वसुंधरा राजे १३ दिसंबर को लेंगी मुख्यमंत्री पद की शपथ


वसुंधरा राजे १३ दिसंबर को लेंगी मुख्यमंत्री पद की शपथ
राज्यपाल से मिलकर आज पेश करेंगी सरकार गठन का दावा

भास्कर न्यूज - जयपुर
भाजपा नेता वसुंधरा राजे 13 दिसंबर को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगी। शपथ ग्रहण समारोह अमरूदों का बाग या जनपथ पर आयोजित किया जाएगा। समारोह में पार्टी अध्यक्ष राजनाथ सिंह और भाजपा की ओर से प्रधानमंत्री पद के दावेदार नरेंद्र मोदी को भी आमंत्रित किया गया है। वसुंधरा राजे मंगलवार सुबह सवा दस बजे राज्यपाल से मिलकर सरकार के गठन का दावा पेश करेंगी। उधर, सोमवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में पार्टी के नव निर्वाचित विधायकों की बैठक हुई।

पार्टी के केन्द्रीय संसदीय बोर्ड द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक अरुण जेटली ने विधायक दल के नेता के निर्वाचन की प्रक्रिया संचालित की। जेटली ने शाम 7:20 बजे विधायक दल के नेता के नाम का प्रस्ताव आमंत्रित किया। इस पर गुलाबचंद कटारिया ने वसुंधरा राजे का नाम प्रस्तावित किया। इसका सभी विधायकों ने एक स्वर में समर्थन किया। इसके बाद जेटली ने वसुंधरा राजे को सर्वसम्मति से विधायक दल का नेता निर्वाचित घोषित कर दिया। बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अमित शाह, प्रदेश प्रभारी कप्तान सिंह सोलंकी, राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री सौदान सिंह, राष्ट्रीय सचिव भूपेंद्र यादव भी मौजूद थे।

गहलोत और मंत्रिमंडल का त्यागपत्र मंजूर
राज्यपाल ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और उनकी मंत्रिपरिषद का त्यागपत्र रविवार को स्वीकार कर लिया है। गहलोत और उनकी मंत्रिपरिषद को अन्य व्यवस्था होने तक पूर्व की भांति काम करने के लिए कहा गया है।

मंत्रियों की नेम प्लेट हटी
सचिवालय में मंत्रालय भवन सहित अन्य भवनों में गहलोत सरकार के मंत्रियों के कमरों पर लगी नेम प्लेट्स को हटाने का काम सोमवार से शुरू हो गया।

कांग्रेस की हार के साथ नेताओं के इस्तीफे शुरू
कांग्रेस सरकार में राजनीतिक नियुक्तियां पाने वाले नेताओं ने इस्तीफे सौंपने शुरू कर दिए हैं। बीसूका उपाध्यक्ष डॉ. करण सिंह यादव, खेल परिषद के अध्यक्ष शिवचरण माली, राजस्थान युवा बोर्ड के अध्यक्ष पवन गोदारा, तीनों अतिरिक्त महाधिवक्ताओं आनंद पुरोहित, जीआर पूनिया और आरएल जांगिड़ तथा राज्य मेला प्राधिकरण के उपाध्यक्ष दिनेश खोड़निया ने सोमवार को इस्तीफे सौंप दिए।

विधानसभा अध्यक्ष बन सकते हैं घनश्याम तिवाड़ी
विधानसभा अध्यक्ष को लेकर घनश्याम तिवाड़ी और राव राजेंद्र सिंह के नामों की चर्चा हैं। इनमें से किसी एक को अध्यक्ष बनाया जा सकता है। हालांकि अभी इस बारे में कुछ तय नहीं हुआ है।

कुछ मंत्री भी ले सकते हैं शपथ
राज्य के सामान्य प्रशासन विभाग के अनुसार शपथ ग्रहण समारोह सुबह 11:45 बजे होगा। सूत्रों के मुताबिक वसुंधरा के साथ कुछ मंत्रियों को भी शपथ दिलाई जा सकती है।

अब टारगेट २५ में जुटें : राजे
वसुंधरा ने बैठक में विधायकों से कहा कि जनता के प्यार और सहयोग से हमने यह सफलता पाई है। इसलिए आप राज नहीं, सेवा करें। उन्होंने कहा- विधानसभा चुनाव तो सिर्फ एक टेस्ट था। असली इम्तिहान तो 2014 में होगा। हमारा टारगेट है देश में भाजपा की सरकार बने। टारगेट 25 के लिए तैयार हो जाएं और राजस्थान की सभी 25 लोकसभा सीटें जितवाकर मोदी को पीएम बनवाएं।

विधायक दल का नेता चुनने के बाद वसुंधरा, अरुण जेटली व अमित शाह।
शपथ ग्रहण में राजनाथ और नरेंद्र मोदी के आने की संभावना

 

टिप्पणियाँ

इन्हे भी पढे़....

छत्रपति शिवाजी : सिसोदिया राजपूत वंश

सेंगर राजपूतों का इतिहास एवं विकास

भगवान कृष्ण का जलवा पूजन : डोल ग्यारस

'उच्च-स्तरीय जनसांख्यिकी मिशन' क्यों...?

तेरा वैभव अमर रहे माँ, हम दिन चार रहें न रहे।

जगाया तुमको कितनी बार jgaya tumko kitni bar

राजस्थान के व्याबर जिले में देवमाली गांव,कैंसर का 'झाड़ा'

जनसांख्यिकीय हेरफेर घुसपैठ से कहीं अधिक सामाजिक सद्भाव के लिए 'बड़ा खतरा' है: प्रधानमंत्री मोदी

निकाय चुनाव में भाजपा की प्रचंड विजय, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा पर विश्वास और आशीर्वाद का परिणाम : अरविन्द सिसोदिया

Lord Dattatreya's 24 Gurus and the Teachings Received from Them