाई जहाज
टीम डिजिटल/ मंगलवार, 31 दिसंबर 2013 / अमर उजाला, भोपाल

मध्‍यप्रदेश के बैतूल में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। मंगलवार सुबह खराब मौसम की वजह से हाइवे पर प्लेन की इमरजेंसी लैडिंग करानी पड़ी।

जानकारी के अनुसार अप्रवासी भारतीय सेम वर्मा का प्लेन पायलट कैप्टन जेकब द्वारा शहर में भ्रमण के बाद उतारा जा रहा था। लेकिन हवाई पट्टी पर हवा का दबाव अधिक होने से उसे इमरजेंसी में हवाई पट्टी के नजदीक बने फोरलेन हाईवे पर प्लेन की लैडिंग करना पड़ी।

जानकारी लगते ही बैतूल बाजार पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। बताया गया कि हाइवे पर प्लेन उतरने के बाद खराब हो गया। सुबह लगभग 8 .30 बजे से 11 बजे तक प्लेन फोरलेन पर ही खड़ा रहा। जिसकी वजह से दूसरे तरफ से ट्रैफिक निकालना पड़ा। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराने में पायलट की सूझबूझ और हौसला काबिले तारीफ रहा। पायलट ने बहुत ही समझदारी से काम लेते हुए हवाई जहाज को सड़क पर उतारा। लैंडिंग के बाद नजारा देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग जुट गए।

टिप्पणियाँ

इन्हे भी पढे़....

एक ईसा, एक बाइबल, लेकिन ईसाइयों में भी हैँ बहुतसारी भिन्नतायें

जर्मनी नें आंतरिक सुरक्षा हेतु 10 सूत्रीय कार्यक्रम की घोषणा की

चुनाव आयोग को चोर कहना, पूरे शासनतंत्र को अपमानित करना है, संविधान विपक्ष को इस तरह की गिरी हुई हरकतों की अनुमति नहीं देता

7 अक्टूबर: मोदीजी के शासन प्रमुख के रूप में 25 वर्ष पूर्ण

भारत की 80 करोड़ से अधिक आबादी मेटा की पकड़ में है....?

स्टारलिंक Starlink

तेरा वैभव अमर रहे माँ, हम दिन चार रहें न रहे।

हताश कांग्रेस संवैधानिक संस्थाओं को बदनाम करके, सड़कों पर अराजकता फैलाकर और जनता को गुमराह करके सत्ता में वापसी करने की कोशिश कर रही है - शिवराज सिंह चौहान

भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा,संवैधानिक संस्थाओं की अनिवार्य जबाबदेही है — अरविन्द सिसोदिया

सेंगर राजपूतों का इतिहास एवं विकास