थामस की नियुक्ती रद्द : क्या जबाव है प्रधानमंत्रीजी और गृहमंत्रीजी ...
- अरविन्द सिसोदिया नया केन्द्रीय सतर्कता आयुक्त आना तय ... दिनांक ३ मार्च २०११ , आज सर्वोच्च न्यायलय ने केन्द्रीय सतर्कता आयुक्त पी जे थामस की नियुक्ति को निरस्त कर दिया है..! वहीं केंद्र सरकार ने जल्द ही नए केन्द्रीय सतर्कता आयुक्त के चयन की बात कही है ! वहीं मिडिया में यह भी संभावना आई है की ..,सीवीसी अधिनियम, 2003 की धारा 10 (1) के अध्याय तीन के अनुसार, केंद्रीय सतर्कता आयुक्त के निधन, इस्तीफे या अन्य किसी कारण से पद खाली होने की स्थिति में राष्ट्रपति द्वारा अधिसूचना जारी करके केंद्रीय सतर्कता आयुक्त के तौर पर किसी सतर्कता आयुक्त को अधिकृत किया जा सकता है जब तक खाली पद पर नए केंद्रीय सतर्कता आयुक्त की नियुक्ति नहीं हो जाती। सर्वोच्च न्यायलय का आदेश केन्द्रीय सतर्कता आयुक्त पी जे थामस की बर्खास्तगी लेकिन थॉमस के वकील विल्स मैथ्यूज ने कहा कि उन्होंने पद से इस्तीफा नहीं दिया है। उन्होंने कहा कि यह गलत है। थॉमस ने इस्तीफा नहीं दिया है। हमें फैसले की प्रति तक नहीं मिली है। हम फैसले को देखेंगे और...